Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : तुला कुंभ मीन किस राशि के पास पैसा-वर्चस्व की वृद्धि होगी इस सप्ताह, जानिए 12 राशियों का भाग्य, साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को नंवबर का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा।

Saptahik Rashifal : तुला कुंभ मीन किस राशि के पास पैसा-वर्चस्व की वृद्धि होगी इस सप्ताह, जानिए 12 राशियों का भाग्य, साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

6 November -11 November-2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपका बुरे विचारों पर ध्यान ना देना ही अच्छा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। अपने अंतरात्मा की आवाज पर कार्य करें। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। बड़ों की सलाह फायदेमंद साबित होगी।मूड कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है। इसलिए अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ।इस सप्ताह आपकी आमदनी के स्रोत में अवरोध उत्पन्न हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह धनहानि होगी। आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आने वाले दिनों में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बने हुए हैं। यश, सम्मान बढ़ेगा। आय से ज्यादा खर्च होगा जिस कारण आपको थोड़ी चिंता हो सकती है। आपको कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते रहेंगे।जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे।तनाव ज्यादा रह सकता है। सहज रहें

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहबागवानी से मन खुश रहेगा।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह घर-परिवार से धन दौलत प्राप्त होगी। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। अगर आप अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। किसी गरीब व असहाय को दूध पिलावें एवं वस्त्र दान करें। आप अपने भविष्य के बारे में थोड़ा सोच-विचार कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके प्रेम या दाम्पत्य संबंधों मे आशातीत सुधार होगा।करियर के मामले में इस सप्ताह आप किसी बड़ी सफलता की अपेक्षा न करें।सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह घर में गुलाब की खुशबू महकाएँगे तो लाभ मिलेगा।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके सभी काम बेहतर तरीके से पूरे हो सकते हैं। आपके बड़े भाई का समर्थन आपके लिए कुछ मौद्रिक लाभ ला सकता है। कुछ टारगेट्स को पाने के लिए कठिन प्रयास करें, इसमें आप अपने पक्ष में परिणाम देखेंगे। इस सप्ताह अचानक अनावश्यक ख़र्चों की संख्या भी बढ़ जाएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेमी अपने संबंधों की घोषणा अपने परिवार में कर सकते हैं।इस राशि के व्यापारियों और कारोबारियों को बड़ा नुकसान हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताहलाल फूल से देवी दुर्गा की आराधना

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप अपवाद वाली स्थिति में रहेंगे। कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। यदि अनावश्यक ख़र्चों को कंट्रोल नहीं किया गया तो आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य पूर्वक किसी कार्य पर किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करें, माता रानी की आप पर कृपा करेगी।पार्टनर की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।इस सप्ताह नई नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा या आपको कोई विचार सूझेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहलाल फूल से देवी दुर्गा की आराधना करें

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। पुरानी यादों से मुक्ति मिल सकती है। आप रिश्तों में डर और आशंका महसूस करेंगे। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं बनी रहेंगी। आप स्वयं को दूसरों की बातों पर अपनी प्रतिक्रिया से बहुत ज्यादा प्रभावित न होने दें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से बचें।आपको अपने प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। रोमांस का अवसर भी मिलेगा।कारोबार में दूसरों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। उधार लेन-देन से बचें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सफेद चीजों का दान करें।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपके प्रयासों से आय में इजाफा होना संभव है। वित्तीय संकट तनाव का कारण हो सकता है। व्यापारिक सौदों में अपना पक्ष पूरे जोर के साथ रखें। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मिठास बनी रहेगी। अध्यात्म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता को स्वास्थ विकार हो सकता है। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं ।पति-पत्नी के बीच संबंध चरम पर रहेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय अच्छा है।पढ़ाई में खूब मन लगेगा। अपनी मेहनत के बूते आपका यश बढ़ेगा।सेहत संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, खासकर पेट से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह लाल चोला घर के छत पर लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कुछ पुराने मामलों में आपको राहत मिल सकती है। जो लोग किसी से आर्थिक मदद की आस लगाए बैठे हैं, उनकी उम्मीद पूरी होने की संभावना है। समय अच्छा गुजरेगा, सप्ताह आपके अनुकूल है। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। मानसिक कठिनाइयां परेशान कर सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। पैसों की स्थिति में आप सुधार करने की कोशिश करेंगे।जीवनसाथी के साथ अपमानजनक मजाक से बच कर रहना होगा।इस सप्ताह रोजगार के अवसर बहुत कम है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। घर मे किसी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने से आप तनाव में जा सकते हैं। कोई व्यक्ति आपकी योजनाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में गहरी आत्मीयता और भावुकता रहेगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह नकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अध्यात्म से जुड़ेंगे। इस सप्ताह आप पारिवारिक मामलों की ओर ध्यान देंगे और इससे आपको कुछ ऐसी नई बातें समझने का अवसर भी मिलेगा। आय से अधिक खर्च रहने से कर्ज की स्थिति बन सकती है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।प्यार में पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे, गिफ्ट दे सकते है।आपके कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी पैसों की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह देवी दुर्गा की उपासना से काम बनेगा।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आत्म बल में वृद्धि होगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपके अंदर थोड़ी-सी भी नकारात्मकता अवसाद का कारण बन सकती है। इस सप्ताह आपके सामने बहुत कम काम होगा या जो भी काम होगा, वह बहुत आसानी से और जल्दी पूरा हो जाएगा। बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। मित्रों से आपको फायदा हो सकता है।प्रेम संबंधों में बड़ा बदलाव हो सकता है। पुराने प्रेम संबंध समाप्त हो सकते हैं।बिजनेस और नौकरी में कठिन परिस्थितियां बन सकती है।इस सप्ताह सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताहगुड़ का सेवन करें, काम बनेगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मन में थोड़ी उदासी और हीन भावना हावी रह सकती है। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। प्रभावशीलता बनी रहेगी। इस सप्ताह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आयें, लाभ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परंतु अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। अपने प्रेमी पर अपनी इच्छा थोपने की कोशिश से बचें। अपने साथी के प्रति उदार व्यवहार रखें।विद्यार्थियों को रोजगार या उच्च शिक्षा से जुड़े अध्ययन में बहुत अच्छी सफलता मिलेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह घर में पालतू जानवर को पालने से शांति मिलेगी।

Next Story