Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: आज ये राशि वाले होंगे मालामाल, धन लाभ के बन रहे अच्छे योग...जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी...

शुक्रवार राशिफल

शुक्रवार राशिफल: आज ये राशि वाले होंगे मालामाल, धन लाभ के बन रहे अच्छे योग...जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी...
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

Aaj Ka Rashifal 6 January 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

Aaj Ka Panchang 6 January 2023-: आज का पंचांग- 6 जनवरी 2023 का पंचांग

• तिथि-पूर्णिमा 04:37 AM, Jan 07 तक

• आज का नक्षत्र-आर्द्रा 12:14 AM, Jan 07 तक

• आज का करण- विष्टि और बव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-इन्द्र

• आज का वार-शुक्रवार

चन्द्रमा- मिथुन राशि पर संचार करेगा।

12 राशियों का राशिफल आज का

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि के लिए आज अपने परिवार में बढ़ते हुए अंदरूनी कलह से न केवल परेशान होंगे। बल्कि उसे शांत करने के लिए भी कोशिश करेंगे। नौकरी के क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। बहुत दिनों से बंद पड़ा बिजनेस आज चल निकलेगा। घर के लिए जरूरी सामानों की खरीद करेंगे। किसी दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। आज कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है। कला के क्षेत्र में नाम कमायेंगे।

आज का शुभ रंग -बैंगनी

आज का मंत्र- आज गायत्री मंत्र का जाप करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशि के लिए मीडिया या संवाद के क्षेत्र में काम करते हैं तो आज अच्छा होगा। बल्कि ऐसे जातकों के लिए भी अच्छा होगा। जो कि इस हुनर को सीखने के लिए तत्पर रहते हैं। धन निवेश विदेश के कामों में कुछ परेशानी होगी। संतान पक्ष के कामों से खुशी होगी। परिवार के साथ किसी बात को लेकर अनबन संभव है। बच्चों के लिए दिन अच्छा है। संतान की उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज गरीबों को कंबल दान दें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )मिथुन राशि के लिए अपनी इच्छानुसार किसी दूर के स्थान में जाने को मिलेगा। यदि किसी देव दर्शन के अभिलाषी हैं, तो अभी विचार त्याग दें। नौकरी के सिलसिले में बाहर आना जाना हो सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति व भाई के साथ कुछ बातों में मनमुटाव हो सकती है। संभलकर रहें। आप आज कपड़ों की खरीदारी कर सकते है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र -कुत्ते को गुड़ रोटी खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशि के लिए किसी तरह की सम्पत्ति की खरीदने की सोच सकते हैं। जिससे आने वाले समय में मुनाफा होगा। पूंजी निवेश के कामों में वृद्धि होगी। सेहत के लिहाज से ऐसे जातकों को परेशानी मिलेगी, खान-पान का ध्यान नहीं देते हैं। ध्यान दें। नहीं तो बहुत नुकसान होगा। परिवार में किसी की अच्छी नौकरी लगेगी जो घर के माहौल को खुशी देगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- खीर का भोग लगाए।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि के लिए आज आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, कार्य करते समय किसी से झगड़ा मोल न ले आपका काम बिगड़ सकता हैं, आज बड़ों से ली गयी सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी, आर्थिक पक्ष सुधर सकते हैं, स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। बाहर ना जाए, लोगों से कम मिले। प्रेम संबंधों में किसी और की नजदीकियां रिश्ते खराब करेंगे।

आज का शुभ रंग-

आज का मंत्र- सूर्य को जल दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के लिए आज दिन खुशनुमा रहेगा। आप सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे, धार्मिक यात्रा न करके भी अपनी सात्विक भक्ति से ईश्वर को निकट पाएंगे। जिससे आपका तनाव दूर होगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे, बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जिससे आगे फायदा होगा, अंतः दिन अनुकूल रहेगा। अध्याम की ओर झुकाव होगा। बच्चों का ख्याल रखें। निजी रिश्तों को लेकर आप आगे बढ़ेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- पूर्णिमा पर स्नान दान दें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि के लिए आज दकियानूसी सोच को छोड़कर सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे। जिससे आज सभी काम सफल होंगे, ऑफिस में जातक की प्रशंसा और उन्नति मिलेगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, आज आपके काम से लोग आपकी तारीफ करेंगे। बाहर जाने से बचें। खान-पान पर ध्यान दें। परिवार वाले आपके खिलाफ जायेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज रुद्राक्ष धारण करें अच्छा रहेगा

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि के लिए आपके फेवर में दिन रहेगा। आप कोर्ट-कचहरी और पैतृक संपत्ति की झंझट में न पड़े। आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के वियोग का समय आ सकता है। परिवार के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखे। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा। गलतफहमी से दूर रहें। निजी रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज चांद को अर्ध्य दे और पूजा करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )धनु राशि के लिए आज आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी है । परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा।दोस्तों और परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। बाहर ना जाएं। सेहत के लिए अनुकुल नहीं हैं।आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह हैं। आप मकान ज्वैलरी की खरीदारी करेंगे।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज पूर्णिमा की व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) ममकर राशि वाले आज परिवार के साथ मनमुटाव होगा। बाद में इसके लिए मन में ग्लानि रहेगी। बेकार का खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता जातक को शांति की ओर ले जाएगी।परिवार और माता-पिता का सम्मान बढ़ायेंगे

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु और माता लक्षमी का ध्यान करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि वाले आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। साथी के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। दोस्तों के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है। नौकरी में बॉस के गुस्से का शिकार होंगे। किसी पर भरोसा न करें। खेलकूद के फील्ड में नाम करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज खीर का भोग लगाएं तो अच्छा रहेगा

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि वाले के लिए आज जातक के लिए कड़ी मेहनत करने का दिन है , जिससे आपको आगे परेशानियों का सामना न करना पड़े, प्रेम संबंध से जुड़ी बातें आपको परेशान कर सकती हैं, पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। बिजनेस में सामान्य रहेगा। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। घर मे बच्चो को उपहार दे और उनके साथ वक्त बिताएँ

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज गणेश भगवान को दुर्वा चढ़ाएं।

Next Story