5 January 2023 Ka Rashifal: मिथुन राशि के लिए बेहतरीन रहेगा। कल आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, 12 राशियों का राशिफल
5 January 2023 Ka Rashifal: मिथुन राशि के लिए बेहतरीन रहेगा। कल आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

राशिफल, rashifal
Aaj Ka Rashifal 5 January 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—
Aaj Ka Panchang 5 January 2023-: आज का पंचांग- ५ जनवरी 2023 का पंचांग
तिथि-चतुर्दशी 02:14 AM, Jan 06 तक
आज का नक्षत्र-मॄगशिरा 09:26 PM तक उसके बाद आर्द्रा
आज का करण- गर और वणिज
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का योग-ब्रह्म
आज का वार-गुरुवार
चन्द्रमा- 08:06 AM तक वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
12 राशियों का राशिफल आज का
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में स्थितियां बेहतर बनेगी। मन लगाकर अपना काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा
आज का शुभ रंग -लाल
आज का मंत्र- आज घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाएँ।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशि के लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में ताम पर ध्यान दें नहीं तो नौकरी पर गाज गिर सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। किसी से प्यार करते हैं तो इजहार कर दें सफलता मिलेगी।
आज का शुभ रंग- सफेद।
आज का मंत्र-आप घर में धूप बत्ती जरूर जलाएं पॉजिटिविटी मिलेगी।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशि के लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ऑफिस में बेहतर नतीजे मिलेंगे। कुछ नए मित्र बन सकते हैं। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम के लिए आज अच्छा नहीं है। पार्टनर से मुलाकात ना करें तो अच्छा है। शादीशुदा जातकों का जीवन सामान्य रहेगा।
आज का शुभ रंग- हरा
आज का मंत्र – घर में कोई भी पेट्स लेकर आएँ खुशी मिलेगी
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशि के लिए बेहतर रहेगा। आज करियर से जुड़े कई सुनहरा मौके मिलेंगे। आज आमदनी में बढ़ोतरी होगी।आपके कामकाज में बदलाव होने के योग हैं। जातक से जलन करने वाले खुद कमजोर पड़ेंगे। प्रॉपर्टी में इंवेस्ट से अच्छा लाभ होगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिलेगा। समाज में अच्छा स्थान मिलेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा,लेकिन तीसरे की बातों पर ध्यान न दें। प्रेम जीवन के लिए भी अच्छा है।
आज का शुभ रंग-हरा
आज का मंत्र- सफेद वस्त्र धारण करें और सफेद चीजों का दान दें।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि के लिए नौकरी व बिजनेस में अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। आज आपको परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने के लिए शुभ है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव रहेगा। इसका प्रेम संबंधों पर असर पड़ेगा। छात्रों के लिए समय बढ़िया है, सफलता मिलेगा। घर में किसी की तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे।
आज का शुभ रंग- बैंगनी
आज का मंत्र- आदित्य स्रोत का पाठ करें।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के लिए लिए अनुकूल रहेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कठोर परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पैसे की बढ़ोतरी होगी। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का साथ मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
आज का शुभ रंग- गुलाबी
आज का मंत्र- आज आप किसी को भी अपनी चीज न दें
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि के लिए ठीक-ठाक रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। छात्रों को पढाई पर ध्यान देनें की जरूरत हैं।
आज का शुभ रंग- हल्का नीला
आज का मंत्र- आज घर में लॉफिंग बुद्धा लेकर आएँ अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि के लिए बेहतर रहेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन के मामले में किस्मत चमकेगा। आज का दिन जातक के लिए कई बदलाव लेकर आएगा। जीवन में उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे। अगर निवेश की सोच रहे है तो सोच-समझकर निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ के साथ खुशनूमा पल का आनंद उठाएंगे। पढाई करने वालों के लिए परिश्रम से भरा है।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का मंत्र- आज घर में तुलसी लेकर आएंगे तो अच्छा रहेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )धनु राशि के लिए आज मिला-जुला रहने वाला है। जातक आप बेकार की बातों का तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ प्यार से पेश आएं। धन के मामले में कई योजनाएं फलीभूत होगी। किसी दोस्त या परिवार की सलाह जातक के लिए लाभदायक साबित होगी।छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
आज का शुभ रंग-हरा
आज का मंत्र- आज तुलसी जी की पूजा करें लाभ मिलेगा
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) ममकर राशि वाले आज आप काम को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्रों के लिए सामान्य रहेगा। पति-पत्नी की बीच रिश्तों में सुधार आएगा। भावुकता से बचें। ऑफिस में काम में मन नहीं लगेगा। संतान को लेकर ज्यादा चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में अंतरंगता बढ़ेगी जो भविष्य के लिए सही नहीं। सेहत का ध्यान रखें।
आज का शुभ रंग-लाल
आज का मंत्र- आज हनुमान जी की पूजा करें।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि वाले आज आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको नौकरी व बिजनेस में उन्नति के कुछ नए साधन मिलेंगे। प्रॉपर्टी की खरीद में सफलता मिलेगी और ऑफिस में कम्युनिकेशन की फील्ड वाले लोगों की डिमांड बढ़ेगी। वाहन सभंल कर चलाएं। छात्रों के पढाई में पुरस्कार मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में प्यार बना रहेगा।
आज का शुभ रंग- सफेद
आज का मंत्र- आज दही खाकर घर से निकले काम बनेगा।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि वाले के लिए आज बढ़िया रहेगा। आपके कई अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। पैसे व धन की वृद्धि होगी। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। ऑफिस में जातक से बॉस खुश रहेंगे। कोई दोस्त मिलने आ सकता है। कई महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज सामान्य रहेगा।
आज का शुभ रंग- हरा
आज का मंत्र- आज केले का पौधा घर लाएं।।
12 राशियों का राशिफल
