Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि पर सितारे रहेंगे मेहरबान, जानिए साप्ताहिक राशिफल और उपाय

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि पर सितारे रहेंगे मेहरबान, जानिए साप्ताहिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

5 February - 11 February 2024- Ka Saptahik Rashifal हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आप अपने पराक्रम को और बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खास व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है। गंगा स्नान करने से पूर्ण फल प्राप्त होगा, जो आपके भाग्य के सितारे को और अधिक प्रबल बनाएगा, सप्ताह प्रारम्भ में परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा करनी चाहिए

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ फलों कि बढ़ोतरी होगी। दूसरों पर भरोसा करके चलेंगें तो धोखा खा सकते हैं। आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होंगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा जिससे माहौल अच्छा बना रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर वर्तमान में चल रहीं कुछ परियोजनाएं परिस्थितिवश हटाई जा सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आय के नए स्रोत बन सकते है। किसी भी बड़ी जरूरत पर कोई न कोई मदद मिल जाएगी। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें, क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुंचने की संभावना है। ईर्ष्यालु मित्रों और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, संतान पक्ष से लाभ होगा, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। पत्नी की बीमारी के कारण मन परेशान रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बुध को प्रसन्न करने के लिए गाय को हरी घास खिलानी चाहिए।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप अपने सोच को और उच्च करने में सक्षम रहेंगे। बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। आनंददायक प्रवास होगा। कोई आपके प्रति वफादार है, इसकी वजह से आप किसी के खिलाफ उसका पक्ष ले सकते हैं। घर में भौतिक सुख सुविधाओं का सामान खरीद सकते हैं। नए स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है।साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप किसी रिश्तेदार या दोस्त से मिलने के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं, जो संतोषजनक साबित होने की संभावना है। किसी उद्यम के लिए पैसा जुटाने में दिक्कत होने की संभावना है। कठोर परिश्रम से धन कमाने में सफल हो सकते हैं। परिवार व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य को तांबें के लोटे से रोज़ जल चढ़ाएं।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको सरकारी कार्य में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। जमीन- मकान के कागजात में हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। इस सप्ताह के पहले भाग में आप किसी निजी रिश्तेदार से मिलने के लिए जाएंगे। कार्यस्थल पर आप किसी सहकर्मी की मदद कर सकते हैं। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आपको अधिक धन व्यय करने की स्थिति रहेगी। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गणेश को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। आप अपने विषयों की तैयारियों में ध्यान देने में व्यस्त रहेंगे। परिणामतः आपको किसी प्रतियोगी क्षेत्रों में वांछित कामयाबी की स्थिति रहेगी। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिव मंदिर जाये,शुक्रवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कारोबार में विस्तार भी होगा। कर्ज को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति का ट्रांसफर हो सकता है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम बनाए रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह भिखारियों को निराश न लौटने दें। तीर्थयात्रा करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। मन में नकरात्मक विचार आयेंगे उनसे सचेत रहने कि आवश्यकता है अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। तीर्थ यात्रा का सुअवसर प्राप्त होगा लेकिन आए व्यवधान के कारण यात्रा नहीं हो सकेगी, मित्रों से खुशी भरे समाचारों की प्राप्ति होगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह मसूर की दाल का दान करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज़ अपने वरिष्ठ को न दें। स्वभाव में थोडा गुस्सा भी देखने को मिलेगा। किसी भी काम कि शुरुआत करने से पहले अपने घर के बड़े बुजुर्गों से राय जरुर लें। नौकरीपेशा वालों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गुरुवार शिवलिंग पर चने की दाल, बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको पारिवारिक क्लेश और लड़ाई झगड़े से आपको दूर रहने की आवश्यकता है यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। सप्ताह प्रारम्भ में कार्यों में उलझनें, व्यर्थ की चिन्ताएं एवं निराशाजनक यात्राओं का योग बन रहा है। विद्यार्थी अध्ययन में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। इस सप्ताह लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह प्रतिदिन शिव सहस्रनाम का पाठ करें

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहना बेहतर रहेगा। आपके साथ किसी प्रकार कि अनहोनी घटना हो सकती है। अपके प्रत्येक कार्य में बाधाएं झेलने को मिलेंगी। मन में गुस्से कि भावना पैदा होगी, इस पर ध्यान रखने कि जरूरत है। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा। युवाओं को करियर के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। कामकाज में अल्प प्रयासों से लाभ मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह हरी चीजों का दान करें , बृहस्पतिवार का व्रत करें


Next Story