Begin typing your search above and press return to search.

5 दिसंबर राशिफल: आज इन राशि के लोगों को नौकरी करने में होगी दिक्कत, बढ़ेगी परेशानी, वाहन चलाते समय इन्हें रखनी होगी सावधानी...जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी...

5 दिसंबर राशिफल: आज इन राशि के लोगों को नौकरी करने में होगी दिक्कत, बढ़ेगी परेशानी, वाहन चलाते समय इन्हें रखनी होगी सावधानी...जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी...
X
By NPG News

शांति सुमन

5 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

• आज का पंचांग : 5 दिसंबर सोमवार

तिथि- तिथि- त्रयोदशी पूर्ण रात्रि तक

• आज का नक्षत्र -अश्विनी 07:15 AM तक उसके बाद भरणी

• आज का करण-कौलव और तैतिल

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-परिघ

• आज का वार-सोमवार

• चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले जातक के लिए आज मध्यम फलदायी होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है इसलिए मास्क हमेशा लगाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में परेशानी बढ़ेगी। संबंधों में टकराव रहेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज व्यवसायिक यात्रा लाभ देगी। दोस्तों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। बाहर जाने से पहले भगवान को याद कर लें और मास्क जरूर पहने। आपकी सेहत और वाहन के लिए जरुरी है।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज जातक गरीबों को भोजन करवायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज चमत्कारी रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। ऑफिस के कार्य की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा, जिससे आपको लाभ होगा। बाहर ना जाए, बीमारी से संक्रमित हो सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– हनुमान चालीसा का नित्य जाप करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज मिश्रित फलदायी होगा। प्रेम में निराशा और हताशा रहेगा। भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, मन दुविधा में रहेगा। किसी दोस्त की वजह से आज चीजें बिगड़ेंगी, सतर्क रहे। नौकरी के ऑफर मिलेंगे। आज शिव जी की पूजा और व्रत करें।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज पीला वस्त्र धारण करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज वाद-विवाद से बचें। ऑफिस में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से निराशा हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। परिवार के साथ घर पर ही मस्ती करेंगे और खुशनुमा पल का आनंद लेंगे। सूर्य को चल चढ़ाएं। सुंदरकांड का पाठ करें लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– प्रदोष का व्रत करें और दान दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज संतोष और शांति का रहेगा। काम में विस्तार होगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी के ऑफर मिलेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज दान और पुण्य में समय बिताएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज शुभ फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। आज के दिन संतान की चिंता रहेगी। समय उनके कामों में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। बिजनेस या नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सेहत का भी ख्याल रखें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज शिव चालीसा और हनुमान जी के 12 नामों का स्मरण करते रहेँ।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं से भरा रहेगा। इसके बावजूद धन लाभ होगा। आज का किया हुआ काम भविष्य के लिए लाभदायक है,इसलिए सोच-समझकर ही निर्णय लें। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बाहर यात्रा ना करें। किसी अजनबी से मुलाकात नुकसान पहुंचा सकती है,सतर्क रहे।

शुभ रंग- रानी कलर

उपाय– आज सुंदर कांड का पाठ करें लाभ होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। विरोधी शांत होंगे। दोस्तों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता जातक को सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। माता-पिता का ख्याल रखें।

शुभ रंग- हरा

उपाय आज हनुमान जी की पूजा करें हर सकंट का हरण होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक के लिए दिन मिश्रित फलदायी होगा। जातक के कामों में रुकावट आ सकती हैं। नौकरी में ट्रांसफर का योग रहेगा। मन अशांत रहेगा। अध्यात्म में मन लगाएं,शांति मिलेगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है, मास्क लगाकर ही कोई यात्रा करें। गुरू मंत्र का जप करें। सेहत का खास ख्याल रखें । परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– प्रदोष का व्रत करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आज संतान की तरफ से सुखद व उन्नति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में खुशी मिलेगी। बिजनेस में दूसरों पर भरोसा ना करें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने का योग है।विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा, साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी पड़ेगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बिजनेस में नुकसान तय है।

शुभ रंग- हरा

उपाय – आज चावल का सेवन न करें।

Next Story