Begin typing your search above and press return to search.

4 October 2025 ka Panchang : आज पद्मनाभ द्वादशी तथा शनि प्रदोष, कर्ज से मुक्ति और धन धान्य प्राप्ति का योग

4 October 2025 ka Panchang : आज पद्मनाभ द्वादशी तथा शनि प्रदोष है| भगवान् श्रीहरी और शनि के आराधना का दिन.

4 October 2025 ka Panchang :  आज पद्मनाभ द्वादशी तथा शनि प्रदोष, कर्ज से मुक्ति और धन धान्य प्राप्ति का योग
X
By Meenu Tiwari

4 अक्तूबर 2025 को आश्विन मास शुक्ल पक्ष द्वादशी है, जो शनिवार सायंकाल 5.09 तक रहेगी | आज शनि प्रदोष होने से कर्ज से मुक्ति और धन धान्य प्राप्ति का योग है |


आज पद्मनाभ द्वादशी तथा शनि प्रदोष है| भगवान् श्रीहरी और शनि के आराधना का दिन | द्विपुष्कर योग होने से धन धान्य की प्राप्ति होगी |




4 अक्तूबर 2025 का पंचांग ज्योतिषाचार्य डॉ.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार


तिथि संवत : आश्विन मास शुक्ल पक्ष द्वादशी शनिवार सायंकाल 5.09 तक रहेगी |

विक्रम संवत 2082, शाके 1947 हिजरी 1447 सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु|

सूर्योदय कालींन नक्षत्र : सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: 9.08 बजे तक तत्पश्चात शतभिषा |शूल योग|कौलव करण

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार(प्रात: 5.30) : सूर्य : कन्या चन्द्र: कुम्भ मंगल: तुला बुध: कन्या गुरु: मिथुन शुक्र: सिंह शनि: मीन | राहू: कुम्भ केतु : सिंह राशि मे स्थित हैं|

राहुकाल : प्रात: 8.54 से 10.23

यमघंट; दोपहर 1.21 से 2.50

पंचक : मंगलवार रात्री 1.27 तक है

आज का सूर्यास्त : 5.45 कल का सूर्योदय 5.59

दिशाशूल : पूर्व | आवश्यक हो तो काली तिल से बनी वस्तु खा कर निकले

शुभाशुभ ज्ञानम् : आज पद्मनाभ द्वादशी तथा शनि प्रदोष है| भगवान् श्रीहरी और शनि के आराधना का दिन | द्विपुष्कर योग होने से धन धान्य की प्राप्ति होगी |




आज का शुभ चौघडिया :

शुभ: प्रात: 7.25 से 8.54

चर:: प्रात: 11.53 से 1.22

लाभ:: दोपहर 1.22 से 2.50

अमृत: दोपहर 2.50 से 4.19

लाभ:: सायंकाल 5.47 से 7.19

शुभ: रात्री 8.50 से 10.21

अमृत: रात्री 10.21 से 11.52


आज जन्मे बच्चो के नाम और राशी :

प्रात: 9.08 तक धनिष्ठा चरण 4 राशी कुम्भ पाया ताम्र नामाक्षर गे

दोपहर 2.55 तक शतभिषा चरण 1 राशी कुम्भ पाया ताम्र नामाक्षर गो

रात्री 8.39 तक शतभिषा चरण 2 राशी कुम्भ पाया ताम्र नामाक्षर सा

रात्री 2.21 तक शतभिषा चरण 3 राशी कुम्भ पाया ताम्र नामाक्षर सी

आराधना ऊँ वन्दे कालीं कराग्रे परिधमसी युतं तामसीं शीर्षकं च क्लीं कालिका काली देव्यै नमो नम:

खरीददारी का शुभ समय: सायंकाल 5.05 से 7.35 बजे तक|

आज विशेष : अज शनि प्रदोष होने से कर्ज से मुक्ति और धन धान्य प्राप्ति का योग है |

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story