Begin typing your search above and press return to search.

4 दिसंबर राशिफल: मेष राशि समेत इन राशियों को होगा अचानक धन लाभ, पढ़ें रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके भाग्य के लिए

4 दिसंबर राशिफल: मेष राशि समेत इन राशियों को होगा अचानक धन लाभ, पढ़ें रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके भाग्य के लिए
X
By NPG News

शांति सुमन

4 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : 4 दिसंबर रविवार

तिथि- द्वादशी 05:57 AM, Dec 05 तक

• आज का नक्षत्र -अश्विनी पूर्ण रात्रि तक

• आज का करण-बव और बालव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-वरीयान

• आज का वार-रविवार

• चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जॉब से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा । दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज 5 लाल फूल लेकर किसी हनुमान मंदिर में चढ़ाएं, इससे पारिवारिक जीवन की खुशियाँ बढ़ेंगी।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी बातों से प्रभावित होगा। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलतान के योग हैं। कुछ नए कामकाज सामने आयेंगे, जिनके लिए कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज जातक गरीबों को भोजन करवायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल होंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते है तो उसे लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद रहने वाला है। सेहत के लिहाज से बढ़िया रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज किसी किन्नर को खाना खिलायें और दक्षिणा दें लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचे। अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– सूर्य को जल देंगे तो मानसिक तनाव कम होगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पैसे कमाने के लिये नए तरीके मिलेंगे, जिन पर गौर करेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो उससे छुटकारा मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आयेगा।

तुला राशि लव राशिफल ( Love) तुला राशि वाले आपके स्वभाव से कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सेहत के लिहाज से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग- रानी कलर

उपाय– आज शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आर्थिक स्थिति को संतुलित करता है। शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्तों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। उचित दिशा में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय आज नौकरी चाहत है तो किसी भिखारी को 1 सिक्का दें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज के दिन व्यक्तित्व सबको आकर्षित करेगा। किसी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य की ख़राब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आप चौराहे पर दीप जलायें, धन लाभ होगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकते है। प्यार में गलत बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। सुनी-सुनाई बातों पर यक़ीन न करें और सच्चाई को भली-भांति परखे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता करें। बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं। नौकरी में सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– ब्रह्मणों को भोजन कराएं, पुखराज धारण करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। बिजनेस के लिए दिन बेहतर है। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय - सुबह-शाम चौखट पर दिया जलायें।

Next Story