Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal :इस सप्ताह मौज-मस्ती से भरा रहेगा,लेकिन दुर्भाग्य भी देगा दस्तक, जानिए अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा। साप्ताहिक राशिफल देख लेते हैं 12 राशियों का भविष्य—

Saptahik Rashifal :इस सप्ताह मौज-मस्ती से भरा रहेगा,लेकिन दुर्भाग्य भी देगा दस्तक, जानिए अगस्त का साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

31-july 5 August 2023- Ka Saptahik Rashifal हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।


मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपना खुद का नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी हो सकती है। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। वाणी की सौम्यता बनाकर रखना आवश्यक है।स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, गैस और एसिडिटी से परेशानी हो सकती है।

लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है, लेकिन संबंध और ज्यादा अच्छे होंगे।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह मंगलवार को हनुमानजी की विशेष पूजा करनी चाहिए

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल-- यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए लाभदायी रहेगा। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको मिलेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा। सरकारी कार्यों में सहूलियत मिलेगी। समय अच्छा है स्वयं को सिद्ध करने के मौके मिलेंगे। कठिन परिश्रम से उपलब्धियां मिलेंगी। आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी, निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है जीवनसाथी के साथ रोमांस होने की संभावनाएं हैं।करियर को लेकर मेहनत करनी होगी।: सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- यह सप्ताह सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी, घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। आप देखेंगे कि यदि आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी। विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान न दें। नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है।आलस्य और थकान रहेगी। आंखों में जलन हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बुध को प्रसन्न करने के लिए गाय को हरी घास खिलानी चाहिए।


कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी, घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। आप देखेंगे कि यदि आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी। विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान न दें। नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है।आलस्य और थकान रहेगी। आंखों में जलन हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाते हैं, तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से संबंधित चिंता सता सकती है। परिवार के प्रति समर्पित भाव रहेगा। यात्रा शुभ रहेगी। अपने दफ्तर में बिल्कुल संतुलित व्यवहार करें। आवश्यक कार्य जरूर करें और जो बहुत आवश्यक न हों, उन कामों को आगे से टालने में संकोच भी न करें। सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। पराक्रम में वृद्धि से विवाद सुलझेंगे, ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबतें आ सकती हैं। निजी रिश्तों को लेकर मन में असुरक्षा की भावना रह सकती है। भावनाओं में उग्रता और बेचैनी रहेगी। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। आर्थिक रूप या करियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी। बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य को तांबें के लोटे से रोज़ जल चढ़ाएं।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। यही स्थिति व्यापार और धन के क्षेत्र में बनेगी। लेकिन आप पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। आप अपने आत्मविकास में भी बहुत सफल रहेंगे, आपकी बौद्धिकता, परिचय क्षेत्र, पेशेवर योग्यता और आध्यात्मिकता का विकास होगा। नई योजनाएं, नए उपक्रम के लिए समय शुभ है। सभी काम निश्चित रूप से पूर्ण होंगे। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नि के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। अपने जीवन में नई प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। रोमांस का आनंद मिलेगा और जीवनसाथी संग रिश्तों में गहराई आएगी।आमदनी बढ़ेगी व लेनदेन की पूर्ति के लिए पर्याप्त धन मिल जाएगा। थकान और आलस्य के साथ मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गणेश को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए


तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताहआपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। आपके काम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और जल्दी ही इसके फल आपको मिलेंगे। बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। कोई बिना वह आपसे उलझ सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे। इस महीने आपको अचानक नौकरी का ऑफर नहीं, बल्कि सीधे नौकरी थमाई जा सकती है।सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिव मंदिर जाये,शुक्रवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको अतिरिक्त आमदनी का कोई जरिया इस तरह से मिलेगा, जिसकी आपने बिल्कुल लगभग अपेक्षा नहीं की होगी। आय के कई स्रोतों से धन आने की संभावना है। समय अच्छा है, आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो यह महीना काफी लाभकारी है। पदोन्नति व तरक्की के अवसर होंगे। इस महीने आप देखेंगे कि आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है।प्रेमियों के लिए समय कष्टकारक है, पाटर्नर से झगड़ा हो सकता है।यदि आप नई नौकरी की तलाश है तो कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताहभिखारियों को निराश न लौटने दें। तीर्थयात्रा करें।


धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके मन में बहुत विचित्र और अनावश्यक किस्म की चिंताएं बनी रहेंगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। कारोबार व व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने आपको प्रसन्न बनाए रखना होगा। आपकी जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण आपको लोगों के साथ संबंधों में अपनत्व की कमी महसूस होगी। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।पेट में तकलीफ हो सकती है। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह मसूर की दाल का दान करें।


मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना है नजर आ रही हैं सरकारी नौकरी मिलने की भी संभावना है। अधिकारीगण आप पर प्रसन्न रहेंगे। किंतु विरोधियों से सावधान रहें। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। अपने मित्रों के माध्यम से आपका खास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। खर्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी।लव लाइफ में कोई नया फैसला ले सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपको अपने बिजनेस में तेजी से सफलता मिलेगी जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।सेहत को लेकर चिंता रहेगी। ब्लड प्रेशर के मरीज परेशान हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गुरुवार शिवलिंग पर चने की दाल, बेसन के लड्डू चढ़ाएं।


कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध नुकसानदायी हो सकती हैं लाभदायी सौदे हाथ से निकल जाएंगे मेहनत के बल पर खास पहचान बनेगी। आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर दें। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। असहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। नौकरी संबंधित समस्या हल होगी। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं।सेहत को लेकर सावधान रहें। थकान और नींद की कमी रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह प्रतिदिन शिव सहस्रनाम का पाठ करें

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह बिजनैस के सिलसिले में सलाहकारों की जरूरत पड़ेगी। नए डील साइन करने से पूर्व तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। परिवारिक व्यापार में आपको भारी धन लाभ होगा। इसके साथ-साथ आपके परिवार की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि रुपया पैसा बना रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आप तेजी से प्रगति करेंगे। आपके ऊपर परिवारिक जिम्मेदारियों का आगमन होगा। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं। प्रेम संबंध अनुकूल रह सकते हैं।आपके कार्यक्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा और इनकम में लगातार बढ़ेगी।खेलकूद में चोट लगने की संभावना बन रही है। खाने-पीने पर कंट्रोल करें।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह हरी चीजों का दान करें , पूर्णिमा का व्रत करें


Next Story