Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 30 September 2023:आज इस राशि को धोखा मिलेगा, इस पर शनिदेव बरसायेंगे कृपा, जानिए दैनिक राशिफल और उपाय

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 30 September 2023: मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा।राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं

Aaj Ka Dainik Love Rashifal 30 September 2023:आज इस राशि को धोखा मिलेगा, इस पर शनिदेव बरसायेंगे कृपा, जानिए दैनिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti shree

Aaj Ka Dainik Rashifal 30 September 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है

आज की तिथि-प्रतिपदा 12:21 PM तक उसके बाद द्वितीया

आज का नक्षत्र-रेवती 09:08 PM तक उसके बाद अश्विनी

आज का करण-कौलव और तैतिल

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-व्याघात

आज का वार-शनिवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी सम्भावना है सतर्क रहें। हालात कई तरह से मददगार हैं पर काम को लेके मन में वो तसल्ली नहीं है जो होनी चाहिए, यह मात्र आपके मन का भटकाव हो सकता है जो आपको बेचैन करते चले जा रहा है। व्यय वृद्धि सम्भव है। आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। परिवार के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। आज आपके दिल को नाजुक बना सकती है।

आज क्या न करें- आज पूजा-पाठ की चीजों को गंदे हाथों से छूने से बचें

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- रोज गौ की सेवा करें और हो सकें तो गाय का दान भी कर सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।


आज क्या न करें-आज किसी जगह की यात्रा करने से बचें

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं, बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। आज पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभप्रद होगा अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है।

आज क्या न करें- आज पार्टी और दोस्तों से मिलने जुलने से बचें

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज केले के जड़ में जल अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन आपको आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर में चहल-पहल रहेगी। कोई सुधार या मरम्मत का काम भी हो सकता है। मकान बदलना चाहते हैं, तो उस पर भी विचार हो सकता है। संतान की तरक्की होगी। माता-पिता से संबंधों में सुधार हो सकता हैं। आप कोई भी नया फैसला लेने से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। किसी भी सूचना पर आंख बंद करके विश्वास न करें। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। कुछ ज्यादा ही मेहनत हो सकती है। नए कामों की योजना बनेंगी। साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा।

आज क्या न करें- आज चुगली से बचें

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा करें और पीला वस्त्र धारण करे।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज शान्त और तनाव-रहित रहें।संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

आज क्या न करें- बिजनेस मेंलापरवाही से बचेंय़

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड पढ़ें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको एक मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो आपको निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा। आपका मित्र आज आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है।

आज क्या न करें- आज प्रेम में धोखा खाने से बचें

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- भगवान शिव की पूजा करके अनुकूल फल मिल सकते हैं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप नए कार्य प्रारंभ कर सकते हैं जिसमें अपनों का साथ आपका मनोबल और अधिक बढ़ाएगा | आज पूंजी निवेश के लिए दिन अच्छा है परंतु आज किसी को उधार ना दें। आज के दिन आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें।

आज क्या न करें-आज बच्चों को मारे डाटें नही

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज योग ध्यान से ईश्वर के करीब जायेंगे।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज कामकाज में मन नहीं लगेगा। पढ़ाई-लिखाई में दिक्कते आएंगी। लंबी यात्रा करने से बचे। जल्दबाजी में निवेश न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करे जिसमें युवा लोग जुड़े हों। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ।

आज क्या न करें- आज उधार देने से बचें

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। माता-पिता के आर्शीवाद का फल आज आपको मिलता नजर आएगा। आज आपके अच्छे काम के लिये सम्मान मिलेगा। आज आप अपने हालात के उजले पक्ष की ओर देखें और आप पाएंगे कि भाग्य बदल रहा है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी, जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में बड़े लोगों से सम्मान मिलेगा।

आज क्या न करें- आज किसी से चुगली न करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। वाद विवाद में संयम रखें। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। आपकी पारिवरिक स्थिति ठीक रहेगी। वाद-विवाद सुलझ जाएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिक परिश्रम से सामान्य परिणाम मिलेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं। उत्साहवर्धक समाचार मिलेंगे बिना मांगे ही मदद मिलेगी कर्ज लेने से बचें आपकी वजह से यदि कोई परेशानी में है तो उसे परेशानी से निकालने का प्रयास करें।

आज क्या न करें-आज तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज आपके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। एजुकेशन में सार्थक परिणाम मिल सकते हैं। स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके दोस्तों और परिवारजनों के साथ रिश्ते में सुधर आएगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। जमीन, जायदाद के कार्यों में सावधानी रखिएगा। कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी।

आज क्या न करें- आज मांस-मदिर से बचें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज परिवार के लिए आज का दिन शुभ है। आत्म विश्वास में वृद्घि होगी। अत्यधिक उत्साहित रहेगे। साहसी कार्य करने से बचें। मान सम्मान में वृद्घि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। जो चीज कल तक समझ से दूर थी, आज वह सरल नजर आने लगेगी। महत्वपूर्ण कार्यों पर नजर बनाए रखें। मानसिक दृढ़ता में वृद्धि होगी। आपकी खुशमिजाजी से सब खुश रहेंगे।

आज क्या न करें- आज कपड़ा धोने से बट

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज सूर्य को सुबह के समय जल का अर्घ्य देना चाहिए।

आज का दैनिक राशिफल

ग्रह व नक्षत्रों की चाल का आपकी राशि पर होने वाला प्रभाव। दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। इस फलादेश में आपके दैनिक जीवन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का भविष्य दिया होता है।

दैनिक राशिफल में करियर, आर्थिक, पारिवारिक, निजी, प्रोफ़ेशन, व्यापार, प्रेम, विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य इन सभी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा आपकी राह में आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है। इस फलकथन में आपकी समस्याओं का समाधान भी निहित है। तो चलिए जानते हैं कि आपका आज का राशिफल क्या कहता है।

दैनिक राशिफल का महत्व देखने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोग इसी के आधार पर अपनी योजनाओं का निर्धारण करते हैं तथा उसी के अनुरूप उसका क्रियान्वयन भी करते हैं।

दैनिक राशिफल में उपाय भी दिया गया है। यदि आपके भविष्यफल में किसी प्रकार की चुनौती या बाधा आती है तो उसके समाधान के लिए इसमें एक आसान उपाय भी बताया जाता है जिसे अपनाकर आप अपने आने वाले संकट या बाधा को दूर सकते

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) की भविष्यवाणियां सटीक होती हैं और पाठकों के जीवन में घटने वाली घटनाओं से मेल खाती हैं। आज का राशिफल (Rashifal Today) से हमारा उद्देश्य यही है कि हम अपने पाठकों का दिन बेहतर बनाने में उनका मार्गदर्शन कर सकें।


Next Story