Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : वृश्चिक,धनु जानिए किस राशि के अच्छा साबित होगा सप्ताह, साप्ताहिक राशिफल और उपाय

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा।

Saptahik Rashifal : वृश्चिक,धनु जानिए किस राशि के अच्छा साबित होगा सप्ताह, साप्ताहिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

30 October -5 November-2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह पढाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। इस सप्ताह लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण मामलों पर बात हो सकती है।बिजनेस करने वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:गणेशजी की पूजा करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपको पारिवारिक क्लेश और लड़ाई झगड़े से आपको दूर रहने की आवश्यकता है यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। सप्ताह प्रारम्भ में कार्यों में उलझनें, व्यर्थ की चिन्ताएं एवं निराशाजनक यात्राओं का योग बन रहा है। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे।पार्टनर के साथ मौज- मस्ती करेंगे। नये प्रेम संबंध बनने का भी समय है।मेडिकल फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहगणेश जी की आराधना करें और मंदिर जाएं।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी से सही सलाह हो सकती है। बोलने के बजाय सुनने पर ध्यान दें। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। आप कोई नया व्यापार शुरु कर सकते है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। आपके घर में सुख-समृद्दि बनी रहेगी। कोई नई जानकारी आपको प्रभावित कर सकती हैं। पारिवारिक मसलें आपको परेशान कर सकते हैं। मन की बात साझा करें, प्रिय नाराज है तो विनम्रता का बर्ताव सबकुछ ठीक कर देगा।पढ़ाई में किसी चीज की कमी भी महसूस हो सकती है। सब्जेक्ट बदलने का विचार छोड़ दें, अच्छा होगा। सेहत के मामले में सप्ताह सामान्य है। मानसिक तनाव कम होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हरा चारा गाय को खिलाएं।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह भाग्य का आपको भरपूर साथ प्राप्त होगा। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, इससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। कार्यों में सफलता, मन में उत्साह, धन का लाभ, आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। किसी और जीवन में हस्तक्षेप करना आपने लिए हानिकारक हो सकता है। आपको वैवाहिक जीवन में कुछ निजात की ज़रूरत है।नौकरी या कारोबार से जुड़ी नई बातें पता चल सकती हैं।शारीरिक कमजोरी रहती है वह लोग खान-पान व रोगों के प्रति अलर्ट रहें।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताहदेवी दुर्गा की आराधना करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का अवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे।नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। बिजनेस में फायदा हो सकता है।आपकी सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहहरा कपड़ा दान में दें

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। पार्टनर को लेकर मन में नेगेटिव बातें चलेगी। आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ कर सकते है। आपके बच्चे आपको कोई गुड न्यूज दे सकते है जिससे आप खुद को गर्व महसूस करोगे। आपकी मानसिक प्रसन्नता बनी रह सकती है। छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी।पत्नी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन अनबन होने के योग बन रहे हैं। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आशंका रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह केसर का तिलक लगाएं।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, अब वह खत्म हो चुका है। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। यह समय आपको नाम व प्रसिद्धि भी दिला सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। प्रेम जीवन में यह सप्ताह कई लाभकारी पल लेकर आएगा। नौकरी में परिवर्तन या स्‍थानांतरण संभव है। रुका धन मिल सकता है।आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आज एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ का भी अवसर म‍िलेगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे।जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है, लव लाइफ के लिए यह समय अच्छा रहेगा।बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।स्वास्थ्य को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहशनि देव की पूजा करें

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह क‍िसी शुभ कार्य की योजना बनाने में आपकी भी राय ली जाएगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। कार्य साधक गतिविधियां होंगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।इस सप्ताह आप अपने पार्टनर को भरपूर प्यार देंगें।जीविका में किसी नये कार्य के शुरुआत से आर्थिक प्रगति के आसार बनेंगे।सेहत के मामले में लापरवाही न करें। वरना कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह काले उड़द का दान करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह काम सहजता से बनते नजर आएंगे। शुभ कार्यों का अद्भुत संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। आपको अपने जीवनसाथी के बारे में कुछ ऐसा पता चल सकता है, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।प्रेम जीवन के लिए यह खुशियों भरा सप्ताह रहेगा।सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। तेल-मसाले वाले खानपान से कुछ समय दूर रहना सही होगा।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना उचित होगा। रिश्तों में मजबूती आयेगी। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह सप्ताह कई उपलब्धियाँ दे सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम बनेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी।लव-लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना हो सकता है।कारोबार में ज्यादा खर्च हो सकता है। निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह ॐ दुं दुर्गायै नमः'' इस मंत्र का जप करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके लिए स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। अपने गुस्से और चिंता को कम करने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपको कुछ समस्या हो सकती है।अविवाहित लोगों को विवाह प्रपोजल मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के लिए सप्ताह अच्छा हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Next Story