Begin typing your search above and press return to search.

30 December Ka Love Rashifal: मेष से मीन किस राशि के अनैतिक संबंध की चर्चा होगी, किसे मिलेगा धन, जानिए दैनिक राशिफल

शुक्रवार राशिफल

30 December Ka Love Rashifal: मेष से मीन किस राशि के अनैतिक संबंध की चर्चा होगी, किसे मिलेगा धन, जानिए दैनिक राशिफल
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

शांति सुमन

30 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : 30 दिसंबर शुक्रवार

तिथि- अष्टमी 06:33 PM तक उसके बाद नवमी

आज का नक्षत्र-उत्तर भाद्रपद 11:24 AM तक उसके बाद रेवती

आज का करण-बव और बालव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-परिघ

आज का वार-शुक्रवार

चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा |

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन आप को सतर्कता बरते की जरूरत है। पहले अच्छी और बुरी बातों पर ध्यान दें। फिर उस आधार पर काम करें। अपने परिवार के कठोरता न अपनाएं। जो पारिवारिक शान्ति को कम करता है। आज आप पर काम का दबाव होने के बावजूद आपका साथी आपके लिए खुशी के पलों को लाएगा। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप अकेले है। आपके सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे।

आज का शुभ रंग - भूरा

आज का मंत्र- आज लाल चूड़ी का दान करें या लाल कपड़ा पहनें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आप अपनी पुराने विवाद और मामलों को सुलझाएंगे। इससे आपमें बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। आपका साथी आपकोयाद करने में समय बिताएगा। आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें, लेकिन धैर्य बनाए रखें, जल्दी ही वे आपकी बातों को समझ सकेंगे। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन के कई फायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज मंदिर में लाल झंड़ा लगाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन आप समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। ये न सिर्फ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पाएंगे। आपने भली-भांति काम किया है, इसलिए अब उसके फायदे लेने का समय है। आज ऐसी कई सारी चीजे होंगी। जिनकी तरफ तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र – आज नव ग्रह की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज परिवार और दोस्तों के साथ समय देंगे, काम पर कम ध्यान जायेगा। आप पर भी नए साल का खुमार चढ़ेगा । आप अपनों के साथ पार्टी मस्ती के मूड में है। प्यार और साथी के लिए आपके उत्तम दिनों में आज एक है। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी से काम लें । आज के दिन आपकी योजनाओं में बदलाव हो सकते हैं। आप वाद-विवाद से दूर रहें। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी के 108 नामों का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन आप दोस्ती की गहराई को महसूस करेंगे। आज दोस्ती के प्यार में बदलने की भी संभावनाएं है। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज़्यादा परेशानियां देंगी। कोई आपका बेवजह फायदा उठा सकता है। आप नौकरी और बिजनेस में अपनी भागीदारी सुनिश्चत करेंगे। शादी के बाद वैवाहिक जीवन और प्यार मुश्किल दौर आ सकता है। आज ध्यान और मेडिटेशन से खुश फिट रखेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज किसी खूबसूरत जगह की सैर पर परिवार के साथ जायेंगे। साथी के साथ रोमांटिक मुलाकात खुशी को दोगुनी कर देगी। आपकी पार्टनरशीप में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए आज अच्छा दिन है। इससे आपको और आपके पार्टनर को फायदा होगा, आप किसी और के साथ अपनी बातों को शेयर करने से बचें। वाहन और सेहत का ख्याल रखेँ।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज शुक्रवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आप आज काम की नई शुरूआत या निवेश से बचें। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज ऑफिस में आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है, हो सकता है साल जाते जाते आपको प्रमोशन देकर जाये। आज परोपकार और सामाजिक कार्य आपको आकर्षित करेंगे। आप में सकारात्मक बदलाव आपके सुखद भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। आज सर्द मौसम आपको बीमार डाल देगा

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज घर में गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आपको आज समझदारी से काम लेने की जरूरत है। आप अपने दिल की बात दूसरों को बताने से हिचकेंगे। आप अपने काम में ऐसे लोगों की मदद लें, जिनकी सोच आपसे मेल खाती हो। सही वक्त पर उनकी मदद अहम और फायदेमंद होगी। खास तौर पर मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया दिन है। जल्दबाजी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। सेहत का ध्यान रखेँ।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज जानवरों की सेवा करें और उन्हें भोजन दें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए बेहतरीन मौके लेकर आ रहा है। आपके काम की तारीफ हर तरफ होगी। और इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका प्यार और जीवनसाथी आपके लिए परेशान रहेंगे। आपके खुशी गम के साथी रहेगे। परिवार या पुराने रिश्तों आई खाई और गहरी होगी। आप अपने परिवार के साथ दूसरों का ख्याल रखें। आज योग और वॉक से तंदुरुस्ती रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- आज आप मां लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आपके काम और नौकरी के लिए अच्छा है। आप पर काम का दबाव नहीं रहेगा। आप नए साल के जश्न में शआमिल हो सकते हैँ।। गर ड्राइव करते है तो गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतें। आज आपको किसी से प्यार हो सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद दिन अच्छा गुजरेगा। आपके शत्रु बाते बनायेंगे सावधान रहें। शादी योग्य जातक के रिश्ते तय हो सकते हैं।साथ ही संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। सावधान रहें और सेहत का ख्याल रखएं।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें, मां लक्ष्मी की वंदना करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन सिर्फ आपका है। आज आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको जवाब हां ही मिलेगा। शादी की बात चल रही है बात बनेगी। परिवार और बच्चों के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। किसी भी परीक्षा या काम मे आपको सफलता मिलेगी। आज आपके काम और बिजनेस की हर तरफ प्रशंसा होगी। सेहतमंद रहेंगे। आज किसी से नई मुलाकात रोमांचक भविष्य का संकेत दे रही है

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र- आज गाय या घोड़े की सेवा करें लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन लोग बाते बनायेंगे, सावधान रहें। किसी से प्यार का रिश्ता भी लंबा नहीं चलने वाला है। आपके अनैतिक संबंध की चर्चा लोग दबी जुबान से करेंगे। आज आपको अकास्मिक धन मिल सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन होसकता है। सेहत का ख्याल रखें। परिवार से साथ नए साल के स्वागत की तैयारी में लगेगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज किसी गरीब को कंबल और भोजन देंगे तो अच्छा रहेगा।

Next Story