Begin typing your search above and press return to search.

3 दिसंबर राशिफल: शनिवार के दिन 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे होगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

3 दिसंबर राशिफल: शनिवार के दिन 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे होगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल
X

शनिवार राशिफल

By NPG News

शांति सुमन

3 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : 3 दिसंबर शनिवार

• तिथि- एकादशी 05:34 AM, Dec 04 तक

• आज का नक्षत्र -रेवती 06:16 AM, Dec 04 तक

• आज का करण-वणिज और विष्टि

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-सिद्धि

• आज का वार-शनिवार

• चन्द्रमा 06:16 AM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आज घर में सुख-शांति का वातावरण रह सकता है। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहने के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज हनुमान जी की भक्ति करें एवं उनको प्रसाद चढ़ाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज सांसारिक विषयों की बजाय आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। प्रवास-पर्यटन की प्रबल संभावना बन रही है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र भी प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। भागीदारी से लाभ होने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज जातक गरीबों को भोजन करवायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपका मन प्रफुल्लता का अनुभव करेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के योग हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन का भी योग हैं। किसी खास के साथ मेल-मिलाप मन को आनंदित करेगा।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते है तो उसे लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज आज आपको अधिक वाद-विवाद करने से बचना होगा, यही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी को संयमित रखिएगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज किसी किन्नर को खाना खिलायें और दक्षिणा दें लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज जातक आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी। प्रयासों से सभी बाधाएं दूर होंगी। साझेदारी के सुखद परिणाम आएंगे। रुपये पैसों की परेशानी होगी। आपका संयम बना रहेगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– सूर्य को जल देंगे तो मानसिक तनाव कम होगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। यह आज मिलाजुला असर देने वाला है, लेकिन परिश्रम से इसे लाभकारी बनाया जा सकता है। आपकी सेहत सामान्य रहेगी और आर्थिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं आने वाला है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज अटका पैसा मिल सकता है। गृहस्थ जीवन सुख-समृद्धि की ओर बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों का समय दस्तक देगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। राजकीय व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यनिष्ठा का सम्मान मिलेगा। वित्तीय उन्नति के रास्ते खुलेंगे।में व्यवधान आएंगे।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले कार्यस्थल पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतना जरूरी है ताकि आप बड़े लक्ष्य हासिल कर सकें। पूंजी निवेश में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। जीवनसाथी के मध्य छोटे-छोटे मतभेदों की आशंका हैं, सूझबूझ लाभकारी रहेगी।

शुभ रंग- रानी कलर

उपाय– आज शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आज के दिन व्यर्थ खर्चों पर नियं‍त्रण रहेगा। कार्यों में कर्मठता एवं गति‍शीलता रहेगी। स्थातयी संपत्ति जैसे मकान, दुकान खरीदने के आसार हैं। विशेष पद की प्राप्ति संभव। आय के साधनों को विकसित करने की मुहिम रंग लाएंगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय आज नौकरी चाहत है तो किसी भिखारी को 1 सिक्का दें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज के दिन व्यवसायिक क्षेत्र में विस्ताार होगा। शहर से बाहर जाने का योग बन सकता है। कार्यों की नवीन रुपरेखा बन सकती है। नये अनुबंध हो सकते हैं। माता-पिता के साथ यात्रा पर जा सकते हैं

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आप चौराहे पर दीप जलायें, धन लाभ होगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन प्रोफेशन या करियर के लिहाज से सहजता लिए है। लंबित कामकाज को निपटाने के लिहाज से भी यह उत्साजनक सप्ताह साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पर्याप्त समय दे पाने से रुका हुआ काम समय पर पूरा हो सकता है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– ब्रह्मणों को भोजन कराएं, पुखराज धारण करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज काम के अवसरों का लाभ लें। अचल संपत्ति में निवेश लाभदायक रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जातक के धनागमन के योग हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय - सुबह-शाम चौखट पर दिया जलायें।

Next Story