Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal May Last week : किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा, जानिए अपना भाग्य साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को मई जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा। साप्ताबिक राशिफल देख लेते हैं 12 राशियों का भविष्य—

Saptahik Rashifal May Last week : किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा, जानिए अपना भाग्य साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

Saptahik Rashifal हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।


मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह मेष राशि वालों को प्रसिद्धि मिलेगी। आप में से कुछ को अपनी पसंद की जगह पर स्थानांतरित किया जा सकता है। आपको उच्च अधिकारियों की वजह से शायद कुछ परेशानियों का सामना करना पडे। छात्र अपना ध्यान उचित प्रयासों में लगाएं। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। नवयुवक यदि प्रेम की ओर बढ़ेंगे तो उनको सफलता मिलने के आसार हैं। अचानक बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। मेहनत के बाद पैसों से भी फायदा मिलेगा।आप में से कुछ जोड़ों के दर्द के शिकार हो सकते हैं।


वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुरानी यादों को पीछे छोड़ना होगा। व्यावसायिक जीवन में सफलता आपके लिए पहले से अधिक सहजता के साथ आएगी। किसी भी काम को पूरा करने के लिए पहले प्रयास में ही सफलता मिलेगी। धार्मिक कामों में शामिल होने का भी मन बनेगा। खुशी का माहौल रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करें, आपको काम में सफलता जरूर मिलेगी। इस सप्ताह विवाहित लोगों के संबंध मजबूत होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। मानसिक तनाव आपकी सेहत पर असर डाल सकता है।


मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके मन में नए विचार आएंगे। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय होगा और आपके बच्चे आपके लिए गर्व का स्रोत बनेंगे। आपकी वाणी का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। संतान के मामले में कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। बिजनेस में कामकाज ज्यादा रहेगा। आप ऑफिस में बेहतर काम करने की कोशिश करेंगे। अदालती कार्यों से संभलकर चलिएगा। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। इस सप्ताह नौकरी व निवेश यह दोंनो आपको लाभ देंगे। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा।


कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको नई जवाबदारी सौंपे जाने की संभावना है। आपका पारिवारिक जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेगें। काम पूरे होने के योग हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, हानि होने की संभावना है। आपको वाहन सुख मिल सकता है। किसी जरूरतमंद को फल भेंट करें, आपके सभी काम बनेंगे। यदि प्रेम संबंधों में किसी कारणवश खटास आ गई थी तो वह पुनः मधुर हो जाएगी। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से सप्ताह अच्छा है। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ सकती है।


सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह विरोधियों से उचित दूरी बनाए रखें। यदि संभव हो तो कानूनी निपटान से बचें। विवाद को बढ़ावा न दें। आर्थिक रूप से चीजें स्थिर रहेंगी। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य को बनाए रखें। बहादुरी भरे कदम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। सिविल इंजीनियर्स के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहने वाला है।पार्टनर को आपसे फायदा होगा। लव लाइफ में संतुष्टि और तालमेल रहेगा।सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे।अपने के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें। उन्हें कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।


कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप शांति से अपने काम पर ध्यान दें। आप हर मुश्किल को हराने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आध्यात्मिक झुकाव वाला व्यक्ति आपकी बचाव में आ सकता है। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में नई तरक्की प्राप्त होने वाली है। पैसों से जुड़ा फायदा हो सकता है। प्रमोशन या सैलेरी बढ़ने के योग हैं।चोट लगने या पेट से संबंधित मुद्दे आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।


तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल--सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। चोट व रोग से बचें। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। आपको शीघ्र पैसा कमाने की योजनाओं में निवेश करने से बचना चाहिए। दोस्त मददगार नही रहेंगे। नौकरी का शुभ समाचार आपको मिलेगा। आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं।साथी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।आर्थिक योजनाओं को ठीक से संपन्न कर सकेंगे। काम के लिए बाहर जाना हो सकता है।सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।


वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ने की संभावना है। दूसरों की सहायता करने से आपको मानसिक सुख प्राप्त होगा। आपके दुश्मन आपके लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा। कुछ लोगों को आपसे जलन हो सकती है। आप गुस्से में आकर खुद के काम भी बिगाड़ सकते हैं। पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन होने के योग बन रहे हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारी आप खुद अपने सिर ले सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस आएगा।पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है।


धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल-- व्यापार के क्षेत्र में काम कर रहे लोग अपनी प्रतिभा के अनुसार कामयाबी हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन में आप सदस्यों के प्रति झगड़ालू और जिद्दी हो सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। इस सप्ताह अधूरे काम निपटाने के लिए दौड़-भाग हो सकती है। आसपास या साथ के कुछ लोगों से अनबन हो सकती है। मंदिर में नारियल भेंट करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में तनाव आ सकता है। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। बीपी के रोगी भी सावधानी बरतें।


मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस राशि के बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आप दूसरों के लिए मददगार सिद्ध होंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मौके मिल सकते हैं। पुराने निवेश से भी फायदा हो सकता है। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया सप्ताह है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा।जो लोग नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है, उनकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। मानसिक चिंता एवं तनाव दूर होगा।


कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करके किसी भी कठिन परिस्थिति का समाधान आप निकाल सकते हैं। काम को लेकर आपकी प्लानिंग सफल रहेगी। आपके व्यवहार और बोलने के तरीकों को लेकर लोग ज्यादा ही संवेदनशील रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। चिड़ियों को दाना खिलाएं, आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।प्रेम प्रसंग में कोई विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है।अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। कारोबार व्यवस्थित होगा।बच्चों का स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।


मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और लाभ मिल सकता है। अपनी सकारात्मक सोच से बिगड़े हुए काम भी संवार लेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। पैसों की चुनौतीपूर्ण स्थिति से आप निपट लेंगे। दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव आपको करना होगा। नई योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा जो आपकी तरक्की में अहम भूमिका निभाएंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, प्रभावशाली लोग परामर्श देंगे।प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा।वित्तीय लाभ उम्मीद से बेहतर है। आप भूमि या शेयर मार्किट में निवेश कर सकते हैं।सभी बीमारियां दूर होंगी और आपकी सेहत में सुधार होगा।

Next Story