Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : किस राशि के लिए बेहद खास होगा आने वाला सप्ताह,मिलेगी अपार सफलता, जानिए साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal : किस राशि के लिए  बेहद खास होगा आने वाला सप्ताह,मिलेगी अपार सफलता, जानिए साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

29 January 4 February 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह सितारे आपके साथ हैं, कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी, सुखद वातावरण मिलेगा और कामकाज के प्रति आप समर्पित भाव बनाए रखेंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे, लोग आपकी कार्यक्षमता को सराहेंगे। चीज़ें आपके समर्थन में होंगी। विदेश व्यापार से लाभ होगा, आय बढ़ेगी। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, प्रयासों के अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की अनोखी अनुभूतियां होगी। परिवार में भी सब सामान्य होगा, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह श्रीराम आपके संकटों को दूर करने आएंगे

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह क्रोध और जल्दबाजी की जगह आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आपकी कोई पुरानी की गई गलती से आपको सबक लेना होगा। अगर आप अपना व्यवहार संतुलित नहीं रखेंगे तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। खराब समय में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान जी की पूजा करें

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में रूचि दिखाएंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराशा होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी ओर से आप कड़ा परिश्रम करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको आपके कोई मित्र निवेश संबंधी कोई सूचना दे सकता है। आप धार्मिक कार्यों के प्रति अग्रसर रहेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिवजी आपके संकट दूर करेंगे।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आप बाहर घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताज़ा होगा, और काम करने में एक नई ऊर्जा मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पिता के कृपा पात्र होंगे। पूंजी का निवेश न करें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका व्यापार रुक-रूक कर चलता रहेगा। सरकारी तंत्र से उलझने की कोशिश ना करें।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह भगवान सूर्यनारायण की आराधना करें, संकट दूर होंगे।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह नौकरीपेशा लोग अपने कामों के प्रति कोई गलती होने से परेशानी में पड़ सकते हैं। वकीलों के लिए सप्ताह अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। ईमानदारी से काम करना होगा, जिससे आपको अच्छा सम्मान मिलेगा। आभूषण और प्राचीन वस्तुओं में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लाएगा। आपकी गतिहीन जीवन शैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए इसमें सुधार करें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिवजी आपके संकटों का समाधान करेंगे।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह प्रशासनिक सेवाओं का लाभ मिलेगा। लोहे का व्यापार अच्छा चलेगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में उलझने से मामला बढ़ सकता है। किसी पुराने लोन से छुटकारा मिलेगा और आपकी टेंशन कम होगी। व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे नए आर्डर मिलने की बेहतर संभावना है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह भगवान श्रीगणेश आपके संकट दूर करेंगे।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना उचित नहीं है। इससे तनाव और हानि के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। जिन लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण वे प्रसन्न रहेंगे।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताहश्री लक्ष्मीनारायण की आराधना करे

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह अपने परिवार के सदस्यों के लिए उनकी पसंद की कुछ चीजें मंगवा सकते हैं, जिसके कारण वह आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें। इससे आप अपने अन्य कार्यों पर अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे और उचित परिणाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह भगवान गणेश को सिंदूर जरूर चढ़ाएं। इस उपाय से आपके सभी दुख-दर्दों को निवारण होता है।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। मशीन या फैक्ट्री से जुड़े व्यापार में लाभप्रद गतिविधियां शुरू होंगी। शासन और सत्ता के सहयोग से आप लबरेज रहेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपके विरोधी आपके काम में अड़ंंगे डाल सकते हैं, इसलिए इसलिए अपने कामकाज में जरा भी लापरवाही न बरतें।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह सोमवार के दिन लाल रंग के कपड़े धारण करने से बचना चाहिए।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। इस समय का सदुपयोग करें। आप गुस्से पर नियंत्रण रखें संपादन एवं संपादन कार्य से आपको लाभ मिलेगा। देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। सकारात्मकता और संतुलित सोच से योजनाबद्ध तरीके से काम पूरा होगा। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य साथ देगा।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह शनिवार के दिन अदरक या घी खाकर घर से बाहर निकलें

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। मधुर संबंध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खर्च करने के मामले में ज्यादा चुस्त न हों। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। यह भावुक होने के बजाय व्यावहारिक होने का समय है। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संपत्ति बेचने वालों को अच्छा सौदा मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह सरसों के कुछ दाने मुख में डालकर जाएं अथवा पीला फूल साथ लेकर जाएं।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। आपको निसंकोच आगे बढ़ना होगा, क्योंकि आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। घर-परिवार से पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें और तोल-मोल कर बोलें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह दही खाकर यात्रा आरंभ करना चाहिए

Next Story