Begin typing your search above and press return to search.

28 नवंबर राशिफल: सोमवार के दिन 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल, किसे होगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

शांति सुमन

28 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 28 नवम्बर सोमवार

तिथि-पञ्चमी 01:35 PM तक उसके बाद षष्ठी

आज का नक्षत्र -उत्तराषाढा 10:29 AM तक उसके बाद श्रवण

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-ध्रुव

आज का वार- सोमवार

चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जातक किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती हैं, जिससे चिंता में वृद्धि हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी मामलों पर जातक को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। परिवार और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज जातक आज शिव जी को जलाभिषेक करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए बहुत लाभदायी है। बिजनेस या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे। स्वादिष्ट भोजन और समान की खरीदारी होगी। वाहन सुख भी मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें, लोगों से मिलने से बचें।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्पित करेंगे तो शांति बनेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन खर्चीला होगा। सेहत में सुधार आएगा, लेकिन बाहर जाने से बचें। लोगों से कम मिलें। अधूरे काम पूरे होंगे। मायके से लाभ मिलेगा और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। परिवार में जीवनसाथी और बच्चे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज का दिन बहुत शांत रहने वाला है। किसी प्रकार की चिंता छाई रहेगी। रचनात्मक काम में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। परिवार में सौहार्द्र का बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता से लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन मनोरंजन में बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ वीडियो कॉल पर समय बिताएंगे। बाहर निकलने से पहले ऐहतियात बरतें। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– घर में मछली रखेंगे तो अच्छा रहेगा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक काम में सरलता से संपन्न होने वाला होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– छत पर पानी और दाना रखें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज सावधानीपूर्वक काम करने वाला है जो जातक को सफलता दिलाएगा। जरा-सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती हैं। यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। नकारात्मकता को त्याग सकारात्मकता की ओर चलें। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज एक नारियल 7 बार उबारकर मंदिर में रख दें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले धार्मिक एवं मांगलिक कामों में व्यस्त रहने वाला है। आज जातक के भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य के साथ सभी काम पूरे होंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी।

उपाय– आज शिवाष्टक के जाप से काम बनेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर काम कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव करेंगे। घर की साज-सज्जा से कायापलट करने के लिए नई योजना बनाएंगे। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज साहित्य एवं कला में रुचि बढ़ेगी और मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रमोशन भी संभव है। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।बाहर ना जाएं और न किसी से मिलें।

शुभ रंग- पीला

उपाय– शिव मंत्र का जाप करें

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती हैं। पेट से संबंधित दर्द से परेशानी हो सकती हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, शुभ समाचार मिलेगा। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रतिशील रहें। इस समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बिताएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज भगवान शिव की आराधना करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज स्वास्थ्य कुछ अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का माहौल बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयम पूर्वक कार्य करें। अनेक प्रकार की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। किसी कारणवश खर्च भी अधिक हो सकता है। आलस्य का त्याग कर समय का उचित इस्तेमाल करें।

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय – नमक 7उबारकर बाहर फेंक देंगे तो नकारात्मकता हावी रहेगी।

Next Story