Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Rashifal 28 July 2025: जानिए आज कौन सी राशि रहेगी भाग्यशाली, किसे मिलेगा तरक्की का मौका; जानें आज आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj ka Rashifal 28 July 2025: आज सावन का तीसरा सोमवार है, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत लाता है जबकि कुछ को सतर्कता की आवश्यकता होगी। भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व इस दिन रहेगा।

Aaj ka Rashifal 28 July 2025: जानिए आज कौन सी राशि रहेगी भाग्यशाली, किसे मिलेगा तरक्की का मौका; जानें आज आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन
X
By Ragib Asim

Aaj ka Rashifal 28 July 2025: आज सावन का तीसरा सोमवार है, ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत लाता है जबकि कुछ को सतर्कता की आवश्यकता होगी। भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व इस दिन रहेगा। आइए जानते हैं, आज का राशिफल यानी कि 28 जुलाई को सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries Horoscope):

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यस्थल पर सफलता मिलने के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में सौहार्द बना रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। संपत्ति से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope):

वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में नई उपलब्धियों के संकेत हैं। आर्थिक रूप से स्थिति स्थिर रहेगी और निजी जीवन में रोमांस का अनुभव होगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णयों में सोच-विचार करना उचित रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope):

मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope):

कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव से बचने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक यात्रा से परहेज करें। दिन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए खुद को संतुलित रखना आवश्यक होगा। प्रोफेशनल नेटवर्किंग फायदेमंद साबित हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope):

सिंह राशि के लिए पारिवारिक समय महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और साथी के साथ अच्छा वक्त बिताने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope):

कन्या राशि वालों को करियर में सफलता मिल सकती है और रिश्तों में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और दिन सकारात्मक अनुभव देगा। कोई पुराना मित्र उपहार दे सकता है।

तुला राशि (Libra Horoscope):

तुला राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की कमी महसूस हो सकती है, जिससे प्रोडक्टिविटी प्रभावित होगी। आय में वृद्धि होगी लेकिन जीवनसाथी की तलाश में निराशा हाथ लग सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope):

वृश्चिक राशि के लिए दिन करियर में प्रगति का संकेत दे रहा है। घर में तालमेल बना रहेगा और प्रेम में मिठास बनी रहेगी। व्यापारिक मामलों में संयम जरूरी है। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope):

धनु राशि के जातकों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से लाभ की संभावना है, लेकिन वित्तीय निर्णयों में सतर्कता बरतना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों को मजबूत करने के लिए संवाद बढ़ाएं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope):

मकर राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए सही खानपान जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाना चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी पर गैर जरूरी खर्चों से बचाव करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope):

कुंभ राशि के जातकों को मानसिक शांति की आवश्यकता है। घरेलू वातावरण मधुर रहेगा और पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर में ध्यान केंद्रित करना लाभदायक होगा। यात्रा करते समय सतर्क रहें।

मीन राशि (Pisces Horoscope):

मीन राशि के लोगों के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि, रोमांटिक जीवन में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और प्रॉपर्टी में निवेश से फिलहाल दूरी रखें। यात्रा की योजना बन सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story