Begin typing your search above and press return to search.

28August 3 September 2023 Ka Saptahik Rashifal: कामयाबी इस सप्ताह किस राशि के यहां देगी दस्तक, जानिए साप्ताहिक राशिफल और उपाय

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा।

28August 3 September 2023 Ka Saptahik Rashifal:  कामयाबी इस सप्ताह किस राशि के यहां देगी दस्तक, जानिए साप्ताहिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

28 August 3 September 2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके अनुकूल रहेंगे। आप किसी अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। उन मित्रों के साथ आप कहीं लंबी यात्रा के लिए जा सकते हैं इसलिए आपको कोई परेशान होने की चिंता नहीं है। आपका व्यवहार ही आपको मान सम्मान दिलाएगा। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ेगी। कुछ छोटे-मोटे विवादों को छोड़ दे तो आपके लिए यह सप्ताह अच्छा ही होगा।आप को अपने प्रेम जीवन में कोई आपत्ति का सामना करना पड़ सकता है।नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतिस्पर्द्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी झलकेगी। स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा। विशेष सावधानी बरतें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिव भगवान की पूजा करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में आनंद और घनिष्ठता बढ़ेगी, आपसी सहयोग मिलेगा। आप अपने कार्यों पर जो मेहनत करते है समय पर जो काम आप पूरा करते है उसी का नतीजा है की आपके लिए सफलता का द्वार खुला है। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को खत्म करते हैं। अपने बोल-चाल से लोगों का दिल जीतने की कोशिश करें। काम अपने आप ठीक हो जायेंगे।इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के उजागर होने का भय है।इस सप्ताह नौकरी करने वाले लोगों की तनख्वाह में बढ़ोतरी हो सकती है। इस सप्ताह आप बहुत तंदुरुस्त रहेंगे आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह किसी मंदिर में जायेंगे और गरीबों को खाना खिलायें।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आर्थिक स्तर पर बहुत कोशिश करने के बाद परेशानी आ सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह आपकी मेहनत की सराहना होगी। आपके घर में भी खुशी का माहौल रहेगा। सेहत व आर्थिक मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। राजकाज में सफलता मिलेगी। अपने कार्य में सम्मान और रोजगार के कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते है। इस सप्ताह आप अपने पुराने कामों को नया करने में अपना सारा समय लगा देंगे। परिणामतह आप इसमें काफी व्यस्त हो जायेंगे।प्रेमी जोड़ो को इस सप्ताह प्रेम का आनंद मिलने की संभावना है।नौकरी करने वाले जातको के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सोमवार के दिन आँक का पौधा लगाएँ।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह काम काफी ज्यादा होगा जिस वजह से आपको अपनी जिम्मेदारी से थोड़ा सा पीछा छुडाना पड़ सकता है। आपका व्यवहार अधिक आक्रामक रहेगा। झगड़ों से बचें और अपना सारा ध्यान अपनी मेहनत पर दे फिर देखे किस तरह आप प्रगति करतें है। जो लोग शिक्षा के लिए बाहर जा रहे हैं उनके लिए आने वाला सप्ताह सफलतापूर्वक बीतेगा। आपके लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है मतलब आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।इस सप्ताह अपने काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण अपने लवर को ज्यादा वक्त नहीं दे पायेंगे lकरियर के लिए आने वाला सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। छात्र के लिए शुभ समय है। आप की जो चिंताएं है वो आपकी सेहत पर इसका असर डालेंगी और आप थोडा बीमार भी हो सकते है

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह सूर्यदेव को जल दें। सिद्ध कुंजिका स्रोत का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मानसिक उलझनों में कमी आएगी। प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। इस सप्ताह कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है।नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा क्योंकि उनको अच्छा अवसर मिल सकता है।खाने में थोड़ी सतर्कता बरतें। बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लक्ष्मी मां के मंदिर में कपूर जलाएं।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। लोगों पर अतिविश्वास ना करें। महत्वपूर्ण कार्य परिवार की मदद से सम्पन्न होंगे। काम में दबाव के कारण आप परेशानियां में आ सकते हैं। मतलब आपको काम में पूरी तरह से दबाव पड़ सकता है इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए कहीं घूमने जाएं या कोई अच्छी सी किताब भी पढ़ सकते हैं। इस सप्ताह सिर्फ अपने दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तों से गायब हो जायेगा। नौकरी हो या व्यवसाय या किसी भी क्षेत्र से जुड़े हो सफलता आपके कदम चूमेंगी। सेहत में थोड़ी पीड़ाएं उभर सकती हैं पर उपचार से सब दूर हो जायेंगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह पढ़ाई के लिहाज से समय बढ़िया है। शिक्षा में आनेवाली बाधाएं दूर होंगी, नतीजे पक्ष में रहेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है जिनसे आप का फायदा होगा। आपको अपने कमजोर हो रहे सामाजिक प्रभाव को और अच्छा बनाने के लिए संघर्ष करना होगा। आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो आपको बता दें कि आपके लिए यह सही नहीं होगा। आपको धैर्य रखने की जरूरत है। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है।इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर के करीब आने के लिए थोडा नम्र और ख्याल रखने वाला बनना होगा। कार्यक्षेत्र में काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।आपके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगाा क्योंकि स्वस्थ रहना ही जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह केले के पौधे में जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नए लाभदायक अवसर प्रदान करेगा। सहयोग और सहभागिता के साथ में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। सम्पत्ति का विस्तार होगा। व्यवसाय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा।इस सप्ताह आपके निजी सम्बन्ध में आपके पार्टनर की खुशी और हंसी की रौनक बिखरी रहेगी।व्यापारी तथा वेतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद सप्ताह है।इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।0 पौधे लगायें, लाभ मिलेगा।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह अपने व्यस्त कामकाज के कारण यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला होगा पर अच्छी बात यह है की आप के लिए सप्ताह के अंत तक सारी परेशानियों के अंत के साथ-साथ आपको धन व पदोन्नति की संभावना प्रबल है। यह सप्ताह आप सहयोगी की भूमिका को स्पष्ट रूप से तय करने में लगे रहेंगे। जो विवादों से बचने में सहायता करेंगे। आज कल जो तनाव बढ़ता जा रहा है आपको उसको सही तरीके व समझ से खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए।इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर के साथ घूमना फिरना और उनके साथ होने का आनंद लेना चाहिए। शैक्षिक क्षेत्रों में अच्छी प्रगति की स्थिति होगी।इस सप्ताह आप अपने हितों के साधने तथा सेहत को तंदुरूस्त बनाने में लगे रहेंगे जिससे आपको लाभ होगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह श्रीयंत्र का की पूजा करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह लाभदायक सप्ताह है जहां अच्छा अवसर आपके लिए इंतजार कर रहा है। मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश कर सकता है। इस सप्ताह आपके पूर्व प्रयासों से लाभ का संकेत मिल रहा है। लालच की प्रवृत्ति आपको नुकसान में न धकेले, इसका ध्यान रखें। आप जिस काम में बहुत दिन से जुड़े हुए हैं वह काम इस सप्ताह पूरा हो सकता है बस आपको अपनी मेहनत आखरी और तक कायम रखना चाहिए। आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। इस समारोह का आयोजन करनें में भी आपको बहुत मजा आएगा। बीवी या प्रेमिका से संबंध और अच्छी स्थिति में बने रहेंगे।सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत दिखाई देंगे। सेहत में कमजोरी की स्थिति उभरने से परेशान होगे।

साप्ताहिक उपाय: - इस सप्ताह गायत्री मंत्र पढ़ें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नए कार्य मिलने की संभावना है। वाहन से चोट लग सकती है। संतान से मददप्राप्त हो पाएगी। आप अपने कामों में तेजी का दौर बनाने में लगे रहेंगे। बड़ों के आशीर्वाद से काम में आपको सफलता मिलेगी। आप जिस जगह नौकरी कर रहे हैं उस जगह आपको अपनी नौकरी के काम की मान-सम्मान मिलेगा और आपकी तरक्की भी हो सकती है। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख्याल है, आपको तनाव दे सकती है।इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती हैं। इस सप्ताह शिक्षकों को शैक्षणिक कामों में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आएंगी, पेट संबंधी रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह घर में लॉफिंग बुद्ध की मूर्ति रखें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपका ध्यान काम और स्वास्थ्य पर रहेगा। आप काम करते समय थोड़ी सी सावधानियां बरतें। काम में दबा होने से कारण आप बहुत परेशानियां में आ सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात ला सकते हैं। जो आपके लिए बहुत ही खुशी का माहौल होगा। आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव के योग बन रहे हैं। आपके लिए कामकाजी जीवन में संतुलन बनाना कठिन हो सकता है। इस सप्ताह वैवाहिक जीवन में खुशी की स्थिति होगी। व्यवसाय कर रहे हैं उनको व्यवसाय में धन प्राप्ति होगी और सफलता भी मिलेगी। सेहत में तंदुरूस्ती बनी हुई होगी। जिससे आप प्रसन्न होगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गरीबों को भोजन करायें।



Next Story