Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal मेष-मीन किस राशि के लिए बेहद खास रहेगा, किसकी होगी पदोन्नति, जानिए साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को नंवबर का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal  मेष-मीन किस राशि के लिए बेहद खास रहेगा, किसकी होगी पदोन्नति, जानिए साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

27-november-3 December-2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह नौकरी में पदोन्नति पाने की संभावना है। आप कोई नया काम प्राप्त कर सकते हैं। आपके भविष्य के दिन लाभ की दृष्टि से बहुत लाभदायक होंगे। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी से बहुत से कार्य संपादित कर सकेंगे। वैदेशिक दृष्टिकोण से भी आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी रखें। वाणी और व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है। किसी प्रतियोगी स्थिति में अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है।विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा है।बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय है। निवेश का फायदा भी मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह आक का पौधा घर में लेकर आएँ , लाभ देगा।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आप अपने जीवन में दिन दुनी रात चौगनी तरक्की की ओर बढ़ेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, कार्यों में आ रही अड़चने दूर होगी। राजनीति, धर्म और नस्लीय मुद्दों जैसे विवादित विषयों से स्पष्ट रहें क्योंकि वे संभालने में बहुत गर्म होंगे। सोचे हुए काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। जीवनसाथी की तरफ से आपको बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा। ऑफिस का तनाव घर के माहौल को भी बिगाड़ सकता है। आप में से कुछ लोग घरेलू स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी के संग खुश व आनंदित रहेंगे। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोग रियल मार्केट के आगे कमजोर साबित हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, संभलकर रहें। आपकी दिनचर्या भी डिस्टर्ब हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह घर में मीठी नीम और तुलसी का पौधा लगाए।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मानसिक उलझनों में कमी आएगी। प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। धार्मिक कार्य करने से आपको आगे प्रगति के लिए ऊर्जा मिलेगी।इस सप्ताह कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है।नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा क्योंकि उनको अच्छा अवसर मिल सकता है।खाने में थोड़ी सतर्कता बरतें। बाहर के खाने से थोड़ा परहेज करें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाए।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी। आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा और आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे, हालाँकि आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा। महत्वपूर्ण कारणों से घर परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। संसाधन पर्याप्त रहेगा। सहकर्मियों को समर्थन मिलेगा। कामकाजी जीवन में प्रगति के कई मौके मिल सकते हैं।पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। लव लाइफ की समस्याएं खत्म होने से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में थोड़ा तनाव भी हो सकता है।लंबी यात्रा पर जाने से बचें, सेहत बिगड़ सकती है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह विष्णु भगवान को घी का दीप जलाएंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह पैसे कमाने के नए मौके आपको मुनाफा देंगे। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए समय अनुकूल हो रहा है, लेकिन धीरे-धीरे आप अभी तक जिस तरह सिर झुका कर काम करते आ रहे हैं, फिलहाल वैसा ही करते रहें। आपकी समस्या का समाधान होने में अभी थोड़ा समय और लगेगा। आपका रूझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा, यदि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है।आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा।कार्यक्षेत्र में आप एक सीढ़ी आगे बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है।अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य को नियमित जल चढ़ाएंगे तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें वरना धोखा खा सकते हैं। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह अपने मन को योगियों की तरह शान्त-चित्त बनाए रखें। दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। बिजनेस मे विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं उन से बच कर रहें। राजकीय व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे एवं सहयोग मिलेगा। कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। किसी बात को लेकर प्रेमसाथी से कोई गलतफहमी हो सकती है। इसका प्रभाव आपके रिलेशन पर पड़ सकता है इसलिए ध्यान रखें। व्यापार में आप कुछ नया करने वाले हैं तो इस सप्ताह रुक जाइए। सेहत में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, आपके जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह सितारे आपके पक्ष में है। आशा का दामन न छोड़ें। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अगर आप इस सप्ताह कोई काम शुरु करने जा रहे हैं तो लोन की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। आपकी धार्मिक कार्यों में आस्था रहेगी। राजकीय सहयोग मिल सकता है। चिंता और तनाव दोनों बने रहने की संभावना है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। इस मामले में भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें। इस सप्ताह विवाहितों को अपने दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना कर चलना होगा। आपका जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा।निवेश करते समय सावधानी रखनी होगी। स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है। सेहत के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। पेट खराब हो सकता है, मानसिक तनाव रहेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह शनिदेव के नाम पर दान-पुण्य करेंगे तो लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आप कड़ी मेहनत करेंगे, कारोबार में भी इज़ाफा होगा। शेयर बाजार आपको मुनाफा दे सकता है। आय में इज़ाफ़े के साथ-साथ अधिक ख़र्च के योग है। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर मिलने से तरक्की होगी, सहयोगियों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय आपके अनुकूल है, परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी के साथ नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।इस सप्ताह आप के रोमांटिक जीवन में रोमांस का महत्त्व ज्यादा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्यों का समाधान निकलेगा। सार्वजनिक जीवन में भी मान-सम्मान हासिल करेंगेअपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हरी वस्तुओं और हरे साग-सब्जी का दान करेंगे तो लाभ मिलेगा।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से लाभ होगा। यह सप्ताह कुछ ऐसा है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपको ऐसी चीज़ों पर काम करने की जरूरत है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। सप्ताह के शुरुआत में कोई आकस्मिक रुमानी झुकाव आपके दिलोदिमाग पर छा सकता है। आय के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अपने प्रियतम के साथ आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आपको उनके प्रति वफादार रहना होगा।अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। धन वृद्धि के भी शुभ संयोग इस सप्ताह बन रहे हैं।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह जातक धर्म-कर्म और दान-पुण्य का काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप काफी कुछ सोचते है करना भी चाहते है लेकिन अभी तक अवसर नहीं मिला अब आपके सामने है जो भी करना चाहे पुरे आत्मविश्वास के साथ करे। इस सप्ताह आप काले कपडे पहनने से परहेज करे। आपके लिए यह सप्ताह शुभ और उन्नति कारक है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। भोजन और वस्त्र लाभ होगा।प्रेम संबंधों में इस सप्ताह मिलाजुला असर आने वाला है।धन से सम्बंधित सभी समस्या इस सप्ताह दूर हो जाएँगी। कारोबार अच्छा चलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह गौ सेवा से काम बनेगा।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा हेतु किसी दूरस्थ स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपका रुका हुआ काम हर तरफ से पूर्ण होगा। सांस्कारिक कार्यों में भागीदारी निभा सकते हैं। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की के साथ आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। किसी से मिलने के बाद बीते हुए रोमांटिक लम्हों की याद ताजा होने की संभावना है। आपको अपनी अच्छी छवि बरकरार रखने के लिए बहुत कुछ करना पड़ सकता है।अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते है। अपने प्यार का इजहार के लिए सही घडी है। जमीन और प्रॉपर्टी में धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों को लेकर आ रही परेशानी का अंत होगा।खाने-पीने पर ध्यान दें। पुराना रोग भी परेशान कर सकता है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको अच्छे कर्मों का फल मिलेगा। आपकी किस्मत तेजी से चमक रही है। सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। अच्छे होस्ट बने रहेंगे। धनधान्य में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपके सभी रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी कार्य क्षेत्र में आपके कार्यों को देख कर उच्च अधिकारी वर्ग के लोग प्रसन्न हो सकते हैं। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। समय के साथ आपको अपने जीवन में नए नए परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे। आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है।पुराने प्रेमी से अचानक मुलाकात हो सकती है। बेरोजगार लोगो को रोजगार मिल सकता है।कोई पुरानी बीमारी भी सामने आ सकती है खान-पान पर पूरा ध्यान दें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लड्डू गोपाल को मक्खन मिश्री का भोग लगाएं।

Next Story