Begin typing your search above and press return to search.

26 November Ka Love Rashifal: आज इन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा दिन, कार्यों में सफलता और व्यावसाय में मिलेगा लाभ

26 November Ka Love Rashifal: आज इन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा दिन, कार्यों में सफलता और व्यावसाय में मिलेगा लाभ
X

शनिवार राशिफल

By NPG News

शांति सुमन

26 November Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 26 नवम्बर शनिवार

• तिथि-तृतीया 07:28 PM तक उसके बाद चतुर्थी

• आज का नक्षत्र - मूल 02:58 PM तक उसके बाद पूर्वाषाढा

• आज का करण-गर और वणिज

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-शूल

• आज का वार- शनिवार

चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जातक के लिए कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता का माहौल रहेगा। प्रयासों के बाद भी कार्यों में सफलता नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाद-विवाद से बचना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिवार की भरपूर मदद मिलेगी। परिजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज जातक शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कामों के प्रति रूझान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध करने से बचें।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले काम में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपने प्रयासों से सफलता मिलेगी। अधिकारी जातक के काम से प्रसन्न होंगे। काम की अधिकता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और प्यार मिलेगा। समय व्यवसाय में लाभ वृद्धि के संकेत है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धार्मिक कार्यों में रूची बढ़ेगी।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक के लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रह सकता है। मन में नकारात्मक विचार आएंगे और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनके सहयोग से कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मानसिक उथल-पुथल पर काबू रखने का प्रयास करें, अन्यथा डिप्रेशन में जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। बिजनेस अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यावसायिक लाभ की स्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में प्रशंसा और सफलता मिलेगी। बिजनेस में विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिलेंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– विष्णु मंत्र का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक का बढ़िया रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। अटके हुए कार्य बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने दोस्तों से मुकालात हो सकती है, जो लाभ दायक रहेगी। परिवार के साथ दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिल सकता हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज शनि मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज भाग्य पक्ष में रहेगा और मेहनत से ज़्यादा कामयाबी मिलेगी।बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलेगा। लॉटरी से अच्छे पैसे मिल सकते हैं।अपने आत्म-विश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं तो कुछ पारिवारिक जीवन में तनाव महसूस करेंगे। दोस्ती को प्यार में बदलने और साथ काम करने वाले किसी को प्रपोज करेंगे। पैर में चोट लग सकती है।

उपाय– आज जातक रामस्त्रोत का जप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक के लिए शुभ फलदायक रहेगा। बिजनेस में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग है। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्य सफल होंगे और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। शेयर बाजार में निवेश की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। बिजनेस अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। काम की अधिकता रहेग। राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

शुभ रंग- पीला

उपाय– शिव मंत्र का जाप करें

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातक के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नये कार्य नई ऊर्जा के साथ शुरू कर सकेंगे। सहकर्मियों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी शांत रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज भगवान शिव की आराधना करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक के लिए सामान्य रहेगा। आज छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें,नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय – लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

Next Story