Begin typing your search above and press return to search.

25 नवंबर 2022 आज का लव राशिफल: 12 राशियों की भविष्यवाणी जाने, हेल्थ वेल्थ और उपाय के लिए पढ़ें शुक्रवार का राशिफल...

25 नवंबर 2022 आज का लव राशिफल: 12 राशियों की भविष्यवाणी जाने, हेल्थ वेल्थ और उपाय के लिए पढ़ें शुक्रवार का राशिफल...
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

शांति सुमन

25 November Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 25 नवम्बर शुक्रवार

तिथि-द्वितीया 10:34 PM तक उसके बाद तृतीया

आज का नक्षत्र -ज्येष्ठा 05:21 PM तक उसके बाद मूल

आज का करण-बालव और कौलव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-धृति

आज का वार- शुक्रवार

चन्द्रमा 05:21 PM तक वृश्चिक राशि उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जातक बेरोजगार लोग रोजगार पाने के लिए जितना अधिक कठिन परिश्रम करेंगे, उतना ही अधिक सफल होंगे। दूसरों के मामलों में जरा भी दखल न दें। कुछ खास मामलों में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। यदि आप अपने कार्यालय या अपने घर को बदलना चाहते हैं, तो आप सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज सफेद चीजों का दान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन लंबे समय बाद शारीरिक और मानसिक शांति महसूस होगी। हो सकता है आपको कुछ कामों का नतीजा न मिलें। निराश न हो। प्रेम संबंधों में में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं। अत: सावधानी से आचरण करें। अगर आप कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो आपको पार्टनर से शेयर करनी चाहिए। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– लाल चोला घर के छत पर लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपके कामों की तारीफ होगी। आपको संतुष्टि मिलेगी। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज आपको कई प्रकार की कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य आपकी कुछ चिंता का कारण बन सकता है। विवादों से दूर रहें। ध्यान रखें कि जल्दी उग्र न हों, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। उत्तरार्ध में हालात सुधरेंगे और कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक उन्नति के लिए दिन अच्छा है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– देवी दुर्गा की उपासना से काम बनेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक किसी नए व्यक्ति के साथ या ऐसे माहौल में जिसके साथ आप परिचित नहीं हैं, भोजन करते समय सावधान रहें। आज आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। किसी न किसी बात से इस राशि के कुछ लोगों का मूड भी खराब हो सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक घर परिवार का माहौल अच्छा हो सकता है। करीबी लोगों पर भी पैसा खर्च हो सकता है। निजी जीवन में आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके कुछ रिश्तेदार अनौपचारिक मोड़ ले सकते हैं और समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यसिद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी

शुभ रंग- लाल

उपाय– गुड़ का सेवन करें, काम बनेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी और लोग महत्वपूर्ण मामलों पर आपकी सलाह लेंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी। बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को पैसे उधार देने से भी बचें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज घर में पालतू जानवर को पालने से शांति मिलेगी।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज आपका रुका हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। मातृ संबंध आपको अप्रत्याशित तरीके से अत्यधिक लाभ दिला सकते हैं। अनैतिक संबंधो के कारण आपकी छवि धूमिल हो सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें, सही समय का इंतजार करने में ही फायदा है। ऑफिस में कोई समस्या भी रहेगी।

उपाय– आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़े

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज नौतियों और कठिनाइयों को पार करते हुए आप समाज में अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आप जो भी काम करेंगे। पूरी तरह उसके परिणाम आपके अनुसार नहीं होंगे। थोड़ा बहुत तनाव भी हो सकता है।

शुभ रंग- हरा

उपाय शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज आपको अपार धन की प्राप्ति होगी जिससे आपके सभी कार्य बहुत ही तेजी से बनेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति प्राप्त कर सकतें हैं। पार्टनर आपसे नाराज रहेगा। आपको सावधान रहना चाहिए। कुछ न कुछ नुकसान भी हो सकता है।

शुभ रंग- पीला

उपाय– बागवानी से मन खुश रहेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। घर-परिवार की खुशियाँ बनाना बहुत अहम है। अलग-अलग कारणों से यात्रा होगी। पारिवारिक सदस्यों के मध्य पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– घर में गुलाब की खुशबू महकाएँगे तो लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें, जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार आयेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कर्जे से मुक्ति पाने में सफल होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय – लाल फूल से देवी दुर्गा की आराधना

Next Story