Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : कैसा रहेगा ये सप्ताह जानिए धन, व्यापार और सेहत का हाल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा।

Saptahik Rashifal : कैसा रहेगा ये सप्ताह जानिए धन, व्यापार और सेहत का हाल
X
By Shanti Suman

25 September 31 September 2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। यदि आज भी किसी को चेक या कोई अपने हस्ताक्षर से संबंधित डाक्यूमेंट्स देते समय सोच समझकर वह अच्छी तरह चेक करके दें। रुके कार्य गति पकड़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु चोरी होगी।जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ होगा। मकर राशि वाले व्यक्तियों को अपने काम पर एकाग्र होने की सलाह है।उन्हें अगले कुछ दिनों में लाभ मिलने की उम्मीद है । नौकरी में सतर्क रहे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह घर में तुलसी का पौधा लगाएं

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह विद्यार्थियों को पढ़ाई में अनुकूलता मिलेगी। यदि उनका कोई कंपटीशन टेस्ट है तो उनको सफल होने के पूरे पूरे योग हैं। बिजनेसमैन व्यक्तियों को धन लाभ होगा। विवाद से बचें। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा।पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे है तो दिन बढिया है।भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा के लिए बाहर जाना पड़ सकता है । धन की स्थिति सामान्य रहेगी।पारिवारिक सामंजस्यता बनी रहेगी।जीवन साथी के साथ प्यार से रहेंगे। उपहार देकर पत्नी या पार्टनर को खुश करेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं, लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह व्यक्तियों को न चाहते हुए भी कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। व्यय वृद्धि होगी। फालतू का खर्च बिल्कुल भी ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ में कमी होगी। व्यक्ति ध्यान अवश्य करें। ईश्वर की आराधना करे। परिवार के साथ तालमेल बनाकर चले।बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। इस राशि वाले व्यक्ति को सलाह दी जाती है कि वह अपने दुश्मनों से सावधान रहें। इस राशि के जातक को संतान सुख मिलेगा। किसी से लड़ाई से बचे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह किसी को चांदी का सिक्का देंगे तो लाभ होगा।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह शत्रु परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। शारिरीक पीड़ा संभव है। इस राशि के व्यक्तियों की तारीफ से बचना चाहिए। लोग अपना उल्लू सीधा करेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ती होगी।पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के काम से दूर रहने में भलाई है। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीददारी न करें। नौकरी में अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह आर्गेनिक पौधों का लगाएं तो स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह सुख के साधनों में वृद्धि होगी। सिंह राशि वाले व्यक्तियों के खिलाफ आज कोई भी षड्यंत्र काम नहीं करेगा, लेकिन इस राशि वाले व्यक्तियों को भागदौड़ अवश्य रहेगी। खेती के काम में लाभ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते है। पति-पत्नी समझदारी से काम करें। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।वैवाहिक प्रस्ताव मिलेगा। कानूनी विवाद से दूर रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा। इस राशि के जिन लड़को का विवाह नहीं हुआ उनको शादी का प्रस्ताव मिल सकता है उसे स्वीकार कर लें । घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कम मेहनत से अधिक लाभ होगा। लेकिन आपको एक सलाह दी जाती है कि आज बहुत ऊंचाई पर ना चढ़े। नौकरी में सबके साथ मिलकर काम करें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह खुद के हाथ से बनाई गई पेटिंग दोस्तों को देंगे तो संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह मूड थोड़ा उदासीन रहेगा। इसके लिए भी थोड़ा शांत रहें खुश रहे अपने मित्रों से बात करें । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा। कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहेगा किसी के घर जाना होगा। किसी अनजान व्यक्ति की मदद करेंगे।व्यापार में धनागमन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगें, धन प्राप्ति सुगम होगी।जातक किसी से ज्यादा हंसी मजाक ना करें वह उन्हे महंगा पड़ सकता है। लेकिन स्वयं खुश रहे। पत्नी को खुश रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह महामृत्युंजय का पाठ करें।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आज आर्थिक लाभ होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन करने का योग होगा।व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभ दृष्टि से कार्य सफलता और लाभ मिलेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह पीपल के 5 पत्ते तोड़ कर घर में लाएं और पूजा स्थल पर रख दें

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह जातक के मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। नए वस्त्र और घर से संबंधित सामान खरीदने के पीछे धन खर्च हो सकता है।।पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। नए मित्र भी बनेंगे, जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह रोटी 21 बार उतार कर चौराहे पर रख देंगे तो आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ायें

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। बिजनस में नई योजनाएं लाभ देंगी।भाग्य जातक का साथ अवश्य देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना है।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह गणेश जी की पूजा करें

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देगा।मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। नौकरी-व्यवसाय में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह सफेद या लाल कपड़े पहन कर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह जातक का मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेगा और आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। धन लाभ होगा।मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ मिलेगा। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिव चालीसा और शिव मंत्र का जाप 108 बार रोज करें, राधा-कृष्ण की पूजा करेंगे तो निज संबंध मजबूत होंगे।

Next Story