Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : 25-31 दिसंबर तक किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा, जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्यफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को नंवबर का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal : 25-31 दिसंबर तक किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा, जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक भविष्यफल
X
By Shanti Suman

25 December -31 December-2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। आवश्यक निर्णय लेने के लिए यह सप्ताह शुभ है। विचारों में स्थिरता से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। भीतरी उर्जा बाहर लाने की कोशिश करें, आत्मविश्वास बढ़ेगा। कई यात्राओं में धन लगेगा। कोई भी कार्य में जोखिम लेने से बचें। धन को संचित करें आगे चलकर व्यापार वृद्धि में आपके काम आएंगे। कार्य का विस्तार करते हुए मित्रों को लाभ पहुंचाएंगे। समयानुसार सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह तुलसी की बगिया घर में लगाएं, लाभ मिलेगा।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। सुकून हासिल करने लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल पुथल रह सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और उत्सामह से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह धन के आगमन के लिए लक्ष्मी जी के सामने घी का दीप जलायें।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। अगर किसी कार्य को पूरा करने के लिये यात्रा करना चाहते हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस सप्ताह आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपको जीवनभर इनकम प्राप्त हो, लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी स्थाई इनकम के स्रोत उत्पन्न होंगे। आपको अपने जीवन में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है हर चुनौती से कुछ नया सीख कर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे व्यापार के क्षेत्र में आपको अपार लाभ होगा। भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सहयोगी आपसे मदद की अपेक्षा रखेंगे। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिवलिंग पर काला तिल चढ़ायें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू हो सकती है। आपको आर्थिक रूप या करियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी परन्तु अगर आप नई प्रॉपर्टी लेने के लिए सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल नहीं है। इस सप्ताह आप बेहद व्यस्त रहने वाले हैं, काम की वजह से घर से दूर जाना पर सकता है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु वैचारिक मतभेद हो सकता है। आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इस सप्ताह इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह गुरु मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें। इस सप्ताह कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितना तेजी से पैसा आयेगा। उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। घरेलू मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह कुछ लोगों को विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गुरुओँ के आशीर्वाद से काम करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह सब तरफ से खुशी देने वाला है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका इस सप्ताह बढ़िया लाभ मिलने वाला है। मन में विचारों की अधिकता होने से कुछ अशांत रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। पिछले कुछ दिनों से असफल हो रहे कार्यों में इस सप्ताह सफलता प्राप्त हो सकती है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको लाभ मिलेगा। आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सरसों का तेल पीपल के पेड़ में चढ़ाये।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपका स्वाभिमान बना रहेगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस सप्ताह आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों आपने मेहनत से पढ़ाई की है, इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे। बच्चों के साथ वक्त गुजारना बेहतर रहेगा। आपका तनाव दूर होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह आकड़े को पौधे में जल दें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- यह सप्ताह भागदौड़ भरा हो सकता है। व्यापार में लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जिससे अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएँ। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हांलाकि आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह तांबे के बर्तन में पानी पीएंगे तो सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा ले सकते हैं। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। इस मामले में भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना अच्छा होगा। इसका लाभ भी मिलेगा। नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे, कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह जातक सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह आप परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें। संवेदनशीलता और भावुकता रहेगी। उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश को दोबारा परखे और जहां जरुरी हो उसमे बदलाव लाये जिससे की आपकी लाभ की सीमा बढे। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। पुरानी अड़चनें समाप्त होंगी। बहुत समय से अटका चल रहा कोई काम निपट जाएगा। घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह हनुमान जी को गुलाब या गुलाब की माला चढ़ायें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपको नए लाभदायक अवसर प्रदान करेगा। सहयोग और सहभागिता के साथ में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने मूड में बदलाव महसूस करेंगे और इसी कारण काम में भी आपका मन नहीं लग पाएगा। अपने चिड़चिड़े व्यवहार पर नियंत्रण रखें। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। सम्पत्ति का विस्तार होगा। व्यवसाय में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह गुड़ की मिठाई गरीबों को बांटे।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप सुदूर यात्राओं और कर्ज लेने से बचें। कुछ लोगों की दोस्ती प्यार में बदलती हुई नजर आ रही है। किसी समारोह में आमंत्रित किए जा सकते हैं। आध्यात्मिकता की बदौलत आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। बाहरी गतिविधियां थकाऊ साबित हो सकती हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में विशेष सतर्क रहें किसी करीबी से धोखा मिलने की संभावना है। नए काम की शुरूआत के लिए समय अच्छा है लेकिन राह में आने वाली मुसीबतों को अनदेखा करने से अधिक परेशानियों का सामना करना होगा। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना मकड़-जाल में फंसने की तरह होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गाय को पालक खिलायें।

Next Story