Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : इन लोगों के लिए रहेगा आने वाला सप्ताह रहेगा मंगलदायक, जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा।

Saptahik Rashifal : इन लोगों के लिए रहेगा आने वाला सप्ताह रहेगा मंगलदायक, जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

23 October -29 October-2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपका मन उत्सव और उत्साह में केंद्रित रहेगा। आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके अच्छे काम की वजह से आपको लाभ और पहचान मिलेगी। कार्यस्थल पर जो कठिनाइयां आ रही हैं उसे लेकर कोई कारगर कदम उठा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नौकरी व जीवन साथी को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है। प्रिय व्यक्ति और मित्र के साथ मुलाकात आपका मन हर्षित करेगी।आप का जीवनसाथी आप का पूरा साथ निभाएगा।नौकरीपेशा लोग अधिक कार्य के चलते व्यस्त रहेंगे परंतु आर्थिक उन्नति के योग हैं।स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह आपके अनुकूल नहीं है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:मंगलवार का व्रत और सुंदरकांड पढ़ें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपके परिवार में हर्ष व उमंग का वातावरण रहेगा। लाभदायी प्रवास रहेगा। नए लोगों से आपका मिलना होगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपको इस नेटवर्किंग से फायदा होगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। धन का लेन-देन न करें। नौकर-चाकर, वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आपका समय अच्छा बीतेगा। वसूली और लोन के कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन चीजों को घर लाएंगे। पैसे का लेनदेन अथवा आर्थिक व्यवहार न करें। विचारों की अस्थिरता से आपका मन भी थोड़ा दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिद्वंदी चुनौती खड़ी करेंगे। प्रेमी युगल अपने प्रेम जीवन को रोमांटिक जीवन की तरह व्यतीत करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में जुटे छात्रों को अच्छे-ख़ासे परिणाम मिलने के संकेत हैं। इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह नवग्रह शांति का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आप का राजनैतिक सम्मान बढ़ेगा। आप की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचे। अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। नई योजना से लाभ होगा। व्यर्थ खर्च से तनाव होगा। किसी निश्चित प्रयोजन से कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अचल संपत्ति के मामले में निर्णय लेने के लिए उचित समय नहीं है।प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन कम होगी।आपकी योग्यता, क्षमता, और मित्र आपको संपर्क क्षेत्र में आपको उन्नति दिलाएंगे।आपका आप वजन बढ़ने की संभावनाएं नज़र आ रही हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लक्ष्मी देवी की पूजा करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं। इस सप्ताह आपका ध्यान काम और स्वास्थ्य पर रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आप काम करते समय थोड़ी सी सावधानियां बरतें। काम में दबा होने से कारण आप बहुत परेशानियां में आ सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात ला सकते हैं। जो आपके लिए बहुत ही खुशी का माहौल होगा। आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव के योग बन रहे हैं। आपके लिए कामकाजी जीवन में संतुलन बनाना कठिन हो सकता है।प्रेमी के साथ किसी एकांत स्थान में घूमने जा सकते है।इस सप्ताह नौकरी में आपकी स्मत खूब चमकने के आसार हैं। इस सप्ताह आप की सेहत खिली-खिली सी रहेेंगी।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके लक्ष्य और परिस्थिति दोनों ही विपरीत होगी। कोई आप पर झूठा आरोप लगा सकता है। इस समय लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता के अधिक रहने से आप मामूली बातों को लेकर गुस्सा हो सकते हैं। नौकरी में आप हर एक कार्य में रुचि लेकर अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान बढ़ाने के लिए आप किसी धर्मगुरु के संपर्क में आ सकते हैं। आपके अपने लोग आपके साथ विश्वासघात कर सकते हैं। आप जिनको अपना मानते हैं वे आपकी पीठ पीछे निंदा करेंगे।आपकी कार्यसफलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की आप पर कृपा दृष्टि रहेगी

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य को जल दें और आदित्य ह्र्दय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहिए। आप किसी भी छोटी मोटी बातों में ना उलझें। वाणी व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनों के साथ भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं। व्यवसाय की स्थिति से चिंता होगी। क्रोध पर संयम रखना अति आवश्यक है। नए दोस्त बनेंगे जो आपके कारोबार में आपकी खूब मदद करेंगे। लोगों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। कई सारी परेशानियों का हल आप सुलझा लेंगे। आपको अपने कामों में रुचि पहले से अधिक बढ़ेगी। आपको किसी भी काम में दिक्कत आए तो आप बड़ों का सहारा जरुर लीजिए। आपके परिवार वाले आपका पक्ष समझेंगे व आपका प्रेमी आपके प्रति प्रेम का इजहार करेगा।आपको इस सप्ताह नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह मां बगलामुखी की पूजा करें शुभ फल मिलेगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आर्थिक कशमकश व खींचतान बनी रहेगी। जो बाधाएं कार्य क्षेत्र में आ रही थीं बुधवार को दूर होंगी और परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। आप का अपने पुराने मित्रों का मिलन हो सकता है। उन मित्रों के साथ आप कहीं लंबी यात्रा के लिए जा सकते हैं इसलिए आपको कोई परेशान होने की चिंता नहीं है। आपका व्यवहार ही आपको मान सम्मान दिलाएगा। व्यापार में प्रतियोगिता बढ़ेगी। कुछ छोटे-मोटे विवादों को छोड़ दे तो आपके लिए यह सप्ताह अच्छा ही होगा। बिजनेस में अच्छा समय चलने के कारण आपको नई खुशखबरी मिल सकती है।आप को अपने प्रेम जीवन में कोई आपत्ति का सामना करना पड़ सकता है।नौकरी एवं व्यवसाय में आपको प्रतिस्पर्द्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है।आत्मविश्वास की कमी झलकेगी। स्वास्थ्य भी कुछ ढीला रहेगा। विशेष सावधानी बरतें।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कील, कवच अर्गला का पाठ करें

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। आप की योग्यता से लोग आप से जुडना पसंद करेंगे। इस सप्ताह आपकी शैली और काम करने का ढंग लोगों को प्रभावित करेगा। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो इस सप्ताह उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। अधिकारियों के मार्गदर्शन से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिजनों से सहयोग मिलेगा। आपके अंदर सफलता की ऊंचाइयों को छूने का जुनून है और यह समय उसके लिए बिल्कुल उचित है। अगर आपका धन कहीं पर लंबे समय से फंसा हुआ है तो वह इस सप्ताह आपको वापस मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह दुर्गाष्टक पाठ करें

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रत्येक कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस समय आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे। नए कार्य में आगे बढ़ने का मन होगा। लाभ के लिए अतिरिक्त योजनाएं बनेंगी। भागीदार सहयोग प्रदान कर सकता है। खुशहाली भरा सप्ताह गुजरेगा। अच्छी सेहत, अच्छी आमदनी का संयोग है। आपको बदली हुई जीवन शैली जैसा अनुभव होगा। आपके उत्साह में कमी हो सकती है, मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। कार्यों में बाधाओं के बावजूद सफलता के योग है। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह हवन और कन्या पूजन करें

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके रुके हुए कार्य पुरे हो जाएंगे। पेशेवर मोर्चे पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं। किसी निहित स्वार्थ की वजह से आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए यह सप्ताह शुभ हैं। कार्यक्षेत्र पर कठिन परिश्रम के बावजूद आपको शायद उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलें। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। आप परिवार में एकता लाने या फिर पारस्परिक विवाद दूर करने का अत्यधिक प्रयास करेंगे। मित्र के साथ मनमुटाव हो सकता है।प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने व्यवहार को मधुर बनाएं।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह कन्या पूजन करें

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा, साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। यदि आप कोई नया कार्य शुरु कर रहे है तो काम में जरा भी लापरवाही ना बरतें वरना आपको हानि का बौझ भी उठाना पड़ सकता है। आपका इस सप्ताह किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा। जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। यह सप्ताह दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करने में सफल होंगे। वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।इस सप्ताह आपके प्रेम से जुड़े हुए प्रत्येक कार्य पूर्ण होंगे। आप को नया प्रेमी मिलने के भी संकेत दिख रहे है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह भगवान शिव के रुद्र रुप या बजरंगबली की पूजा करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके जीवन में एक नई उर्जा का प्रवेश होगा। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। आप मिलने वाले हर अवसर का पूरा लाभ उठा सकेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें। किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आपका अपमान अथवा अवहेलना हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह रुके हुए कामों के लिए गुप्त साधना से काम बनेगा।

Next Story