Begin typing your search above and press return to search.

23 October Ka Love Rashifal: मेष राशि वाले क्रोध और खर्च पर रखें नियंत्रण,मकर वाले बिजनेस का जानें हाल, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

23 October Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

आज का पंचांग :

आज 23 अक्टूबर 2022 रविवार

• तिथि- त्रयोदशी 06:03 PM तक उसके बाद चतुर्दशी

• आज का नक्षत्र-उत्तराफाल्गुनी 02:34 PM तक उसके बाद हस्त

• आज का करण-वणिज और विष्टि

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-वैधृति

• आज का वार-रविवार

राहुकाल - 04:26 PM से 05:51 PM तक

चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें।

शुभ रंग- केसरिया,

उपाय– आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले जातक नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– विष्णुसहस्त्र्नाम का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी।घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे।

शुभ रंग- मैरुन

उपाय– गाय को हरा चारा खिलायें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

शुभ रंग- नीला।

उपाय– आज सफेद वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशिवाले जातक कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज जातक मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढायें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशिवाले आज अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज हरी वस्तुओं का दान करेंगे तो घर में शांति बनी रहेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग- पिंक

उपाय– आज स्नान-दान और व्रत करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। परीक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।मन को अनियंत्रित न होने दें और व्यर्थ खरीदारी न करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज सूर्य को जल दे और रवि व्रत करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशिवाले आज जातक गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- सफेद

उपाय–आज किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आज के दिन अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौंदर्यबोध बढ़ेगा ।

शुभ रंग- हल्दी कलर।

उपाय– आज लक्ष्मी जी को भोग चढ़ायें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज गरीबी दूर करने के लिए पीपल के पेड़ के 5 पत्तों को पूजा स्थल पर रखएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना पर काम कर सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें।

शुभ रंग- सी ग्रीन

उपाय– आज हनुमान जी को एक दीप जलायें, आर्थिक परेशानी दूर होगी।

Next Story