Begin typing your search above and press return to search.

23 November Ka Rashifal: कर्क, राशि वालों को करनी होगी कड़ी मेहनत, इन राशियों को खान-पान पर देना होगा ध्यान...जानिए आज का राशिफल...

23 November Ka Rashifal: कर्क, राशि वालों को करनी होगी कड़ी मेहनत, इन राशियों को खान-पान पर देना होगा ध्यान...जानिए आज का राशिफल...
X
By NPG News

कर्क, राशि वालों को करना होगा कड़ी मेहनत, इन राशियों को बीमारी खान-पान पर देना होगा ध्यान

शांति सुमन

23 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 23 नवम्बर बुधवार

तिथि- चतुर्दशी 06:53 AM तक उसके बाद अमावस्या 04:26 AM, Nov 24 तक

आज का नक्षत्र -विशाखा 09:37 PM तक उसके बाद अनुराधा

आज का करण- चतुष्पद और नाग

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-अतिगण्ड

आज का वार- बुधवार

चन्द्रमा 04:03 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज छोटी-मोटी बीमारी परेशान कर सकती है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। निजी जीवन सामान्य रहेगा। इस समय अवधि में किसी से कर्ज न लें और न ही दें। अपने आत्मबल को मजबूत बनाए रखें, तो भाग्योदय अवश्य होगा ।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज पीपल के वृक्ष और कुश की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन बुजुर्गों एवं पूज्य लोगों का परामर्श प्रगति में सहायक होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कल खान-पान और दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी घेर सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और किसी संत पुरुष का आपको आशीर्वाद भी मिलेगा।

शुभ रंग- हरा।

उपाय– आज का व्रत और दान करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज वाहन व भवन आदि के सुखों में वृद्धि करने वाला रहेगा। मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी अथवा व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। शत्रु कमजोर रहेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– धतूरे की जड़ धारण करें। इससे समृद्धि बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज मन में उलझन बनी रहेगी। कोई ईर्ष्यालु व्यक्ति आपको धोखा देने का प्रयास कर सकता है, दल दोपहर से परिस्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। अचानक धन वृद्धि, आरोग्य और विजय प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने का है। समय का लाभ उठाएं।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज घर में कीर्तन या जगराता हो सकते हैं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज जातक का कार्यस्थल पर बॉस या सहयोगियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, लेकिन आप अपनी वाकपटुता से स्थिति को बिगड़ने से बचा लेंगे। कारोबार में वित्तीय लाभ की स्थिति बन रही है। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते हैं, उन्हें प्रबंधन से अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज काली उड़द दान में दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आय के स्रोतों में गिरावट आएगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी। पत्नी के माध्यम से आजीविका में सहयोग मिलेगा। ईश्वर भक्ति, आध्यात्मिक शक्ति का सहारा लें, तो बल अवश्य प्राप्त होगा तथा कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में प्रोमोशन, स्थानांतरण में व्यवधान आएंगे।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज दाल को दान में दें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज खूबसूरती किसी भी पार्टी या समूह में आकर्षण का केंद्र बनेगा और लोकप्रियता हासिल करेंगे। जातक का प्रभावशाली व्यक्तित्व समाज और परिवार में पहचान दिलाएगा। दोस्त रिश्ते दारों से संबंध गहरे होंगे। नौकरी में ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज आज बगीचे अथवा मंदिर परिसर में अनार का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज छुट्टियों का मजा लेने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धैर्य रखें और क्रोध से बचें। सेहत का ख्याल रखें। आमदनी में इजाफा होगा।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पढ़े

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज दिन मिश्रित फलदायक है। आलस्य का त्याग कर कार्यक्षेत्र की तरफ ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की गलतफहमियां न पालें। लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है। यात्राओं को आगे के लिए टालना ही श्रेयस्कर होगा। अभी नया कर्ज लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग- हरा

उपाय प्रकृति की पूजा करें। कन्या को वस्त्र दान करें

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक की किस्मत जातक पर मेहरबान लग रही है। कानूनी मामलों में चल रही परेशानी खत्म हो सकती है। शत्रुओं पर भी निश्चित रूप से विजय प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बेहतर नतीजे हासिल होंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय– माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन चालू स्कीमों में पैसा लगाने से बचें। धनहानि के योग बन रहे हैं। याद रखें, लालच बुरी बला है, जल्दी अमीर बनने का सपना न संजोएं। प्रेम संबंध के मद्देनजर आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ सुखद पल बिताएंगे। संगीत, नृत्य और बागवानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक व्यवसाय संबंधित मामलों के लिए भाग्यशाली समय रहेगा। आपको करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। घर में उत्सवभरा माहौल बना रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि के योग हैं। कलात्मक और रचनात्मक कामों में आप बहुत हद तक सफल हो जाएंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय – गरीबों को भोजन कराएं।

Next Story