Begin typing your search above and press return to search.

22 July-29 July- 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन राशि मिलेगी पदोन्नति और व्यापारिक सफलता, जानिए साप्ताहिक राशिफल

22 July-29 July- 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

22 July-29 July- 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन राशि मिलेगी पदोन्नति और व्यापारिक सफलता, जानिए साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

22 July-29 July- २०२४ Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कामकाज के मोर्चे पर सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको आपके मित्रों का साथ मिलेगा। आप परेशानियों को खुद पर हावी न होने दें। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जनों का सहयोग भी मिलेगा। कुछ कार्यों में कठिनाइयां हाे सकती हैं लेकिन सत्य के साथ आगे बढ़िए सफलता मिलेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिव भगवान की पूजा करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। आपका तीखा व्यवहार आपके दुश्मनों की लिस्ट बढ़ा सकता है। आपके लिए अच्छा यहीहोगा कि आप अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाएं और सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर चिन्तित रहेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह विष्णु मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपके हाथ कोई बड़ा मुनाफा लग सकता है। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें, क्योंकि किसी भी तरह का बनावटीपन आपको फायदा नहीं पहुंचाएगा। घर का माहौल ठीक रहेगा। खुद को थोड़ा सा चिंतित महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे ताे सफलता मिलेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नये सम्पर्क आपको बड़ी सफलता की तरफ लेकर जा सकते हैं। आपकी नेतृत्व कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कोई आपकी छवि धूमिल कर सकता है, अत: असावधानी न बरतें। सहकर्मियों के साथ सामंजस्य में कमी आयेगी। आलस्य आप पर हावी रहेगा। यह सप्ताह पिता-पुत्र के रिश्तों के लिए बेहतर नही होगा. कुछ अनचाही घटना घट सकती है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह मान-सम्मान और आत्मविश्वास दोनों ही बढ़ेगा। पैसों को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी हड़बड़हट में आकर आप कार्य बिगाड़ भी सकते हैं। नौकरी करने वालों को गम्भीरतापूर्वक अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। बिजनेस में भी सोच-समझकर कोई कदम उठाएं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। जो लोग विदेश में अथवा किसी विदेशी कम्पनी में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो उनके लिए समय प्रतिकूल है, उन्हें इस क्षेत्र में प्रयास करते रहना चाहिए, सफलता अवश्य मिलेगी। आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह बहुत ही खर्चीला रहेगा। धन का निवेश बिना सोच-समझ न करें। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। नजदीकी लोग आपके ईर्ष्या रख सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े निवेश में सावधानी रखें। हो सकता है कि विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति से आपकी मित्रता हो जाए।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर पड़ सकता है। कठिन परिश्रम व अत्यधिक प्रयास करने के बावजूद आपको सफलता मिलने में संदेह है। बेहतर होगा आप अपनी सोच आशावादी रखें और पूरी हिम्मत से विपरीत परिस्थितियों का सामना करें। सहयोगी से मदद कम मिल पाएगी, इसलिए आपको धैर्य पूर्वक इस सप्ताह को निकालना होगा। दूसरों के मामलों के हस्तक्षेप से बचें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं, इसलिए अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें नहीं तो किसी बात पर तना-तनी होने की भी आशंका है। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कोई आप पर ग़लत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल दे सकता है। पड़ोसियों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह भगवान शिव की आराधना करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। स्वभाव में गुस्सा हावी ना हाेने दें। गुस्सा करने से बचें। बहस करना भी आपके लिए उचित नहीं है। पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने का मौक़ा मिलेगा, इसलिए बेहतर करने की कोशिश करें।

साप्ताहिक उपाय: - इस सप्ताह शिव मंत्र का जाप करें

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप धैर्य का दामन थामे रहें। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है। खुद के बारे में ज्यादा चिंता न करें। जो जातक राेजगार की तलाश में हैं उनके लिए धैर्य आवश्यक है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। लंबी योजना बनाने के लिए यह वक़्त भी बेहद अच्छा है। आपकी गंभीरता, जुनून और महत्वकांक्षा का आपको फल मिलेगा। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है। आशा निराशा के भाव भी रहेंगे। ऐसे में आपको शांत चित्त रहना आवश्यक है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शनि मंत्र का जाप करें।

Next Story