Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal :मेष से मीन राशि किसका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन सम्पत्ति में होगी वृद्धि, जानिए साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal :मेष से मीन राशि किसका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन सम्पत्ति में होगी वृद्धि, जानिए साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal :मेष से मीन राशि किसका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन सम्पत्ति में होगी वृद्धि, जानिए साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

21 October -27 October-2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

साप्ताहिक उपाय:मंगलवार का व्रत और सुंदरकांड पढ़ें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने मे बिताएंगे और आपकी बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।कार्यक्षेत्र में किसी काम में गड़बड़ी होने के कारण डांट खानी पड़ सकती है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह नवग्रह शांति का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। भावनात्मक दवाब आपके ऊपर बना रहेगा। आपके कामों में कुछ अड़चनें अवश्य आएंगी, लेकिन आप चतुर बुद्धि से उनका हल आसानी से निकाल पाएंगे। आपके लिए परिवार का कोई सदस्य कोई उपहार लेकर आ सकता है।खरीदने का सपना पूरा होगा। परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यक्तिगत विष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको बड़ों की बातें सुननी व समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लक्ष्मी देवी की पूजा करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यक्तिगत विष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको बड़ों की बातें सुननी व समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कुछ व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। कारोबार कर रहे लोग छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य को जल दें और आदित्य ह्र्दय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। घरेलू मामलों में सकारात्मक परिणाम बनेंगे और पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह मां बगलामुखी की पूजा करें शुभ फल मिलेगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कील, कवच अर्गला का पाठ करें

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक खुशियों में आपकी रुचि रहेगी। कुछ नए कार्यों में आप आगे बढ़ें। आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा और संस्कारों व परंपराओं पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह दुर्गाष्टक पाठ करें

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपका जीवन स्तर में सुधार आएगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह हवन और कन्या पूजन करें

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें और सोच समझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जिम्मेदारियां पर आप खरे उतरेंगे और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह कन्या पूजन करें

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और यदि किसी सरकारी काम में निवेश करने जा रहे हैं, तो उसके नीति में नियमों का पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह भगवान शिव के रुद्र रुप या बजरंगबली की पूजा करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। कार्य विस्तार पर आप जोर रखेंगे और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न उपलब्धियां का लाभ मिलेगा।आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, तो उनमें आप देरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, लेकिन उन्हें आज ऐसा नहीं करना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह रुके हुए कामों के लिए गुप्त साधना से काम बनेगा।

Next Story