Begin typing your search above and press return to search.

20 November 2022 Aaj Ka Love Rashifal: 12 राशियों की भविष्यवाणी जाने आज का दैनिक-राशिफल... हेल्थ वेल्थ और उपाय के लिए पढ़ें राशिफल

20 November 2022 Aaj Ka Love Rashifal: 12 राशियों की भविष्यवाणी जाने आज का दैनिक-राशिफल... हेल्थ वेल्थ और उपाय के लिए पढ़ें राशिफल
X
By NPG News

शांति सुमन

20 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

• आज का पंचांग : आज 20 नवम्बर रविवार

• तिथि- एकादशी 10:41 AM तक उसके बाद द्वादशी

• आज का नक्षत्र - हस्त 12:36 AM, Nov 21 तक

• आज का करण- कौलव और तैतिल

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-प्रीति

• आज का वार- रविवार

• चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज कुछ घरेलु सामान खरीदेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। प्रेम के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। बिजनेस में लाभ होगा।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज पीले वस्त्र धारण कर पीले फूल से भगवान विष्णु की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ योजना बनायेंगे, जिससे सफलता भी मिलेगी। कार्यों में दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। काफी दिनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान हो जायेगा। ऑफिस में कामकाज की तारीफ होगी। घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों से आज राहत मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज हनुमान चालीसा के नित्य पाठ से अपना कल्याण करें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज बिजनेस में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय– कौवे को रोटी खिलाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आने वाला एग्जाम का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। बहुत जरुरी हो तो ही यात्रा करें। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बढेंगी। साथ ही आपके रिश्तों में और मजबूती आयेगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज मेन दरवाजे पर पानी गिरायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज ऑफिस में अतिरिक्त समय देकर रूका हुआ काम जल्दी पूरा करेंगे। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। ऑफिस में आज अपने सहकर्मियों से आपका ताल मेल अच्छा रहेगा। आज बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज गेहूं का दान करें। मान- सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बना सकते है। कुछ लोगों के गलत बयान से परेशानी थोड़ी बढ़ेगी। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे। पैसे लगाने से पहले उस विषय के जानकार व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज गरीबों को वस्त्र दान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। कार्य के सिलसिले में की गयी मीटिंग का परिणाम आपके पक्ष में होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज केले का पेड़ लगाएं और केला दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक को परिवार वालों का प्यार और सहयोग प्राप्त होगा। जातक के कुछ दोस्त मददगार होंगे। ऑफिस में आपके लिए अच्छा माहौल बनेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग-सफेद

उपाय– आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे फायदा भी होगा। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, खुशियों में बढ़ोतरी होगा। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा। शाम को घर वालों के साथ डिनर का आनंद लेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– घर से निकलते वक्त बड़ोंं का आशीर्वाद जरूर लेकर निकलें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन नये कामों में रूचि बढ़ेगी, जिससे कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई गेम खेलेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग है। आज अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है

शुभ रंग- पीला

उपाय – घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं।

Next Story