Begin typing your search above and press return to search.

2 June Se 9 June 2024 Saptahik Rashifal : जून माह का पहला सप्ताह यश और बदनामी लेकर आ रहा, जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

2 June Se 9 June 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

2 June Se 9 June 2024 Saptahik Rashifal : जून माह का पहला सप्ताह यश और बदनामी लेकर आ रहा, जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

2 June Se 9 June 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके लिए स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। मित्रों व बंधुजनों के कारण तनाव होने से घर में भी क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। अपने गुस्से और चिंता को कम करने की कोशिश करें क्योंकि इससे आपको कुछ समस्या हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शाम को मेन दरवाजे पर दीप जलायें, धन की कमी दूर होगी।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह नए कार्य की शुरुआत स्थगित करना उचित होगा। रिश्तों में मजबूती आयेगी। भले ही छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े, लेकिन कुल मिलाकर यह सप्ताह कई उपलब्धियाँ दे सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी काम बनेंगे। लाभ के अवसर अवसर बढ़ेंगे। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके स्वभाव में भावुकता और कामुकता अधिक रहेगी। आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। इस सप्ताह लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह चंदन और जल से पीपल के वृक्ष का अभिषेक करेंगे तो पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक आपको पारिवारिक क्लेश और लड़ाई झगड़े से आपको दूर रहने की आवश्यकता है यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। सप्ताह प्रारम्भ में कार्यों में उलझनें, व्यर्थ की चिन्ताएं एवं निराशाजनक यात्राओं का योग बन रहा है। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक़्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए ज़रूरी क़दम उठाने होंगे।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाए।।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी से सही सलाह हो सकती है। बोलने के बजाय सुनने पर ध्यान दें। किसी महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत होगी। आप कोई नया व्यापार शुरु कर सकते है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। आपके घर में सुख-समृद्दि बनी रहेगी। कोई नई जानकारी आपको प्रभावित कर सकती हैं। पारिवारिक मसलें आपको परेशान कर सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह कृष्ण के साथ राधा की पूजा करें, प्यार बढ़ेगा।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह भाग्य का आपको भरपूर साथ प्राप्त होगा। अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है, इससे सक्रिय हुए विरोधी परास्त होंगे। कार्यों में सफलता, मन में उत्साह, धन का लाभ, आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। किसी और जीवन में हस्तक्षेप करना आपने लिए हानिकारक हो सकता है

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान मंदिर में दीप दान करें, रोग-दोष-कलेश का नाश होगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताहआपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का अवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह 2 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ायें,एक छोड़ दें एक ले आये, विदेश जाने का योग बनेगा।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। पार्टनर को लेकर मन में नेगेटिव बातें चलेगी। आपके सीनियर नेता आपके कामों की तारीफ कर सकते है। आपके बच्चे आपको कोई गुड न्यूज दे सकते है जिससे आप खुद को गर्व महसूस करोगे। आपकी मानसिक प्रसन्नता बनी रह सकती है। छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बेरोजगार है तो अच्छी नौकरी मिलेगी,आज कमलगट्टा लक्ष्मीजी को चढ़ायें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम देंगी। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, अब वह खत्म हो चुका है। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं। यह समय आपको नाम व प्रसिद्धि भी दिला सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह 11 कौड़ियों से वैभवलक्ष्मी का पूजन आज करें, समृद्धि बढ़ेगी।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपके लिए लाभकारी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। आज एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति श्रद्धा जागृत होगी और किसी महान हस्ती के दर्शन लाभ का भी अवसर म‍िलेगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे।

साप्ताहिक उपाय: - इस सप्ताह सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह कार्य की योजना बनाने में आपकी भी राय ली जाएगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा, इसलिए वही कार्य करें, जिसके बनने की उम्मीद हो। कार्य साधक गतिविधियां होंगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह बहुत लाभदायक नहीं है- इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह रविवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह काम सहजता से बनते नजर आएंगे। शुभ कार्यों का अद्भुत संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। आपको अपने जीवनसाथी के बारे में कुछ ऐसा पता चल सकता है, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह बरगद के पत्ते के साथ 5 सिक्के बांध कर तिजोरी में रखेंगे तो कर्ज से मुक्त रहेंगे

Next Story