Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal :इस सप्ताह सुख का लेंगेआनंद, भाग्य का मिलेगा साथ, जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal :इस सप्ताह सुख का लेंगेआनंद, भाग्य का मिलेगा साथ, जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

1 April Se 8 April 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगें। परिजनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। किसी मेहमान के आने की संभावना है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आप घूमने-फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े खत्म करने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें।

साप्ताहिक उपाय:सूर्य देव को जल दें

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- यह सप्ताह उत्तम है। आपके कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति होगी। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। आपके बच्चे भी घर में खुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज्यादा खुलापन और आजादी मिलेगी। किसी वस्तु की खरीदारी के लिए सप्ताह शुभ है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ध्यान योग करें

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह खुशहाल समय बिताएंगे। संतान की जरूरतें पूरी हो सकती है। विधार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ समय बिताना खास होगा। घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। किसी कारण आपको मानसिक अवसाद रह सकता है। निर्णय लेने में समस्या होगी, ऐसे में महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। बहुत अधिक मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य पर भी दबाव डाल सकता है, इसलिए शांत रहें और मुद्दों को हल करने का प्रयास करें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लक्ष्मी देवी की पूजा करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह लाभदायी प्रवास रहेगा। नए लोगों से आपका मिलना होगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपको इस नेटवर्किंग से फायदा होगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। धन का लेन-देन न करें। नौकर-चाकर, वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आपका समय अच्छा बीतेगा। वसूली और लोन के कार्यों में सफलता मिलेगी। नवीन चीजों को घर लाएंगे। पैसे का लेनदेन अथवा आर्थिक व्यवहार न करें। विचारों की अस्थिरता से आपका मन भी थोड़ा दुविधायुक्त रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में प्रतिद्वंदी चुनौती खड़ी करेंगे।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह सुखद वातावरण मिलेगा और कामकाज के प्रति आप समर्पित भाव बनाए रखेंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर शानदार परिणाम प्राप्त करेंगे, लोग आपकी कार्यक्षमता को सराहेंगे। चीज़ें आपके समर्थन में होंगी। विदेश व्यापार से लाभ होगा, आय बढ़ेगी। छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, प्रयासों के अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की अनोखी अनुभूतियां होगी। परिवार में भी सब सामान्य होगा, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ॐ दुं दुर्गायै नमः'' इस मंत्र का जप करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावना नजर आ रही है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। इस सप्ताह आपके कार्य भार में बढ़ोतरी हो सकती है। यदि आप यात्रा करें तो सभी आवश्यक दस्तावेजों को एक साथ रखना न भूलें। अपूर्ण कार्यों को पूरा किया जा सकता है। यदि आप कार्यालय में अपने व्यवहार और प्रकृति को नियंत्रित करते हैं तो आप आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा हो सकता है। मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ाएं।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताहपरिवार का सहयोग मिलेेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह आप इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में किसी की आलोचना न करें। चाहे आपकी बात कितनी भी सही क्यों न हो। जो भी समस्या हैं, उससे निपटने का रास्ता आज आपको मिलेगा। आप गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कील, कवच अर्गला का पाठ करें

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह नियमित रूप से श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में बहुत ही उन्नति हासिल करेंगे। काम-काज की व्यस्तता बनी रहेंगी, जल्दबाजी में निर्णय न लें, जल्दबाजी नुकसान का कारण बनेगी। इस सप्ताह आप के इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश मिलेगा। परिचितों व स्नेहीजनों से झगड़े के स्थान पर अपनी ओर से शान्ति स्थापित करें। दूसरों के कामकाज में दखल देने से बचें। फैले हुए कामों को अनदेखा करने से आपको ही नुकसान हो सकता है। आपका अपनी क्षमताओं पर भरोसा बढ़ सकता है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह लाल कपड़ा दान में दें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह कई अनजान स्त्रोतों से आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। यदि आपका धन कहीं रूका हुआ है तो वह भी जल्द ही आपके हाथ में होगा। प्राॅपर्टी क्रय-विक्रय से लाभ होगा और व्यवसाय में पूंजी निवेश से आर्थिक उन्नति होगी। आपने अभी तक जो परिश्रम किए हैं उसके परिणाम अब आपके सामने होंगे। आप पारिवारिक परंपरावादिता को ध्यान में रखकर जीवन के फैसले लेंगे और जीवन निर्वहन के लिए आय के साधन जुटाने में स्वयं को व्यस्त रखेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कार्यक्षमता और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह देवी दुर्गा की आराधना करें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह माजिक मेलजोल का सहारा ले सकते हैं। परिवार के किसी विवाद में आप खुद सीधे ना पड़ें। इस मामले में भाई-बुंधओं और बड़ों की राय से आगे बढ़ें। मन में सकारात्मक विचार बनाए रखना अच्छा होगा। इसका लाभ भी मिलेगा। नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे, कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। घर में कुछ बदलाव के चलते आत्मीय जनों के साथ अनबन हो सकती है। आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरूषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह शनिवार का व्रत रखें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको खुशमिजाज रखेगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी व व्यापार में मनचाहा बदलाव मिलेगा। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। भूमि भवन के कार्य बनेंगे। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह केसर का तिलक लगाएं।

Next Story