Begin typing your search above and press return to search.

19 November Ka Love Rashifal: अच्छा या बुरा कैसा रहेगा शनिवार का दिन, जानिए दैनिक राशिफल से

19 November Ka Love Rashifal: अच्छा या बुरा कैसा रहेगा शनिवार का दिन, जानिए दैनिक राशिफल से
X

शनिवार राशिफल

By NPG News

शांति सुमन

19 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 19 नवम्बर शनिवार

• तिथि- दशमी 10:29 AM तक उसके बाद एकादशी

• आज का नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी 11:08 PM तक उसके बाद उत्तराफाल्गुनी

• आज का करण- बव और बालव

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-विष्कुम्भ

• आज का वार- शनिवार

• चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज काम की सराहना की जाएगी और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं लेकिन अधिक मेहनत करने पर अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपके भाई-बहनों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किन्हीं कारणों से पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। हालांकि दिन के मध्य के बीच में किसी शुभ समाचार के मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे मंदिर में दान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज आपको हर कार्य में अपने भाई-बहनों से मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस समय में आप एक-दूसरे को जितना अच्छे से समझेंगे, आपके रिश्ते उतने ही मजबूत होंगे। आज जरुरत से ज्यादा मिलने की कोशिश न करें तो बेहतर होगा। रिश्ते को एक नई मजबूती मिलेगी

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज कुंवारी कन्या जो 11 साल से कम की है उसे खीर या बताशा देकर दान करें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज व्यावसायिक साझेदारी और विदेशी संबंधों से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अशांति का माहौल रह सकता है। माता जी का स्वास्थ्य खराब रहने से चिंता अधिक होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी, साथ ही धन लाभ भी होगा। आपके प्रति संतान का व्यवहार अच्छा रहेगा और वे पूरी गंभीरता से अपना काम करेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी बहुत मेहनत करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते है तो उसे लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज अपने व्यवहार और वाणी पर पूरी तरह से संयम रखें, इसका असर रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आज आपके प्रेम जीवन में कुछ मधुर पल भी आएंगे। विवाहित जातकों के लिए समय सामान्य है। जीवनसाथी की तरक्की होने से खुशी होगी। व्यर्थ के विवादों से बचने की कोशिश करें।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज छोटे बालकों को गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद बांटें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज आप धार्मिक कार्यों में भी अधिक सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामों को लेकर मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपकी संतान शारीरिक समस्या से पीड़ित रह सकती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में परेशानी आएगी। नौकरी और व्यवसाय में अचानक से कुछ बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– चमेली तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व सुंदरकांड का पाठ करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज गलतफहमी होने से आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए इससे बचने की कोशिश करें।अनावश्यक खर्च और बेवजह की यात्राएं हो सकती हैं इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, साथ ही बेकार की यात्रा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस अवधि में आपका रुझान मनोविज्ञान जैसे विषयों पर अधिक रहेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज विदेश से लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। छोटी-मोटी तकरार को छोड़ दें तो आपके बीच प्यार बढ़ेगा। आप साथ में कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं और इस दौरान अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले यात्राएँ कर सकते हैं। पिताजी से संबंध पहले की तुलना में मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और चल-अचल संपत्ति की प्राप्ति व धन लाभ होगा। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने में असमर्थ रहेंगे। आप संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। वहीं छात्र जातकों के लिए भी यह अच्छा समय है।

शुभ रंग- रानी कलर

उपाय– आज शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देंगे। इस दौरान व्यस्तता अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के संकेत हैं इसलिए सेहत पर ध्यान दें। इस अवधि में आप नौकरी बदल सकते हैं। आपकी संतान आज्ञाकारी आचरण करेगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान आप कहीं घूमने-फिरने, साथ में लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं। विवाहित जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। ऐसी स्थिति में उनका विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– गणेश पूजा करें दान दे। सारे काम बनेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आज आपके खर्चों में कमी आएगी और लाभ अधिक होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह अच्छा समय है। साथी को समय थोड़ा कम दे पाएंगे। रिश्ता पहले की तुलना में और मजबूत होगा। आप एक-दूसरे का साथ पाकर आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है। इस दौरान जीवनसाथी से विवाद या उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकता है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– ब्रह्मणों को भोजन कराएं, पुखराज धारण करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक आपके साहस में वृद्धि होगी। संतान पक्ष प्रसन्नता का अनुभव करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग का मन भटक सकता है इसलिए एकाग्रता बनाये रखें। इस दौरान पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह दिन बेहतरीन रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

उपाय - कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Next Story