Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह किस राशि की होगी तरक्की, जानिए किसकी झोली में बरसेगा धन,जानिए साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा।

Saptahik Rashifal:  इस सप्ताह किस राशि की होगी तरक्की, जानिए किसकी झोली में बरसेगा धन,जानिए साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

18 September -24 September 2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह इस सप्ताह आप नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने मन में ना आने दें। धार्मिक यात्रा योग है। ख़ुद को तनाव का सामना करने के लिए तैयार रखें। आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है। कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम सप्ताह है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी।जीवनसाथी के सहयोग से दीक्षित लक्ष्य हासिल कर लेंगे।बिजनेस और नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह फालतू विवादों से बचें।स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह घर में तुलसी का पौधा लगाएं

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह अपनी निजी बातें किसी के साथ भी शेयर न करें और कोई भी कड़वा पाठ सीखने के लिए इस सप्ताह खुद को तैयार रखें। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी। इस सप्ताह आप शिक्षा और पेशे दोनों ही स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह जीवनसाथी से मदद और प्यार मिलेगा।व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस सप्ताह नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं, लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। यह आपका सपना साकार करने का समय है। कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं। खाली समय में शतरंज खेल सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें। इस सप्ताह आपके खर्चों में इजाफा होगा लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी।कर्क राशि वाले विपरीत लिंग की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार इस सप्ताह न करें।आप अपने स्वास्थ्य में इस सप्ताह स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह किसी को चांदी का सिक्का देंगे तो लाभ होगा।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है। आपको शेयर- सट्टा से लाभ होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियां विशेष रहेंगी। मन में ठोस निर्णय न ले पाने की दुविधा रहेगी। कोई भी कदम बढ़ाने से पहले सिनियर्स की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा।आपका प्यार परवान चढ़ेगा, और नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पुराने रोग दूर होंगे। सेहत के मामले में इस सप्ताह खुद को पहले से ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह आर्गेनिक पौधों का लगाएं तो स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएंगे। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक होगा। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे राय मांग सकता है। इस सप्ताह अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। दोस्तों से लाभ मिलेगा। अटके कार्य पूरे हो सकते हैं।इस सप्ताह प्रियतम के साथ घूमने का मौका मिल सकता हैकारोबार के लिए यात्रा से फायदा होगा। बातचीत करते समय सावधान रहें। आपके शरीर में थकान रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह खुद के हाथ से बनाई गई पेटिंग दोस्तों को देंगे तो संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। आपके अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े हो सकते हैं। मन में उठने वाली दुविधाओ से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना है।इस सप्ताह सेलरी में बढ़ोतरी की संभावना है। जो लोग बीमार हैं उनकी सेहत में सुधार होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह महामृत्युंजय का पाठ करें।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। आध्यात्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी कार्य में जोखिम न उठाएं। आपके कार्यों में व्यवधान आ सकता है। वित्तीय स्तर पर उठाया गया कदम भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। किसी बीमारी को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह पीपल के 5 पत्ते तोड़ कर घर में लाएं और पूजा स्थल पर रख दें

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नए विचारों को ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है। समझदारी से काम लें। किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। व्यापार में साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।इस सप्ताह आपके बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आप पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह रोटी 21 बार उतार कर चौराहे पर रख देंगे तो आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। धार्मिक कार्यों या यात्राओं के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ अच्छा समय बितेगा। प्रेम के संगीत में डूबे जातक स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं।कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस में सफलता और फायदा मिलेगा। खान-पान पर भी संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ायें

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह इस सप्ताह कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें सफलता आपके कदम चूमेगी। अपने जज़्बात पर काबू रखें। इस सप्ताह कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है। पार्टनर आपकी पुरानी इच्छाएं भी पूरी कर सकता है।: शेयर-सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे। तनाव के चलते बीमारी होना पड़ सकता है।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह गणेश जी की पूजा करें

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय बिल्कुल न लें। इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान होगा। संतानों से शुभ समाचार मिलेगा।प्रेमी के साथ कोई समस्या हो, तो उसकी बात जरूर सुनें और सुलझाएं।जो लोग नौकरी के क्षेत्र में हैं उनके परिचय क्षेत्र में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह सफेद या लाल कपड़े पहन कर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में खुशी रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा। विरोधी कष्ट दें सकते है। शुभ समाचार मिल सकता है। मन में कोई निर्णय लेते हुए दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। ऑफिस में आप कानाफूसी की वजह साबित हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। रोमांस के लिहाज से सप्ताह अच्छा है।बेरोजगारों को इस सप्ताह अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं हानिकारक भोजन न लें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिव चालीसा और शिव मंत्र का जाप 108 बार रोज करें, राधा-कृष्ण की पूजा करेंगे तो निज संबंध मजबूत होंगे।

Next Story