Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : कुछ राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान,इनके साथ हो सकती है दुर्घटना, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal : कुछ राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान,इनके साथ हो सकती है दुर्घटना, जानें सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

18 March Se 24 March 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। बड़ा लाभ होगा। इस सप्ताह आप खुशमिजाज रहेंगे। आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है। मानहानि होने की संभावना है।

साप्ताहिक उपाय:सूर्य देव को जल दें

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह अपने दोस्तों की अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। किसी असहाय की मदद जरूर करें। यह सप्ताह काफी अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। किसी दूसरे की नकारात्मकता अपने पर हावी न होने दें। अपने स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ध्यान योग करें

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। आपके फैसले भी सही रहेंगे। घर में किसी मंगल कार्य के होने के भी शुभ संकेत हैं। केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो आपको भी अच्छा लगे, वही करें। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लक्ष्मी देवी की पूजा करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। कई अवसरों के लिए खुद को तैयार रखें। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त सप्ताह है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। ऑफिस में आप कई मामलों में सफल हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह कर्ज के मामलों में परेशान रहेंगे। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों को आइना दिखाते हुए यह संदेश देने की कोशिश में होगे। आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुँचा सकती है। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ॐ दुं दुर्गायै नमः'' इस मंत्र का जप करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप नई योजनायों का आरम्भ करके और नाम कमायेंगे। छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। सप्ताह का आरम्भ आपके लिए आलस भरा रहेगा। अप्रत्याशित काम की आशा न करें। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आप समस्या का समाधान करने में सफल रहेंगे। यह ज़िंदगी का हिस्सा है और कोई भी इससे नहीं बच सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ाएं।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। नए दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कील, कवच अर्गला का पाठ करें

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपकी ऊर्जा और उत्तेजना बढ़ेगी और आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। आपके पराक्रम शौर्य में वृद्धि होगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। मानिसक स्थिति तनावपूर्ण होने से परिवार में मनमुटाव या विवाद रह सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाये रखें। बिजनेस करने वाले लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह नियमित रूप से श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह अपने लक्ष्य के प्रति आपका संकल्प मजबूत रहेगा। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। धन का लाभ होगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय होगी। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह लाल कपड़ा दान में दें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप क्रोध और वाणी पर सयंम रखें नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। आप अपने प्रति ईमानदार रहें क्योंकि इसी से आप हर एक स्थिति में खुश रह पायेंगे। सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। कामकाज में धनलाभ होगा। घर-परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह देवी दुर्गा की आराधना करें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। इस सप्ताह आप सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आपको धन लाभ का योग हैं। समय मध्यम होगा। कर्मनिष्ठ होकर काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी। जो आपकी मदद करे, उसका एहसान जरूर मानें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, इससे बचें।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह शनिवार का व्रत रखें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। अगर आप किसी शारीरिक परेशानी या मानसिक अवरोध जैसे गुस्सा, डर आदि से परेशान हैं तो उसे टालने की बजाय उसका हल निकालने की कोशिश करें। राजनैतिक, सामाजिक व संबंधित व्यवसाय में आपके हौसले बुलंद है। संतानो के साथ मेल-जोल अच्छा रहेगा। ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैंकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो सकते हैं। जिम्मेदारी वाले बड़े काम आपको मिल सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह केसर का तिलक लगाएं।

Next Story