Begin typing your search above and press return to search.

18 दिसंबर राशिफल: इन राशियों को होगा अचानक धन लाभ, पढ़ें रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके भाग्य के लिए...

राशिफल

18 दिसंबर राशिफल: इन राशियों को होगा अचानक धन लाभ, पढ़ें रविवार का दिन कैसा रहेगा आपके भाग्य के लिए...
X
By NPG News

शांति सुमन

18 December Ka Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 18 दिसंबर रविवार

तिथि- दशमी 03:32 AM, Dec 19 तक

आज का नक्षत्र हस्त 10:18 AM तक उसके बाद चित्रा

आज का करण-वणिज और विष्टि

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-शोभन

आज का वार-रविवार

चन्द्रमा - कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन बिजनेस में लाभ होने के योग बन रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी रखें। नौकरी के स्थान में परिव‌र्त्तन के लिए सार्थक प्रयास होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम में धोखा खाएंगे। बाहर ना जाएं।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज अपनी संतान के विवाह का प्रयास सार्थक होगा। नौकरी के लिए समय उपयुक्त है। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना हैं। आज रुका पैसा मिलने के योग है। परिश्रम से राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें। दूसरों पर विश्वास धोखा देगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीप जलायें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक को लाभ मिलेगा। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार से सानिध्य बढ़ेगा, कड़वा बोल बोलने से बचे। गलत संगति छोड़ दें, नहीं को नुकसान संभव है। नौकरी व आय के स्रोत में वृद्धि होगी। प्रणय संबध मधुर होंगे। संतान के प्रति चिंता रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – केले के पौधे लगायें और जल दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक उत्साह से भरे रहेंगे।। किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही परिवार के सदस्यों से रिश्तों को सुधारने में मदद मिलेगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- तुलसी जी की सेवा करें और दीप जलायें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले समय पर कार्य करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग है। आज खुशी का अनुभव भी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों के हित के लिए तत्पर रहेंगे। प्रेम के लिए आज कई मौके जातक को मिलेंगे। हाथ से ना जाने दें।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए सार्थक प्रयास से गतिरोध दूर होगा और आर्थिक लाभ का मार्ग बनेगा। ऑफिस में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और धार्मिक कामों में मन लगेगा। गाड़ी चलाते समय में सतर्क रहें। अपने काम पर ध्यान दें। आज पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। सेहत पर ध्यान दें। परिवार का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - गरीबों को जलेबी खिलायें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले कोशिशों से परिवार में सामंजस्य बनाएंगे। धन संबंधी मामलों में अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। नौकरी में अवसर चूकने से निराशा होगी। आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। दोस्तों से अनबन होगी। प्रेम में धोखा खाएंगे। ऑफिस में अधिकारी परेशान करेंगे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- लाल वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले प्रेम व साझेदारी से किसी भी समस्या का समाधान करेंगे। उधारी, लेन-देन में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में बोलचाल की भाषा में सावधानी रखें। बिजनेस में बदलाव आएगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। जातक को आज सफलता के साथ धन लाभ होगा। दूसरों पर भरोसा ना करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए घर के कामों में मन लगेगा। पुराने दोस्तों से फोन पर बात होगी। कोई हैरतअंगेज करने वाली खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। लगन एवं प्रयास से शैक्षणिक कामों में सफलता पाएंगे। सतर्क रहें तथा संतान पर ध्यान दें। बिना मास्क बाहर ना निकले तो बेहतर रहेगा। जातक के लिए कुछ खास है आज।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- बजरंगबली की पूजा करें और चोला चढ़ायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले काम में विरोधी बाधा पहुंचाएंगे। कामकाज में आशानुकूल उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। सेहत की ओर ध्यान दें। बिजनेस में सफलता एवं धन लाभ के योग हैं। ऑफिस में समस्या को धैर्यपूर्वक हल करें। दोस्ती के रिश्ते को आज प्यार का नाम देंगे।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- शादी के लिए गुरुवार का व्रत रखें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन जातक में आलस की अधिकता रहेगी। बिजनेस में उन्नति के योग बनेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षा संबंधी कार्य में सफलता, न्यायिक कार्य में अनुकूलता के साथ प्रयास के अनुकूल फल मिलेगा। सेहत के प्रति सजग रहें। आज प्यार मिल कर भी अधूरा रहेगा, सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन जातक के लिए मध्यम रहेगा। वाणी में क्रोध रहेगा। यात्रा से लाभ की संभावना है। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, लेकिन राजनैतिक सफलता एवं बिजनेस में प्रगति संभव होगी। प्रेम के लिए शुभ है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- फल में केला का दान करें।

Next Story