14 November Ka Love Rashifal: इन राशियों का बदलेगा भाग्य, राशि के अनुसार जानिए आज का उपाय,पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल

NPG DESK
14 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--
आज का पंचांग : आज 14 नवम्बर सोमवार
• तिथि- षष्ठी 03:23 AM, Nov 15 तक
• आज का नक्षत्र-पुनर्वसु 01:15 PM तक उसके बाद पुष्य
• आज का करण-गर और वणिज
• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
• आज का योग-शुक्ल
• आज का वार- सोमवार
राहुकाल - 08:05 AM से 09:27 AM तक
चन्द्रमा - कर्क राशि पर संचार करेगा
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपका पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक है। जल्दबाजी में लेन-देन न करें। किसी छोटी सी भूल से हानि हो सकती है। अपरिचित व्यक्ति की बातों पर भरोसा न करें। कड़ी मेहनत और पर्याप्त कोशिश अच्छा फल देगी। संतान के प्रति भी चिंताएं कम होंगी। जो कार्य आप करने की योजना बना रहे थे आज उनमें गति आएगी।
शुभ रंग- हरा
उपाय– आज आटे के डिब्बे में नमक डालें
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आप से जुड़े लोग अपने कामों में सफल हो जाएंगे। दोस्तों और भाइयों से तो सहयोग मिलेगा साथ ही अपोजिट जेंडर से आपको फायदा हो सकता है। वैसे तो मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
शुभ रंग- पीला
उपाय– आज नारियल का गोला के आलमारी में रखें तो लाभ मिलेगा
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज नए रिश्ते की शुरुआत होगी और आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। धैर्य रखें। अनुकूल वातावरण बनेगा। आपको अपना सच्चा प्यार मिलने की पूरी पूरी संभावना है। आज आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
उपाय– दही खाकर ही किसी काम की शुरुआत करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज खुद को डरा हुआ महसूस करेंगे। लेकिन आपकी यह डर बेवजह होगी। इसलिए इससे परेशान ना हों और खुद को शांत रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। आज मित्रों से आपको मदद मिलने वाली है। पैतृक संपत्ति मिलने के आसार हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
शुभ रंग- लाल
उपाय– घर में मोर पंख रखें, अपनों से दूर कम होगी।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। ध्यान रहे आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें थोड़ा समय लग सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। उत्साह बना रहेगा। नौकरी में अफसर से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। खानपान में संतुलन बनाकर चलें। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
शुभ रंग- नारंगी
उपाय– चिड़िया को दाना खिलाएं।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज आपकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होगी। रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। मन को थोड़ा एकाग्र करने की कोशिश करें। ध्यान रहे आज जीवन साथी के साथ बेवजह के तनाव हो सकते हैं। विश्वास बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा गुजरेगा। बेवजह के विवाद से बचें नहीं तो समय और पैसे की बर्बादी हो सकती है।
शुभ रंग- हरा
उपाय– आज सूर्य को जल चढ़ाएं और ऊं भाष्कराय मंत्र का जाप करें।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग- भूरा
उपाय– आज पीपल के सामने दीप जलाएं तो रिश्ते बनेंगे।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन आपको परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। दूसरों को नाराज किए बिना चतुराई से काम करें। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में भी अच्छा फायदा आज हो सकता है। आज आपके काम में मन लगेगा। विद्यार्थियों को सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ रंग- नीला
उपाय– आज हनुमान जी का ध्यान करेंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज आज फालतू खर्चा बढ़ सकता है। आप थोड़े सावधान ही रहें। किसी की बातों में आकर खुद का नुकसान करवाने से बचें। सहकर्मी के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। कोई आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। निवेश सलाह लेकर करेंगे तो लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला
उपाय आज 2 लॉन्ग हर दिन कपूर के साथ जलाएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक धन संबंधी मामलों में बुद्धि व विवेक से फैसले लें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। बच्चे को रोमांचक समाचार ला सकते हैं। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। यह समय पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा, इस अवधि के दौरान आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
उपाय– पूआ बना कर गाय को खिलाएंगे तो परेशानी दूर होगी।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन जातक आज नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। बकाया वसूली सहज होगी। धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आज सोच समझ कर किया गया निवेश लाभ देने वाला है। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
शुभ रंग- नीला
उपाय– दूसरों की बुराई से बचेंगे तो अच्छे काम में मन लगेगा।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन रोमांस आपके दिलो-दिमाग़ पर छाया रहेगा। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। केवल चरम सीमाओं के मामले में मत सोचो, स्थिति उतनी खराब नहीं है
शुभ रंग- पीला
उपाय– घर के मंदिर में पीले रंग का इस्तेमाल लाभ देगा।