Begin typing your search above and press return to search.

13 November Ka Love Rashifal: मेष राशि वाले प्यार में सफल रहेंगे, कर्क राशि वाले बिजनेस में रहें सावधान, पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल

13 November Ka Love Rashifal: मेष राशि वाले प्यार में सफल रहेंगे, कर्क राशि वाले बिजनेस में रहें सावधान, पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल
X
By NPG News

NPG DESK

13 November Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : आज 13 नवम्बर रविवार

• तिथि- पंचमी तिथि 12:51 AM तक उपरांत षष्ठी

• आज का नक्षत्र-आद्रा 10:18 AM तक उपरांत पुनर्वसु

• आज का करण-तैतिल और गर

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-शुभ

• आज का वार- रविवार

राहुकाल - 04:17 PM से 05:39 PM तक

चन्द्रमा 06:30 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। गुप्त शत्रुओं से निजात मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपके कार्य में आ रही परेशानियां खत्म होंगी। महिला मित्र की मदद से आपके प्रोजेक्ट पूरा होंगे। बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज गाय को गुड़ खिलाएं।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज अच्छी खबर मिल सकती है। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। बस अपने ही काम पर ध्यान दें। शत्रुओं से संभलकर रखें अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि से दूर रहें। जीवसाथी से वाद-विवाद की आशंका बन रही है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और अपने बच्चों की प्रगति से आप खुश रहेंगे। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा और वाहन सुख प्राप्त होगा। परिवार की आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखें। कुटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशा लोगों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। रूके हुए कामों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक पुराने कर्जों से राहत मिलेगी और आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी और व्यावसायिक क्षेत्र का विकास होगा। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– हनुमान जी की प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज का दिन बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अपने भविष्य को लेकर चिंता सताती रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– जातक विष्णु भगवान की आराधना करें और उन्हें श्वेत चंदन अर्पित करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज आज आपको किसी खास काम को निपटाने में समय की कमी महसूस होगी। मांगलिक या अन्य उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। वर्तमान समय निवेश के लिए उपयुक्त चल रहा है। कर्मक्षेत्र में आपको नई-नई चुनौतियां मिलेंगी। मेहनत से सभी चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे और भाग्य भी पूर्ण रूप से साथ देने वाला है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज कपूर का दीपक जलाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज मान-सम्मान से समझौता ना करें। आपकी सभी अधूरी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। पहले की गई मेहनत का प्रतिसाद अब मिलेगा। व्यापारियों का कोर्ट-कचहरी से संबंधित यदि मामला चल रहा है कार्य की प्रशंसा होगी। काफी समय से लंबित कार्य बनेंगे। सेहत के मामले में खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज अच्छा समय है।

शुभ रंग- भूरा

उपाय– आज पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन जातक नौकरी मिलने की संभावना हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। किसी खास काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ लोगों को आपसे किसी न किसी तरह की मदद की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन हमेशा की तरह सुचारु रहेगा। कुछ संपत्ति के मामलों से आप अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। नई योजना से लाभ होगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज पीपल का वृक्ष लगाएं और उसकी देखभाल करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आज आपको आलस्य और थकान महसूस होगा। आज व्यापार में आपको मुनाफा होने वाला है। आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेगें। छोटी यात्रा होने की संभावना है। स्वास्थ पहले से काफी बेहतर है।

शुभ रंग- पीला

उपाय आज शनि देव की उपासना करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक आपको किसी व्यक्ति की सहायता से कामकाज में सफलता मिलेगी। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। तली-भुनी चीजों को खाने से बचें। कामकाज-नौकरी के मामले में कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– सूर्य देव की उपासना करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन पैसे कमाने के नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में निखार आएगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश या कहीं दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता छलकेगी। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। आज घर पर मेहमानों का आगमन होने की संभावना है।

शुभ रंग- नीला

उपाय– सूर्य देव को तांबे के पात्र में कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन अचानक से धन लाभ हो सकता है तथा आपके घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आएगी। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी करते हैं, उनका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय– माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

Next Story