Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal :कन्या-तुला राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास रहेगा इस सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को नंवबर का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा।

Saptahik Rashifal :कन्या-तुला राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास रहेगा इस सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

12 November -19 November-2023 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए समाज में अपने स्तर के अनुसार रहने के लिए अधिक आमदनी के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। कार्य बनते चले जायेंगे। सालों से रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे, आपके जीवन में धन से संबंधित चल रही परेशानियां दूर होंगी। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लाल कपड़ा का दान करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आप अपनी वाणी पर संयम रखें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन सप्ताह है। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको अत्यंत आर्थिक दबाव या आत्म-सम्मान संबंधित किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपको हर कार्य में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। किसी करीबी के प्रति आकर्षण बढने की संभावना है। दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल साफ रहें। कोई वादा या सौदा करने के पहले उसके छुपे पहलुओं को गौर से देख लें। समाज के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहघर में खरगोश या गाय पाले।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। अध्ययन के प्रति रुचि पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। किसी महिला का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन शांत तथा प्रसन्न रह सकता है। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति अच्छी है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा जिस पर आपका अधिकार हैं। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह पुराने दोस्तों के साथ आनंदमई समय बिताएंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। अपने बिजनेस पार्टनर पर आंख मूंदकर कभी भी भरोसा करने की गलती ना करें। आप अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करने में कामयाब होंगे। किसी नई संपत्ति को खरीदने का भी विचार बन सकता है। अच्छी-भली परिस्थितियों को भी आप कमी की नजर से ही देखते चले जा रहे हैं

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप अपने जिद्दी स्वभाव को त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले दो बार सोचें। किसी आध्यात्मिक गुरु की सलाह बड़े काम की होगी। मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। यदि कोई बड़ी योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइये, सही वक्त आने दें। आपको आर्थिक विकास के लिए सही दिशा में काम करना होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह रामायण मनका का पाठ करें।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह सप्ताह शुभ है। मन में किसी तरह की चिंता या डर है तो उसे अपने मन से दूर रखने की कोशिश करें। काम ज्यादा और खुद में ताकत कम महसूस होगी, धैर्य रखें। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे जो आपके लिए खास हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह शनिदेव के नाम पर तिल, गुड़ और तेल का दान करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपका करियर एक नया मोड़ लेगा और आपके माता पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। प्रवास और पर्यटन की यादें लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ऊं हनुमनते नम: मंत्र का जप करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। इस सप्ताह आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएगे। भावनात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी तथा कामकाजों में मन लगेगा। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह जातक हनुमान जी की स्तुति करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपकी व्यापार में प्रगति होगी। मानसिक रूप से आप मजबूत होंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह धार्मिक भावनाएं उदय होंगी। मंदिर में पूजा करना फायदेमंद रहेगा। ईश्वर की पूजा आपको मानसिक शांति देगी। हर काम आसानी से संपन्न होगा। इस सप्ताह आपको कोई नया काम भी मिल सकता है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुरानी बातों को याद कर समय बर्बाद ना करें। किसी व्यक्ति के साथ साझेदारी में होने वाले काम का बोझ आपके सर पर पड़ सकता है इसलिए साझेदारी वाले काम ना करें तो ही बेहतर रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाये।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह मित्रों से मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, अब वह खत्म हो चुका है। यह समय आपको नाम व प्रसिद्धि भी दिला सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताहमेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाये।

Next Story