Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal : मेष-मीन राशि किसे मिलेगा मान-सम्मान और धन,जानिए साप्ताहिक राशिफल और उपाय

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal : मेष-मीन राशि किसे मिलेगा मान-सम्मान और धन,जानिए साप्ताहिक राशिफल और उपाय
X
By Shanti Suman

12 February - 18 February 2024- Ka Saptahik Rashifal हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप घर और ऑफिस दोनों स्थानों पर शान्तिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है। आपको शेयर- सट्टा से लाभ होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियां विशेष रहेंगी। मन में ठोस निर्णय न ले पाने की दुविधा रहेगी। कोई भी कदम बढ़ाने से पहले सिनियर्स की सलाह ले लेना अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह 'ऊँ नमो नारायण' का जाप करना चाहिए।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएंगे। रोमांस- घूमना-फिरना और पार्टी रोमांचक होगा। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे राय मांग सकता है। इस सप्ताह अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। दोस्तों से लाभ मिलेगा। अटके कार्य पूरे हो सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ रोज करना चाहिए।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह आपके परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। आपके अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव खड़े हो सकते हैं। मन में उठने वाली दुविधाओ से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह 'ऊँ शं शनैश्चराय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। आध्यात्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह किसी भी कार्य में जोखिम न उठाएं। आपके कार्यों में व्यवधान आ सकता है। वित्तीय स्तर पर उठाया गया कदम भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करेंगे तो सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नए विचारों को ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है। समझदारी से काम लें। किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। व्यापार में साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह ऊँ रामदूताय नम:' मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह पने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। धार्मिक कार्यों या यात्राओं के पीछे धन खर्च होगा। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ अच्छा समय बितेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह' ऊँ महालक्ष्म्यै नमः' जाप करेंगे तो सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें सफलता आपके कदम चूमेगी। अपने जज़्बात पर काबू रखें। इस सप्ताह कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गणेशजी के सामने बैठकर 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप जरूरतमंद की मदद करेंगे। जीवन में सार्थकता की तलाश में योग, अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों को समय दे सकते हैं। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय बिल्कुल न लें। इस सप्ताह घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान होगा। संतानों से शुभ समाचार मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह ऊँ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में खुशी रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा। विरोधी कष्ट दें सकते है। शुभ समाचार मिल सकता है। मन में कोई निर्णय लेते हुए दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। ऑफिस में आप कानाफूसी की वजह साबित हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिवलिंग के सामने बैठकर 'ऊँ नम: शिवाय' मंत्र का जाप करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने मन में ना आने दें। धार्मिक यात्रा योग है। ख़ुद को तनाव का सामना करने के लिए तैयार रखें। आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है। कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए उत्तम सप्ताह है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गणेशजी की पूजा करनी चाहिए। 'ऊँ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह अपनी निजी बातें किसी के साथ भी शेयर न करें और कोई भी कड़वा पाठ सीखने के लिए इस सप्ताह खुद को तैयार रखें। पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ़ मानसिक दबाव में ही इज़ाफ़ा करेगी। इस सप्ताह आप शिक्षा और पेशे दोनों ही स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह 'देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌'। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि॥ का जाप करना चाहिए।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। यह आपका सपना साकार करने का समय है। कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं। खाली समय में शतरंज खेल सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कार्य को मन लगाकर करें। इस सप्ताह आपके खर्चों में इजाफा होगा लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह ऊँ हनुमते नम:' का जाप करना चाहिए।

Next Story