Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal :मेष मीन कर्क सिंह किस राशि के लिए दुर्लभ रहेगा, किसे मिलेगी सफलता, साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal :मेष मीन कर्क सिंह किस राशि के लिए दुर्लभ रहेगा, किसे मिलेगी सफलता, साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

11 March Se 17 March 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपकी वाणी का दूसरों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। ग्रह परिवर्तन के कारण आपके प्रेम सम्बंध बहुत ही मधुर होने वाले हैं। किसी व्यक्ति विशेष के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। हर कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-धंधों के जगह अनुकूल परिस्तिथि निर्मित होंगी। पारिवारिक जीवन का आनन्द मिलेगा। इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो सकते हैं। जिम्मेदारी वाले बड़े काम आपको मिल सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:मंगलवार का व्रत और सुंदरकांड पढ़ें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपकी किस्मत चमकने वाली है। इस समय आप को कही से बड़ा धन लाभ हो सकता है काफी समय से अटका काम भी पूरा हो सकता है, इस समय परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस समय आपकी राशि में विदेश यात्रा के प्रबल योग भी दिखाई दे रहे हैं, आपको सुख और आनंद और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हो वहां आपको प्रमोशन या सम्मान बढ़ने का अवसर बनेगा नये लोग से आप के संपर्क बनेंगे, काफी समय से अटके काम आपके पूरे होगे, आर्थिक मामलों में यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह नवग्रह शांति का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। अतीत के गलत फैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके खयालात आपसे मिलते हैं। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाजे खोल सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लक्ष्मी देवी की पूजा करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह मान सम्मान मिलेगा। स्वयं के विचारों में ज्यादा व्यस्त होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे सकेंगे। घरेलू मोर्चे पर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए, केवल औसत समय में बात करें। नए काम की शुरुआत करने के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा, आगे चल कर आप को काफी लाभ तथा सफलता मिलेगी। धन संबंधी मामलों की अनदेखी से आप आरोपों के घेरे में आ सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। किसी परिजन के नखराले व्यवहार से परेशान भी रहेंगे।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आप शत्रुओं को परास्त करने में सक्षम होंगे। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है सार्वजनिक जीवन में सम्मान सम्मानित किया जाएगा। धन कमाने के कई अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। दूसरों के बहकावे में नहीं आए। आपका शुभ समय शुरू हो गया है। सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। आपको अपने जीवन में बड़े बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें अन्यथा धन एवं सम्मान दोनों की हानि हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सूर्य को जल दें और आदित्य ह्र्दय स्त्रोत का पाठ करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह पैसों का निवेश करने से बचना होगा क्योंकि हानि के संकेत हैं। पैसों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का रवैया आपको मुसिबत में डाल सकता है। पैसों की कमी की वजह से जरूरी कामों में रूकावटों के संकेत है। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। यदि आप परेशानी में हैं तो सही दिशा का चयन करने से आप चीजों को बिखेरने से बचा सकते हैं। जीवन को संतुलित करके और काम को व्यस्थित तरीके से करने की भावना को विकसित करना उलझनों को कम करेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह मां बगलामुखी की पूजा करें शुभ फल मिलेगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपका स्वाभिमान बना रहेगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आपके प्रतिफल आपकी मेहनत के अनुरूप ही रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस सप्ताह आपको अपने परीक्षा परिणाम की चिंता रहेगी। परेशान ना हों आपने मेहनत से पढ़ाई की है, इसलिए परिणाम भी संतोषप्रद ही रहेंगे। बच्चों के साथ वक्त गुजारना बेहतर रहेगा। आपका तनाव दूर होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिन्ताएं अभी भी रह सकती हैं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह कील, कवच अर्गला का पाठ करें

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संपूर्ण योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगों के लिए माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे भाग्य भी आप के पक्ष में रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत से दोगुना फल मिलने की संभावना है। पेशेवर तौर पर यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। इस सप्ताह आप दूसरे सप्ताह की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह दुर्गाष्टक पाठ करें

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह नया करने पर रणनीति तैयार करेंगे और उत्साह से भरपूर होंगे। समय का सही प्रबंधन करेंगे, घर में लाॅन की सजावट करने में व्यस्त रहेंगे और जीवन में जो अव्यवस्थित चल रहा है उसे व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे। किसी भी काम को करने के लिए आपके पास बहुत विकल्प होंगे और आप असीम संभावनाओं में विश्वास रखेंगे। आपके सामने एक खुला क्षेत्र होगा जिसमें से आप अपने पसंद का क्षेत्र चयन कर सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे जीवन के कुछ अहम फैसले लेना आसान होगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह हवन और कन्या पूजन करें

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह काम का लाभ मिलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में सफल रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार और धन लाभ होगा। लोगों से तकरार हो सकती है, जिसके कारण आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें, ज्यादा वाद विवाद ना करें। जल्द ही आपके दिन अच्छे आने वाले। नया रोमांस आपकी जिंदगी को रंगों से सराबोर करके आपको खुशमिजाज बना देगा। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। शिक्षा ग्रहण करने वालों का मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगेगा।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह कन्या पूजन करें

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साथ-साथ खर्च में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। यह सप्ताह छात्रों के लिए बेहतरीन होगा, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है, कामयाबी आपके साथ होगी। सेहत के मामले में ये सप्ताह सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी। लव लाइफ रोमांचक हो सकती है। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच तालमेल बनाए रखें।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह भगवान शिव के रुद्र रुप या बजरंगबली की पूजा करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आपकी वाणी का दूसरों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। ग्रह परिवर्तन के कारण आपके प्रेम सम्बंध बहुत ही मधुर होने वाले हैं। किसी व्यक्ति विशेष के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। हर कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-धंधों के जगह अनुकूल परिस्तिथि निर्मित होंगी। पारिवारिक जीवन का आनन्द मिलेगा। इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो सकते हैं। जिम्मेदारी वाले बड़े काम आपको मिल सकते हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह रुके हुए कामों के लिए गुप्त साधना से काम बनेगा।

Next Story