Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal 11 July-17 -July:सफलता और असफलता से भरा रहेगा सप्ताह, जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल और उपाय

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को जून का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा। साप्ताहिक राशिफल देख लेते हैं 12 राशियों का भविष्य—

Saptahik Rashifal 11 July-17 -July:सफलता और असफलता से भरा रहेगा सप्ताह, जानिए 12 राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल  और उपाय
X
By Shanti Suman

10 July-16 -July- 2023-Ka Saptahik Rashifal हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे।आपको धन प्राप्ति होने का बहुत उत्तम योग है। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। आपको अपनी संतान से बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा अच्छी रहेगी। अधिकारियों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए लाभप्रद है। आप शेयर इत्यादि मैं पैसा ना लगाएं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

साप्ताहिक उपाय: सावन में रुद्रभिषेक करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह आपके लिए बेहतरीन रहेगा। सभी दिन सुखद परिणाम वाले रहेंगे, इसलिए कोई भी कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो भी उस दृष्टि से अवसर अच्छा है। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग की उम्मीद।आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्य के स्थान पर परिश्रम पर ज्यादा भरोसा करें। भाग्य भी आपका ठीक-ठाक साथ देगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। बड़ी गाड़ी, मकान या ऐसी ही कोई सुखवर्धक वस्तु आप खरीद सकते हैं। मुकदमे में विजय मिलेगी। भाइयों से तकरार होगी। पेट में पीड़ा हो सकती है। आपके लिए हितवर्धक हैं। काम के लिए सतर्क रहें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का कम से कम 3 बार पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

साप्ताहिक उपाय:प्रतिदिन अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएँ।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य भागदौड़ की अधिकता रहेगी। आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाग्य सामान्य है। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए फलदायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप पूरे सप्ताह विष्णु सहस्रनाम का प्रतिदिन जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

साप्ताहिक उपाय:बुधवार के दिन नाग केसर का पौधा लगाएँ।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह का आरंभ अच्छी सफलताओं के साथ होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। आपके पास धन आने का बड़ा सुंदर योग है। संतान से सुख मिलेगा। भाइयों के कष्ट समाप्त होंगे। सन्तान के साथ संबंधों में सुधार होगा। कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपके सुख में कमी आएगी। इस सप्ताह आपके लिए लाभदायक है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

साप्ताहिक उपाय:मंगलवार के दिन अपने घर से दूर अनार का पौधा लगाएँ।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर थोड़ा विपरीत प्रभाव पड़ेगा उसके लिए सावधान रहें। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन हो सकता है। आप सुख संबंधी कोई सामग्री क्रय कर सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी। शत्रुओं की पराजय होगी। भाग्य साथ देगा। भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए श्रेष्ठ हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए , आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर चावल का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

साप्ताहिक उपाय:कुत्तों को रोज़ाना खाना खिलाएँ।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह सप्ताह के आरंभ में कार्य व्यापार में उन्नति तथा जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलता के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करने का अच्छा अवसर।इस सप्ताह आपका था आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रुओं की संख्या में वृद्धि होगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपका क्रोध भी बढ़ेगा। आपके भाइयों का भला होगा। बहन के साथ आपका संबंध खराब हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपके लिए उत्तम है। दोपहर के बाद से और को कोई भी कार्य सावधानीपूर्वक करें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत रहें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजा पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

साप्ताहिक उपाय:माँ सरस्वती की आराधना करें एवं उन्हें पुष्प चढ़ाएँ।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। इस सप्ताह मुकदमे में आपकी जीत होगी। अगर आप रोगी हैं तो रोग से मुक्ति भी मिल सकती है। शत्रुओं से संधि होगी। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए सफलता दायक है। कार्य के दौरान सतर्क रहें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप विष्णु सहस्त्रनाम का पूरे सप्ताह जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

साप्ताहिक उपाय: गुरुवार के दिन पीपल का वृक्षारोपण करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नजले-जुकाम, चर्मरोग तथा इंफेक्शन से संबंधित बीमारियों से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन समस्याओं में कमी लाएगा। भाग्योन्नति भी होगी और नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके पेट में पीड़ा हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। भाग्य साथ नहीं देगा। आप दुर्घटना से बचेंगे। आपके पास धन आने का योग है। आपके सुख में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपको परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए दोपहर तक का समय तथा उत्तम है। आप कोई भी कार्य करने में सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

साप्ताहिक उपाय:बुधवार के दिन तुलसी का पौधा लगाएँ।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप का स्वास्थ्य इस सप्ताह उत्तम रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आप दूरदेशी यात्रा पर जा सकते हैं। आपका व्यापार उत्तम चलेगा, धन की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरम्भ में शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ सकता है किंतु मान सम्मान पद और गरिमा की वृद्धि होगी। भाइयों से संबंध खराब हो सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आपके परिश्रम से आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए लाभप्रद है, आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी से करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

साप्ताहिक उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।


मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह कई तरह के उतार-चढ़ाव ला सकता है इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। व्यापार में सही निर्णय लेने पर लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में दुविधाग्रस्त रहेंगे, जीविका क्षेत्र में नए आयाम उत्साहित करेंगे। आपकी ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके धन का खर्च बढ़ सकता है। शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। इस सप्ताह को अपने पार्टनर से प्यार और सम्मान मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में चल रहा कोई पुराना विवाद इस सप्ताह हल हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

साप्ताहिक उपाय:प्रतिदिन गणेशजी की पूजा करें और उन्हें मोदक एवं दुर्व घास चढ़ाएँ।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह के मध्य कार्य व्यापार में उन्नति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। सप्ताहांत पुनः ग्रह-गोचर की प्रतिकूलता मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न करेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का अच्छा योग है। आपके संतान की उन्नति हो सकती है। संतान से आपको मदद मिलेगी। छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए लाभदायक है। सावधानी बरतें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

साप्ताहिक उपाय: रविवार के दिन श्वेतार्क का पौधा लगाएँ और उसकी पूजा करें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह बेहतरीन कामयाबियों के साथ होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हों तो थोड़ा और मेहनत करें। आपके शत्रुओं का नाश होगा, परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। आपके पेट और गर्दन में पीड़ा हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। आप द्वारा सुख की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा सामान खरीदा जा सकता है। आपकी आपके कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस सप्ताह आपका भाग्य आपका बहुत ज्यादा साथ नहीं देगा। इस सप्ताह आपके लिए उत्तम फलदायक हैं । सावधान रहें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह गुरुवार का व्रत करें। गुरुवार को रामचंद्र जी के मंदिर में जाकर उनका दर्शन करें तथा पूरे सप्ताह राम रक्षा स्त्रोत का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

साप्ताहिक उपाय: शमी वृक्ष की आराधना करें और इसका पौधा लगाएँ।

Next Story