Begin typing your search above and press return to search.

Saptahik Rashifal :मेष से मीन जानिए किसके बिजनेस और प्यार में उतार-चढ़ाव रहेगा, जानिए नए साल का आपक पहला साप्ताहिक राशिफल

Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को नंवबर का आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

Saptahik Rashifal :मेष से मीन जानिए किसके बिजनेस और प्यार में उतार-चढ़ाव रहेगा, जानिए नए साल का आपक पहला साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

1 January -7 January 2024 Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह बेहतरीन रहेगा। आप कुछ ऐसा काम करेंगे, जो आपकी कमाई में इजाफा करने में मददगार होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी सप्ताह रहेगा। नौकरी पेशा लोगो के लिए लिए आने वाला सप्ताह बेहतर है। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार की मदद से आप कोई बड़ी समस्या दूर करेंगे। आप में से कुछ लोग अपनी समस्याओं को खुद ही हल कर लेंगे।नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह भगवान शिव को मदार का पुष्प अर्पित करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह आपको अपनी श्रेष्ठता साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आपके जीवन में खुशियों की बहार आयेगी। छोटी सी परेशानी से तनाव न लें। काम के मोर्चे पर चीजें अनुकूल रहेंगी। कार्य से संबंधित यात्रा आपको व्यस्त रखेगी। आपको अपने व्यापार में बड़ा धन लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। आने वाला समय आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।पार्टनर आपकी भावना समझेगा। अविवाहित लोगों को भी लवर से मदद मिलने के योग हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह घर में कीर्तन या जगराता हो सकते हैं।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। कॉरपोरेट सेक्टर के लोगों के लिए मुश्किल भरा सप्ताह होगा। लंबे समय से कानूनी मुद्दे खत्म हो जाएंगे जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर हालात सुधरेंगे। आपका आत्मविश्वास अधिक रहेगा। आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद होगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह धतूरे की जड़ धारण करें। इससे समृद्धि बढ़ेगी।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह आप व्यवसायिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे। दोस्तों के साथ समय अधिक बीतेगा। आप भावुक कम और व्यावहारिक ज्यादा रहेंगे। अचल संपत्ति में उन लोगों को एक बड़ा लाभ होगा। यह परिवार के मोर्चे पर एक आनंदित सप्ताह होगा। अपनी नौकरी के क्षेत्र में बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह पीपल के वृक्ष और कुश की पूजा करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल--यह सप्ताह आपके लिए आनंद व उल्लास से भरा रहेगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। काम में लापरवाही न करें। कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। पत्रकारिता तथा प्रबंधन के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी।प्रेम संबंधों में कोई भावनात्मक पहलू आपको परेशान कर सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह किस्मत पर भरोसा बिलकुल न करें। अचानक धन हानि के योग है काम में रुकावट आ सकती है। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह किए गए परिश्रम के असंतोषकारक परिणाम मिलेंगे, जिनसे मन में ग्लानि होगी। अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है। अविचारी निर्णय से गलतफहमियां खड़ी न हों, इसका ध्यान रखिएगा। शांति और अंतरंगता बनी रहेगी। बड़ा सोचने और ऊँचाइयों को छूने का सप्ताह है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना पड़ेगा।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह धन लाभ के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आपका खर्च बढ़ सकता है। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कार्यों में बहुत व्यस्त रहेंगे। किसी अभिनेता से मुलाकात हो सकती है। ससुराल से किसी की मुलाकात आपको प्रसन्न कर देगी। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाली होने की संभावना है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह चमेली तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व सुंदरकांड का पाठ करें

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। आपका गर्मजोशी भरा बर्ताव घर का माहौल ख़ुशनुमा कर देगा। तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक आपको आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा काफी सफल रहेगी। आप दफ्तर में अपने साथियों और अधीनस्थों से मदद की बहुत ज्यादा अपेक्षा न रखें।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह जातक छोटे बालकों को गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद बांटें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल-इस सप्ताह आप भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। वेतनवृद्धि के लिए योग्यता का आकलन हो सकता है, जो बहुत धीमी गति से होगा। आईटी और बैंकिंग के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। मित्रों संग प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में सफलता से मन हर्षित रहेगा। नए दोस्तों से मिलने और नए परिचितों का सामना करने के लिए यह सही सप्ताह है।

साप्ताहिक उपाय: -इस सप्ताह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते है तो उसे लाभ होगा।

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। यह बहुत उपलब्धियों से भरा सप्ताह है। टाइम मैनेजमेंट के प्रति सचेत रहें। कार्य स्थल का विवाद टालने के प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है। बहुत दिनों से चल रही भयभीत और कष्ट की स्थिति हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह कुंवारी कन्या जो 11 साल से कम की है उसे खीर या बताशा देकर दान करें

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह धन के व्यय होने की संभावना रहेगी। अपने शरीर और मस्तिष्क को फिर से ताजा करने के लिए कुछ तरीकों को खोजना बेहतर होगा। थोड़ा तनाव आपको कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। बीमा, बैंकिंग और वकालत करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह भाग्यवृद्धि कारक है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे मंदिर में दान करें।

Next Story