Begin typing your search above and press return to search.

मड़ई देखने निकली महिला के साथ बलात्कार, लिफ्ट देने के बहाने ले गया सूने मकान में… फिर लूट ली महिला की आबरू…

मड़ई देखने निकली महिला के साथ बलात्कार, लिफ्ट देने के बहाने ले गया सूने मकान में… फिर लूट ली महिला की आबरू…
X
By NPG News

रायपुर 24 फरवरी 2021। लिफ्ट देने के बहाने एक महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया गया है।
मामला नया रायपुर स्थित राखी थाना क्षेत्र का है। 22 फरवरी को तेंदुआ गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला कुरूद गांव मड़ई-मेला देख कर लौट रही थी। इस दौरान शाम में खंडवा नाला के पास उसे एक व्यक्ति मिला। युवक ने महिला को आगे तक के लिफ्ट देने की बात कही और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी युवक नया रायपुर सेक्टर 30 ईडब्ल्यूएस निर्माणधीन मकान में महिला को लेजाकर जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर घटना स्थल से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित महिला जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिजनों के साथ मिलकर इसकी शिकायत राखी थाने में दर्ज करायी। शिकायत के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी युवक का नाम विजय उर्फ प्रधान है, जो पीड़ित महिला को जानता है और दोनों पूर्व में एक साथ काम भी कर चुके है। फिलहाल आरोपी युवक को राखी पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

Next Story