Begin typing your search above and press return to search.

छात्रा से रेप : ग्रेजुएशन की छात्रा को घर पर काम करने आये युवक से हुआ प्यार…..शादी की बात कहकर युवक ने कई बार किया रेप, फिर कर दिया इनकार…प्रेमिका की FIR पर प्रेमी गिरफ्तार

छात्रा से रेप : ग्रेजुएशन की छात्रा को घर पर काम करने आये युवक से हुआ प्यार…..शादी की बात कहकर युवक ने कई बार किया रेप, फिर कर दिया इनकार…प्रेमिका की FIR पर प्रेमी गिरफ्तार
X
By NPG News

बेमेतरा 22 अगस्त 2021। छात्रा के साथ रेप के मामले में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्रा ग्रेजुएशन में पढ़ रही है, जबकि युवक घरों में ड्राइंग बनाने का काम करता है। छात्रा ने दर्ज शिकायत में बताया है कि 8 महीने के दौरान कई बार युवक ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने ब्लात्कार के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेमेतरा के बांसा गांव की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक लोकेश यादव नाम का युवक घरों में घूम-घूमकर ड्राइंग बनाने का काम करता है। बांसा गांव की रहने वाली छात्रा के घर पर लोकेश ड्राइंग बनाने के लिए आया हुआ था, इस दौरान छात्रा को उस युवक से प्यार हो गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया और फिर मिलने भी लगे। आरोप है कि इसी दौरान कई बार लोकेश ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।

हालांकि जब छात्रा ने युवक को शादी के लिए बोला तो युवक इनकार कर गया, जिसके बाद नाराज लड़की ने बेरला थाने में प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने युवक को शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है ।

Next Story