Begin typing your search above and press return to search.

नाबालिग को झांसा देकर ले गया भगाकर, फिर किया बलात्कार, धमतरी पुलिस ने आरोपी को झारखंड से धर दबोचा..

नाबालिग को झांसा देकर ले गया भगाकर, फिर किया बलात्कार, धमतरी पुलिस ने आरोपी को झारखंड से धर दबोचा..
X
By NPG News

धमतरी 27 सितंबर 2021। नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने वाले एक युवक को धमतरी पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ललन गोस्वामी 18 वर्ष है, जो झारखंड के जिला देवघर का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाने में 366, 376,भा.द.वि. एवं 06 पॉक्सो एक्ट के तहत कारवाई कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना अकलाडोंगरी में पीड़िता के परिजनों ने 7 सितम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देशन दिए। इसके बाद थाना प्रभारी अकलाडोंगरी और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देवघर (झारखंड) में छुपा हुआ है। मुखबिर से मिली इस सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर धमतरी लाया गया। पीड़िता ने पूछताछ में बताया गया कि, आरोपी द्वारा शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती भगाकर झारखंड ले गया और यहां पर जबरदस्ती शारिरिक शोषण किया था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अकलाडोंगरी निरीक्षक नोकुल सिंह ठाकुर, सउनि. करण राम निषाद एवं आरक्षक राजेंद्र कुमार चिंडा, महेन्द्र कुमार व सायबर सेल से आरक्षक सितलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Next Story