
रायपुर 12 जून 2021। राजधानी में एक नाबालिग के साथ दो युवकों ने मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। कल सुबह 14 वर्षीय पीड़िता सोसाइटी से चावल लाने के लिए निकली थी। इस दौरान स्कूटी सवार आरोपियों ने आगे तक छोड़ देने का बहाना कर उसे अपने साथ बैठा कर गौड़ी गांव के एक खंडहर में ले गये। यहां पर दोनों आरोपियों ने नाबालिग से जबरदस्ती करते हुये उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद जैसे तैसे पीड़िता घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनो को दी। जिसके बाद पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मंदिर हसौद थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये पीड़िता की शिकायत के बाद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपियों में सुनील साहू और महेश मैहर है। दोनो के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।