Begin typing your search above and press return to search.

रानू मंडल कमबैक… इस गाने से फिर से बटोरी सुर्खियां, वीडियो देख यूजर्स बोले- किस्मत एक…

रानू मंडल कमबैक… इस गाने से फिर से बटोरी सुर्खियां, वीडियो देख यूजर्स बोले- किस्मत एक…
X
By NPG News

मुंबई 1 अक्टूबर 2021. रातों-रात इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल अपने एक-दो गाने के बाद गायब सी हो गईं। 2019 में रानू मंडल का एक वीडियो आया था जिसमें वह रेलवे स्टेशन पर गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती हुई नजर आई थीं। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि हिमेश रेशमिया ने उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो तक बना डाला। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई। लेकिन है ना कामयाबी कब किसी के हाथ से निकल जाए कहा नहीं जा सकता। एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुईं रानू मंडल की जिंदगी में दोबारा अंधेरा छा गया। पिछले कई महीनों से वो कहां हैं और क्या कर रही हैं किसी को नहीं पता।

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रानू श्रीलंकाई गाना ‘Manike Mange Hite’ गाते हुए दिखाई दे रही हैं। हमेशा साड़ी में नजर आने वाली रानू इस बार लाल रंग की टी शर्ट में दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Its_SG (@its_sg_official)

दरअसल रानू मंडल पॉपुलर गाना Manike Mage Hithe गाती नजर आईं। वायरल वीडियो में लाल टीशर्ट पहने रानू गाना गा रही हैं। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ लोग यह कहकर रानू मंडल को ट्रोल कर रहे हैं कि फिर से फेमस होने के लिए लौटी हैं। वहीं कुछ ने उनका सपोर्ट किया है कि ऐसे किसी को जज नहीं करना चाहिए।

गाना Manike Mage Hithe मूलत: सिंहला भाषा में है जिसे श्रीलंका की रहने वाली योहानी ने गाया है। गाने को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर सितारों से लेकर आम लोग तक इस गाने पर वीडियो बनाते हुए दिखे। 28 वर्षीय योहानी इन सबसे बेहद खुश हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू भी कर लिया है। योहानी बॉलीवुड में अपना पहला कवर फिल्म ‘शिद्दत’ के लिए गाया है।

Next Story