Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई 8 फरवरी 2020. बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग बसु रॉकस्टार रणबीर कपूर को लेकर किशोर कुमार की बायोपिक बनाना चाहते हैं। अनुराग बसु महान गायक-अभिनेता किशोर कुमार पर बायॉपिक बना रहे हैं। चर्चा हो रही थी कि यह प्रॉजेक्ट ठंडे बस्ते में है लेकिन अनुराग का कहना था कि फिल्म जरूर बनेगी। अनुराग बसु ने बताया कि रणबीर कपूर उनकी फिल्म में लीड रोल निभाएंगे और दोनों इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। अनुराग ने बताया कि फिल्म पर काम रणबीर की डेट्स के हिसाब से होगा।
उन्होंने बताया कि रोल के लिए पहली चॉइस हमेशा रणबीर ही रहे हैं। रणबीर कपूर और अनुराग बसु पहले भी ‘बर्फी’ और ‘जग्गा जासूस’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
Next Story
