Begin typing your search above and press return to search.

रणबीर अलिया की शादी?…आलिया भट्‌ट के साथ जोधपुर पहुंचे रणबीर कपूर, इस जगह कर सकते हैं वेडिंग वेन्यू फाइनल

रणबीर अलिया की शादी?…आलिया भट्‌ट के साथ जोधपुर पहुंचे रणबीर कपूर, इस जगह कर सकते हैं वेडिंग वेन्यू फाइनल
X
By NPG News

मुंबई 28 सितम्बर 2021. रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट एक्टर के बर्थडे से पहले जोधपुर पहुंच गए हैं। जोधपुर एयरपोर्ट से दोनों सेलेब्स की तस्वीर सोशल मीड‍िया पर शेयर की गई है. दोनों के इस सरप्राइज ट्र‍िप के अलावा एक और बड़ी चर्चा भी हो रही है। चर्चा है कि आल‍िया और रणबीर जोधपुर में अपना वेड‍िंग वेन्यू देख रहे हैं। रणबीर कपूर के पिता के बीते साल अप्रैल में निधन के साल भर पूरे होने के बाद से ही दोनों की शादी की अटकलें लगती रही हैं। हिंदी फिल्म जगत के दिग्गजों की मानें तो दोनों की शादी दिसंबर महीने में होने जा रही है और इसके लिए लोगों को अपनी तारीखें संभालकर रखने के संकेत भी दिए जाने शुरू हो गए हैं।

रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मनाने जोधपुर पहुंचे हैं। दोनों की जोधपुर एयरपोर्ट की तस्वीरें इतवार से ही सोशल मीडिया पर खूब साझा की जा रही हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर भी दोनों राजस्थान के रणथंभौर पहुंचे थे और तब चर्चाएं उठी थीं कि रणथंभौर में दोनों की सगाई होने वाली है। इस बारे में कभी न कपूर खानदान से कुछ कहा गया और न ही महेश भट्ट परिवार से। रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ के अगले साल मार्च में रिलीज होने की खबर रविवार को ही आई है और अब ये भी तय होता दिख रहा है कि आलिया भट्ट की अगली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी अब इस साल रिलीज नहीं होगी।

बता दें कि पिछली साल रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट दोनों फैमिली के साथ न्यू ईयर के मौके पर रणथंभौर पहुंचे थे। तब भी यही कहा गया था कि वे शादी का वेन्यू फाइनल करने और सगाई करने पहुंचे हैं। हालांकि, ये खबरें झूठी निकली थी और उन्होंने वहां न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था।

रणबीर कपूर ने पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था, ‘अगर कोरोना वायरस नहीं आया होता, तो शादी का प्लान कब का सील हो चुका होता। अभी मैं इस पर कुछ बोलकर इसे नजर नहीं लगाना चाहता हूं। मैं अपनी जिंदगी के उस गोल को जल्द ही पूरा करना चाहता हूं।’

आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के अलावा उनकी एक और फिल्म ‘आरआरआर’ भी इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट से हट चुकी है। आलिया की दो बड़ी फिल्में ‘कलंक’ और ‘सड़क 2’ बैक टू बैक सुपरफ्लॉप हो चुकी हैं। हालांकि निर्देशक के तौर पर वापसी करते हुए करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया को उनकी फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के हिट जोड़ीदार रणवीर सिंह के साथ रिपीट किया है लेकिन हिंदी फिल्म जगत की नजरें आलिया की रिलीज के लिए तैयार दो फिल्मों ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ पर लगी हैं। फिल्म जगत में चर्चा है कि इन दोनों फिल्मों पर ही आलिया भट्ट का भविष्य टिका है और अगर इन दोनों फिल्मों में से एक का भी कारोबार गड़बड़ाया तो आलिया के लिए आगे की राह मुश्किल हो सकती है।

Next Story