‘रामायण’ की टीवी पर वापसी, कल से दूरदर्शन पर फिर प्रसारण….केंद्रीय मंत्री ट्वीट कर दी जानकारी… जानिये कितने बजे से होगा इसका प्रसारण

नयी दिल्ली 27 मार्च 2020। लॉकडाउन की बोरियत के बीच एक बड़ी खबर है। सरकार ने आपके एंटरटेनमेंट और वक्त गुजारने के लिए ‘रामबाण’ छोड़ दिया है। 80 के दशक का मशहूर टीवी धारावाहिक रामायण का प्रसारण एक बार फिर से दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर कल से शुरू हो रहा है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज बताया कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा। यही नहीं, सरकार बी आर चोपड़ा के मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ को भी फिर से प्रसारित करने की संभावना तलाश रही है। रामानंद सागर कृत ‘रामायण’ का प्रसारण साल 1987 में पहली बार और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ का प्रसारण साल 1988 में पहली बार दूरदर्शन पर हुआ था।
Happy to announce that on public demand, we are starting retelecast of ‘Ramayana’ from tomorrow, Saturday March 28 in DD National, One episode in morning 9 am to 10 am, another in the evening 9 pm to 10 pm: Minister Information & Broadcasting Prakash Javadekar (file pic) pic.twitter.com/cfDm8N6ggC
— ANI (@ANI) March 27, 2020
80 के दशक के उतरार्ध में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का ऐसा जलवा था कि इनके प्रसारण के समय सड़कें सुनसान हो जाती थीं। इनके प्रसारण के समय बाहर सड़कों का माहौल ऐसा होता था कि मानो कर्फ्यू लग गया हो। दोनों धारावाहिक भारतीय टीवी जगत के सबसे सफल सीरियल्स माने जाते हैं। 55 देशों में साढ़े छह करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा था। इनके पात्रों की लोकप्रियता का आलम यह था कि रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के फोटो लोग घरों में राम-सीता के तौर पर लगाने लगे थे।
