Begin typing your search above and press return to search.

प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर राज्यसभा सदस्य रामविचार का हमला, अपराधियों के सामने घुटनों पर है सिस्टम..प्रदेश में कांग्रेस नेता और परिजनों की ही ज़िंदगी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का हाल क्या ही बताएं”

प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर राज्यसभा सदस्य रामविचार का हमला, अपराधियों के सामने घुटनों पर है सिस्टम..प्रदेश में कांग्रेस नेता और परिजनों की ही ज़िंदगी सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का हाल क्या ही बताएं”
X
By NPG News

रायपुर, 24 सितंबर 2021।बिलासपुर में डॉक्टर के कथित अपहरण के बाद लैलूंगा में कांग्रेस नेता और राईस मिलर की पत्नी समेत हत्या के मामले में प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर तीखे हमले किए हैं।भाजपा सरकार मे गृहमंत्री रह चुके रामविचार नेताम ने कहा
*”प्रदेश की क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है, पूरा सिस्टम अपराधियों के सामने घुटनों पर आ गया है,प्रदेश में कांग्रेस नेता और उसके परिजन ही सुरक्षित नही है तो आम आदमी की हालत का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है”*
राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने सवाल किया है
*”NCRB की रिपोर्ट पर सियासी प्रलाप करने के बजाय कांग्रेस को प्रदेश की क़ानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा में बदइंतज़ामी को दूर करने में उर्जा लगाते तो अपराधों का यह सिलसिला नहीं दिखता,प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगातार अपराधों में इज़ाफ़ा क्यों होने लगा है”*
राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम ने आरोप लगाया है
*”प्रदेश में नारकोटिक्स जेहाद चरम पर है,इसकी वजह से लूट डकैती अपहरणदुष्कर्म और खुलेआम हत्याओं को अंजाम देकर अपराधियों ने प्रदेश में जंगल राज क़ायम सा कर दिया है, अनेक अपराधों में कांग्रेस नेताओं के क़रीबियों की संलिप्तता के जगज़ाहिर होने के बावजूद कोई कार्यवाही ना होने की वजह से अपराधी प्रदेश सरकार को संरक्षक सरकार मानते हैं और लगातार अपराध कर रहे है”*

Next Story